Presidential election – Dainik Bhaskar UP/UK

राष्ट्रपति चुनाव में UPA-NDA की राह आसान नहीं, जानिए कौन होगा किस पर भारी
राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA बहुमत के बेहद करीब है। विपक्ष भी खुद को मजबूत बता रहा है, लेकिन दोनों के पास पर्याप्त बहुमत नहीं है। ऐसे में, जगन मोहन रेड्‌डी, नवीन पटनायक और केसीआर की भूमिका अहम हो जाती है। इनके बिना UPA और NDA की राह आसान नहीं होगी। छोटे क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की कवायद जारी है।

NDA बहुमत से 13 हजार वोट दूर है। रेड्डी और पटनायक में से किसी एक का भी समर्थन मिला तो जीत हासिल हो जाएगी। 2017 में दोनों ने ही NDA को समर्थन दिया था। आइए जानते हैं, 5 साल बाद अब राष्ट्रपति चुनाव 2022 की तस्वीर कैसी है।

ममता बनर्जी ने नवीन पटनायक को न्योता दिया

सबसे पहले बात ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की। विपक्ष की ओर से, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नवीन पटनायक को न्योता दिया है। उधर, भाजपा ने भी बड़े नेता अश्विनी वैष्णव को पटनायक से संपर्क साधने की जिम्मेदारी दी है। 2012, 2017 की तरह ही 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में भी नवीन पटनायक की डिमांड बढ़ गई है। उनके पास 30 हजार से ज्यादा वोट हैं।

BJD केंद्र की राजनीति में ज्यादा एक्टिव नहीं

केंद्रीय स्तर पर पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल अंतिम बार अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में शामिल रहा। इसके बाद से BJD केंद्र में किसी सरकार में शामिल नहीं रही। यानी करीब 20 साल से पटनायक का सेंट्रल पॉलिटिक्स में कोई बड़ा रोल नहीं है, हालांकि तालमेल सभी पार्टियों से बेहतर है।

2012 और 2017 में BJD का रोल

2012 के चुनाव में नवीन पटनायक के सुझाव पर NDA ने पीए संगमा को उम्मीदवार बनाया था।
संगमा को UPA उम्मीदवार प्रणव मुखर्जी से हार मिली थी।
2017 में पटनायक ने रामनाथ कोविंद का समर्थन किया था।

NDA के पाले में हो सकती है रेड्‌डी

अब बात आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्‌डी की करते हैं। जगनमोहन रेड्‌डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के पास 40 हजार से ज्यादा वोट हैं। NDA के शीर्ष के नेता जगन मोहन रेड्‌डी के संपर्क में हैं। NDA को रेड्‌डी का समर्थन मिल सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी रेड्‌डी की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

गृहमंत्री तेलंगाना दौरे पर टीआरएस सरकार पर हमलावर

तेलगांना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव यानी केसीआर ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। हालांकि, जिस तरह गृहमंत्री तेलंगाना दौरे पर टीआरएस सरकार पर हमलावर हैं, उससे लगता है कि भाजपा की राह छोटे दलों में TRS को साथ लेकर चलने की राह से अलग है। रेड्‌डी और पटनायक के साथ से ही NDA जीत के अंतर को बढ़ाने की कोशिश में है।

2017 के मुकाबले बदले समीकरण

BJP के पास शिवसेना और अकाली दल जैसे साथी थे।
तमिलनाडु में AIDMK सत्ता से बाहर हो चुकी है।
राजस्थान और छत्तीसगढ़ में BJP सत्ता में नहीं है।
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में BJP के विधायकों की संख्या कम हुई है।
2017 में 21 राज्यों में NDA की सरकार थी।
अब 17 राज्यों में NDA की सरकारें हैं।
BJP के पास अब महाराष्ट्र, तमिलनाडु और झारखंड भी नहीं हैं।

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष की बैठक खत्म, जानिए ओवैसी क्यों हुए नाराज
देश में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में 16 पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हैं। राष्ट्रपति चुनाव से पहले तृणमूल अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने यह बैठक बुलाई है। बैठक में कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई (एम), सीपीआईएमएल, आरएसपी, शिवसेना, एनसीपी, राजद, एसपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, जद (एस), डीएमके, आरएलडी, आईयूएमएल और झामुमो के लीडर्स शामिल हैं।

ममता ने विपक्ष के 8 सीएम सहित 22 नेताओं को चिट्ठी लिखकर बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया था। खास बात यह है कि इस बैठक में कांग्रेस भी शामिल होगी। कांग्रेस की ओर से इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश, रणदीप सिंह सुरजेवाला भाग लेंगे। देश में 18 जुलाई को राष्ट्रपति का चुनाव होना होना है जिसको लेकर विपक्ष भाजपा के खिलाफ लामबंद हो रहा है।

बैठक से ओवैसी हुए नाराज

ममता बनर्जी और एनसीपी चीफ शरद पवार बैठक में शामिल होने के लिए मंगलवार शाम को ही दिल्ली पहुंच गए थे। 14 जून को दिल्ली में ममता ने एनसीपी चीफ शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल से मुलाकात की। उधर, माकपा के सीताराम येचुरी ने स्पष्ट किया कि NCP नेता शरद पवार राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार नहीं होंगे। उन्होंने ममता के नेतृत्व में होने वाली इस बैठक में माकपा का शीर्ष नेतृत्व हिस्सा नहीं लेगा। वहीं AIMIM चीफ ओवैसी बैठक में आमंत्रित न किए जाने से नाराज है।

इससे पहले खबरें आ रही थीं कि विपक्षी दल राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए एनसीपी नेता शरद पवार के नाम पर सहमत नजर आ रहे हैं। शरद पवार से पहले कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को भी राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने की खबरें आ रही थीं।

जानिए बंगाल सीएम ने किन नेताओं को भेजा न्योता

ममता बनर्जी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केरल के सीएम पिनराई विजयन, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, पंजाब के सीएम भगवंत मान और कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी समेत 22 नेताओं को पत्र लिखा है।

24 जुलाई को खत्म हो रहा राष्ट्रपति का कार्यकाल

18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग होनी है, वहीं 21 जुलाई को नतीजे आएंगे। संविधान के नियमों के अनुसार देश में मौजूदा राष्ट्रपति का कार्यकाल खत्म होने से पहले अगले राष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है।

राष्ट्रपति चुनाव : ममता बनर्जी की बैठक में शामिल होगी शिवसेना, जानिए क्या बना प्लान
मुंबई। शिवसेना प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय राऊत ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से राष्ट्रपति चुनाव के संबंध में बुलाई गई 15 जून की बैठक में शिवसेना का कोई न कोई प्रमुख नेता हिस्सा लेगा। इस बैठक का निमंत्रण ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री को दिया है। मगर मुख्यमंत्री बैठक में मौजूद नहीं रहेंगे।

राऊत ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि कल सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर शरद पवार समेत विपक्ष के नेता से संपर्क किया था। इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक पत्र लिखकर बैठक के लिए शिवसेना सहित गैरभाजपा दलों के नेताओं तथा मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया है। यह निमंत्रण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भी आया है, लेकिन मुख्यमंत्री पहले से ही तय कार्यक्रम की वजह से बैठक में नहीं जा सकेंगे, शिवसेना का एक प्रतिनिधि बैठक में मौजूद रहेगा।

संजय राऊत ने केंद्रीय चुनाव आयोग तथा केंद्रीय गृह मंत्रालय पर राज्यसभा चुनाव में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के भाजपा नेताओं ने शिवसेना विधायकों सहित महाविकास आघाड़ी के कई विधायकों का मतदान रद्द करने की साजिश रची। उन्होंने कहा कि ”हमने विश्वासघात करने वाले विधायकों का नाम लिया है। हमने विधायकों के बारे में अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। हमारा उनका अपमान करने का इरादा नहीं है क्योंकि अगर हमें 2 दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) मिल जाए तो फडणवीस भी शिवसेना को वोट देंगे।