PM Modi Video conferencing Live update – Dainik Bhaskar UP/UK

पाक के खिलाफ एक्शन में भारत, तनाव के बीच बातचीत जारी…
बुधवार सुबह भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव और बढ़ गया। पाकिस्तान के लड़ाकू जहाजों ने भारतीय सीमा का उल्लंघन किया और दोनों देशों की वायुसेना के बीच टकराव हुआ, जिसमें भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान का एक लड़ाकू विमान मार गिराया। हालांकि इस प्रयास में भारत का एक मिग-21 युद्धक विमान भी क्रैश हो गया। इस विमान का पायलट लापता बताया गया है। हालांकि पाकिस्तान ने दावा किया कि मिग-21 का पायलट उनके कब्जे में है।

इस बीच हालात पर नजर रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। विपक्ष की 21 पार्टियों ने मिलकर इस मुद्दे पर सरकार को अपना समर्थन दिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फ्रांस, श्रीलंका ने पाकिस्तान को आतंकवाद के लिए चेताया। इस बीच सीमा से सटे हवाई अड्डों को सील कर दिया गया और उड़ानें रद्द कर दी गईं। भारत ने पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त को बुलाकर पूरे घटनाक्रम पर अपना विरोध जताया।

भारत-पाकिस्तान के बीच झड़प:

पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ट्रेनिंग कैम्प पर भारत की कार्रवाई के बाद बुधवार सुबह से भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ा। पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने भारतीय सीमा का उल्लंघन किया और भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। इसके जवाब में भारतीय वायुसेना से उनकी आसमान में झड़प हुई। इस झड़प में भारत ने पाकिस्तान के एक लड़ाकू जहाज को मार गिराया। इस पूरी कार्रवाई में एक भारतीय लड़ाकू जहाज मिग-21 भी गिर गया और उसका पायलट लापता है।

देश के हवाई अड्डों पर अलर्ट

हवाई यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए देश के 11 हवाई अड्डों अमृतसर, श्रीनगर, जम्मू, लेह, पठानकोट, शिमला, धर्मशाला, कुल्लू, जैसलमेर और चंडीगढ़ से हवाई यातायात पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी गई। सरकारी एवं निजी एयरलाइंस ने इन शहरों को जाने वाली और इन शहरों से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स उस दौरान रद्द कर दीं। इतना ही नहीं इसके चलते भारत आने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी प्रभावित हुईं। इसके साथ ही पाकिस्तानी सीमा से सटे राज्यों के हवाई अड्डों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाया रहा भारत-पाकिस्तान तनाव

चीन के वुहान में रूस-भारत-चीन (आरआईसी) त्रि-पक्षीय वार्ता के दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारत द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैम्प पर हवाई कार्रवाई की जानकारी दी। वैश्विक स्तर पर फैले आतंकवाद पर बात करते हुए सुषमा ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भारतीय सुरक्षा बल पर हमले के बारे में भी बताया। श्रीलंकाई विदेश मंत्रालय ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर फैले तनाव पर बयान जारी करते हुए दोनों देशों से शांति बनाए रखने की अपील की है। श्रीलंका के साफ कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच इस तनाव से पूरे दक्षिण एशिया की शांति और स्थिरता प्रभावित होगी। उधर, फ्रांस ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में अपने यहां से संचालित होने वाली आतंकी गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने को कहा है। फ्रांस सरकार ने कहा कि भारत अपने देश में हो रहे सीमा पार से संचालित आतंक को रोकने के लिए कार्रवाई कर सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बैठक

बुधवार सुबह गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय में अलग-अलग बैठकों के बाद प्रधानमंत्री आवास पर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गयी। प्रधानमंत्री लगातार सीमा पर बढ़ रहे तनाव पर नजर बनाए हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक से पहले रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने मंत्रालय की रक्षा खरीद समिति की बैठक में 2700 करोड़ रुपये के रक्षा उपकरण खरीदने को मंजूरी प्रदान की।

21 विपक्षी दलों ने किया सरकार का समर्थन

कांग्रेस सहित 21 राजनीतिक दलों ने पुलवामा हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई का पूरी तरह समर्थन किया। संसद भवन परिसर में आयोजित विपक्षी दलों की एक बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू समेत कई नेताओं ने भाग लिया।

नियंत्रण रेखा पर पाक सेना की भारी गोलीबारी

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बुधवार देर शाम पाकिस्तान की सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। इस दौरान पड़ोसी देश द्वारा जिले की नियंत्रण रेखा पर स्थित मेंढर, बालाकोट तथा कृष्णा घाटी क्षेत्रों में भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर बड़ी संख्या में मोर्टार दागे। भारतीय जवान भी पाकिस्तान की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इसमें किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। समाचार लिखे जाने तक भारी गोलीबारी जारी थी। इससे पहले पाकिस्तान की सेना ने बुधवार सुबह बारामुला जिले के उरी सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी की। भारतीय जवानों ने भी पाक गोलीबारी का करारा जवाब दिया था।

सीमावर्ती क्षेत्रों में स्कूल बंद

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को भी जम्मू के अखनूर, राजौरी जिले के नौशहरा, पुंछ जिले के मेंढर और कृष्णा घाटी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की थी। इसी बीच प्रशासन ने राजौरी जिले की नियंत्रण रेखा के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं।