President “Ayushman Bhava” campaign – Dainik Bhaskar UP/UK

लखीमपुर : राष्ट्रपति ने किया “आयुष्मान भव: अभियान” का वर्चुअल शुभारंभ, हुई लाइव स्ट्रीमिंग
लखीमपुर खीरी । दूरदर्शी स्वास्थ्य कार्यक्रम ‘आयुष्मान भव:’ अभियान का मा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वर्चुअली शुभारंभ किया। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिला चिकित्सालय मोतीपुर ओयल के कांफ्रेंस हॉल में देखा और सुना गया। जनपदीय कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज डॉ शैलेश गोयल, सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, सीएमएस डॉ आईके चांदनी, डॉ एससी श्रीवास्तव के साथ दीप प्रज्वलित कर किया।

जिला चिकित्सालय में हुआ भव्य कार्यक्रम, डीएम ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुरू ‘आयुष्मान भव:’ अभियान एक व्यापक राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य सेवा पहल है, जिसका उद्देश्य देश के हर गांव और शहर तक पहुंचने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की अधिकतम कवरेज प्रदान करना है। यह अभूतपूर्व पहल आयुष्मान भारत कार्यक्रम की सफलता पर आधारित है और स्वास्थ्य सेवाओं में परिवर्तन का प्रतीक है।

आयुष्मान भव: एक व्यापक राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य सेवा पहल : डीएम

डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा से जुड़े सभी अधिकारी, कर्मचारी पूरे मनोयोग से इस अभियान का जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक क्रियान्वयन सुनिश्चित कराए। स्वास्थ्य महकमें के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है।

सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने कहा कि यह अभियान, 17 सितंबर से 02 अक्टूबर, 2023 तक ‘सेवा पखवाड़ा’ के दौरान चलेगा। यह अभियान जन जागरूकता उत्पन्न करने की व्यापक पहल है। यह सरकारी क्षेत्रों, नागरिक समाज संगठनों और समुदायों को एक सामान्य मिशन के तहत एकजुट करता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रत्येक व्यक्ति को बिना किसी असमानता के आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों।

प्राचार्य (मेडिकल कॉलेज) डॉ शैलेश गोयल ने बताया कि सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज और सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कार्यक्रम की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ अनिल गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ प्रमोद कुमार, जिला चिकित्सालय में कार्यरत सभी चिकित्सक पैरामेडिकल स्टाफ एवं आम जन मौजूद रहे।