Prakash Pant passed away in US – Dainik Bhaskar UP/UK

दुखद : नहीं रहे उत्तराखण्ड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत, अमेरिका के अस्पताल में ली अंतिम सांस
प्रदेश के संसदीय कार्य व वित मंत्री प्रकाश पंत का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। वे पिछले दिनों वे उपचार के लिए अमेरिका गए हुए थे। हालांकि प्रकाश पंत की मौत की सरकार की ओर से अभी तक अधिकारिक घोषण नही हुई है।

उत्तराखण्ड विधानसभा बजट सत्र के अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। कुछ दिन पहले ही वे इलाज के लिए अमेरिका गए थे। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के अस्पताल में अंतिम सांस ली। इससे पहले पंत दिल्ली स्थित राजीव गांधी अस्पताल के आईसीयू में भी कुछ दिन भर्ती रहे थे। हालांकि उनकी बीमारी के बारे में किसी को भी स्पष्ट जानकारी नहीं थी। उनके आकस्मिक निधन से पिथौरागढ़ समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।  प्रकाश पंत की बीमारी के चलते उनके सभी विभाग मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत संभाल रहे हैं। पंत के विभाग संसदीय कार्य, विधायी, भाषा, वित्त, आबकारी, पेयजल एवं स्वच्छता, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री थे।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने जताया शोक

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखंड सरकार के वित्त मंत्री प्रकाश पंत के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल मौर्य ने दुःख की इस घड़ी में मृतक की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में राज्यपाल मौर्य ने कहा कि स्वर्गीय प्रकाश पंत जी एक अत्यंत मृदुभाषी, मिलनसार, लोकप्रिय राजनेता थे। प्रकाश पंत एक बेहद सक्षम और कुशल प्रशासक थे। वे जनता के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे और सामाजिक सरोकारों से हमेशा जुड़े रहते थे। उन्होंने उत्तराखंड की राजनीति में अपना एक विशेष स्थान बनाया था। उनके निधन से उत्तराखंड की अपूरणीय क्षति हुई है। राज्यपाल ने गुरुवार को अपनी सभी मुलाकातें और बैठकें रद्द कर दी हैं।

प्रकाश पंत का जीवन परिचय-

नाम- प्रकाश पन्त

जन्मतिथि- 11.11.1960

पिता का नाम- मोहन चन्द्र पन्त

माता का नाम- कमला पन्त

पत्नी का नाम- चन्द्रा पन्तजन्म

मूल पता- ग्राम खड़कोट, पोस्ट व जनपद पिथौरागढ़

शिक्षा- स्नातक, डिप्लोमा इन फार्मेसी

वर्ष 1984 सरकारी सेवा में स्वच्छन्द रूप से समाज सेवा न कर पाने के कारण पद से त्यागपत्र दिया और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

साहित्य-

एक आवाज़ (काव्य संग्रह), प्रराब्द (काव्य संग्रह), एक थी कुसुम (कहानी ), आदि कैलाश यात्रा (यात्रा वृतांत), मैं काली नदी आदि रचनाओं का श्रृजन

खेल-

राष्ट्रीय निशानेबाजी में रजत पदक (जीबी मावलंकर शूटिंग प्रतियोगिता कोयम्बटूर वर्ष 2004)

राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक वर्ष (2004)

राजनीतिक करियर-

वर्ष 1977- छात्र राजनिति में सक्रिय, सैन्य विज्ञान परिषद में महासचिव, श. स्नातकोत्तर महासचिव

वर्ष 1988- नगर पालिक परिषद पिथौरागढ़ में सदस्य निर्वाचित

वर्ष 1998- विधानसभा उत्तरप्रदेश में सदस्य निर्वाचित

वर्ष 2001- प्रथम विधानसभा अध्यक्ष

उत्तराखंड वर्ष 2002- पिथौरागढ़ विधानसभा से सदस्य निर्वाचित

वर्ष 2007- द्वितीय निर्वाचित सरकार में कैबिनेट मंत्री

वर्ष 2017- चतुर्थ निर्वाचित सरकार में कैबिनेट मंत्री।