police in investigation – Dainik Bhaskar UP/UK

फतेहपुर : सन्दिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फाँसी, जांच में पुलिस
भास्कर ब्यूरो

फतेहपुर । रविवार को हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव में घटित घटनाओ में तीन लोगों की मौत हो गई। शनिवार देर शाम हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बसोहनी गाँव निवासी देवी चरण कोरी के लगभग 22 वर्षीय अविवाहित पुत्र सीताराम कोरी ने घर के पास स्थित एक सफेदा के पेड़ में सन्दिग्ध परिस्थितियों में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक सुबह से ही किसी बात पर नाराज होकर घर से निकल गया था।

अलग- अलग घटनाओ में एक नाबालिग समेत तीन की मौत

आपको बता दे कि देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो स्वजनों ने उसकी तलाश शुरू की। म्रतक के शव को घर से कुछ ही दूर पर जंगल मे स्थित सफेदा के पेड़ पर फाँसी के फंदे से लटका हुआ देखकर स्वजन सन्न रह गये। वहीं जिन्होंने म्रतक के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने म्रतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एक ने लगाई फांसी, एक तालाब में डूबा, एक की घर मे दबकर हुई मौत

हालांकि घटना का कोई सही कारण समाचार लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो सका। जबकि ग्रामीणों के बीच म्रतक के गांव के ही किसी महिला से अंतरंग सम्बन्ध होने की चर्चा भी रह रह कर उठती रही। जिसकी वजह से म्रतक अपने घर मे आये दिन विवाद भी करता था। जबकी स्वजनों ने ऐसी किसी बात से साफ इंकार किया है। दूसरी घटना थाना क्षेत्र के ही गौरा चुरियारा में हुई जहां गौरा गांव निवासी जागेश्वर का लगभग 25 वर्षीय अविवाहित पुत्र श्यामचन्द्र जो कि मेहनत मजदूरी करता था।

वहीं जिसकी रविवार देर शाम घर बनवाते समय घर की छत गिरने से मलबे में दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के कंधरापुर गांव निवासी माधव प्रशाद के लगभग 16 वर्षीय नाबालिग पुत्र जितेंद्र पाल जो आठवीं कक्षा का छात्र था। रविवार दोपहर गांव किनारे स्थित एक तालाब में भेड़ नहलाने गया था। जहां भेड़ नहलाते समय तालाब में डूब गया।

बता दे जिसकी चीखपुकार सुनकर आस पास मौजूद ग्रामीण युवक को बचाने के लिए आनन फानन तालाब में कूदे लेकिन तब तक युवक तालाब में डूब चुका था। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्वजनों समेत पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंचे स्वजन व पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घण्टों की मशक्कत करने के बाद डूबे हुए युवक को तालाब से बाहर निकाल आनन फानन इलाज के लिए गाँव के ही एक चिकित्सक के पास ले गये।

मरीज को चिकित्सक ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। जिस पर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवक की मौत की खबर सुनते ही मृतक के स्वजनों में हाहाकार मच गया।

दबंग ने युवक को गोली मार किया लहूलुहान, जांच में जुटी पुलिस
हमीरपुर। यूपी के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली इलाके के गलिहया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई. घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल को राठ सीएससी भेजा. जहां से हालात गंभीर होने के चलते उसे झांसी अस्पताल रेफर कर दिया गया. टीमें गठित कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है

मामला हमीरपुर राठ कोतवाली गलिहया गांव का है. जहां पुरानी रंजिश के चलते गांव के अशोक पुत्र कालीचरण ने पत्नी और पिता के साथ मिलकर गांव के ही मुन्नू यादव को गोली मार दी. इससे एक युवक को गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस के द्वारा लहूलुहान युवक को राठ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां हालत गंभीर होने के बाद पीड़ित को झांसी अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार गलिहया गांव के निवासी युवक मुन्नू यादव पिछले 4 माह से जेल में बंद था. वह एक दिन पूर्व ही जेल से छूटकर आया था. मुन्नू का गांव में ही पंचायत चुनाव 2015 को लेकर से रंजिश चल रहा था. इसके चलते गांव के ही कुछ लोगों से तनातनी का माहौल बना हुआ था. एक दिन पूर्व जेल से छूटकर आने के बाद दोनों पक्षों में वर्चस्व को लेकर कहासुनी हो गई. इसके बाद दबंग ने अपने परिवार जनों के साथ मिलकर पहले धारदार हथियार से हमला किया इसके बाद 315 बोर के अवैध तमंचे से फायर झोंक दिया।

युवक की मां गोमती व बहन अखिलेश ने गांव के ही अशोक व उसके पिता कालीचरण व पत्नी नर्मदा पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है, मामले को लेकर राठ सीएचसी के चिकित्साधिकारी भरत कुमार ने बताया कि मुन्नू यादव राठ के सरकारी अस्पताल में 108 एम्बुलेंस से लाया गया है. परिजनों के अनुसार युवक को गोली मारी गई है. मुन्नू यादव के शरीर में 3 जगह चोटें हैं. प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया. फोरेंसिक जांच के बाद ही गन शॉट की पुष्टि की जाएगी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राठ अभय नारायण राय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व में हुए पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश थी. विवाद में गोली चली है. घायल युवक को उपचार के लिए भेज गया है. इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आरोपित की तलाश के लिये टीम गठित की गई है. तहरीर के अनुसार मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।