Prices of petrol-diesel – Dainik Bhaskar UP/UK

पेट्रोल-डीजल की तरह CNG के भी बढ़े भाव, जाने कहा हुई कितनी महंगी
जयपुर। पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी के बाद लोग अब सीएनजी की ओर मुड़ रहे हैं। आजकल जगह-जगह सीएनजी स्टेशन पर आपको गाड़ियों की लंबी लाइन सीएनजी भराने के लिए देखने को जयपुर में मिल सकती है। लेकिन सीएनजी भी पेट्रोल-डीजल की तरह राजस्थान में ही पूरे देश में कमोबेश सबसे महंगा बिक रहा है। इसका कारण भी राजस्थान में सीएनजी पर अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक वैट है।

हालांकि सीएनजी में चूंकि निजी कंपनियां ही अधिक हैं, इसलिए इनके दाम पूरे देश में एक जैसे नहीं हैं और जिस जिले में जिस कंपनी को ठेका मिल हुआ है, उसमें वही अपने लिए उचित प्रतिस्पर्धी दाम पर तय करती है और उस पर बेचने के लिए स्वतंत्र है। उदाहरण के लिए जयपुर में टौरेंट गैस का ठेका है और उदयपुर में अडानी गैस। लेकिन कंपनी कोई भी हो, राजस्थान में सीएनजी के दाम अपेक्षाकृत पूरे देश के सबसे अधिक ही हैं। इसकी प्रमुख वजह एक यह है कि – राजस्थान में सीएनजी पर 16 प्रतिशत वैट लगता है जबकि हरियाणा में 6 प्रतिशत और महाराष्ट्र में तो सीएनजी पर वैट को कम कर 3 प्रतिशत कर दिया गया है।

जयपुर संग दूसरे शहरों सीएनजी के दाम (टौरेंट गैस)
शहर दाम (रुपए प्रति किलो)
जयपुर 78.00
कोटा 81.40
धौलपुर 83.00
पटियाला 79.40
मथुरा 82.50
गोरखपुर 82
चैन्नई 63.80
पुणे 68.40
उदयपुर और दूसरे शहरों में जानिए सीएनजी के दाम (अडानी गैस)
चित्तौड़गढ़ 93.95
उदयपुर 93.95
भीलवाड़ा 90.95
अहमदाबाद 81.59
फरीदाबाद 78.99
झांसी 84.95
भिंड 86.45

जानिए क्यों कंपनियों को दिए जातें जिला आधारित ठेके

जानकारों के अनुसार, सीएनजी में फिलहाल कंपनियों को जिला आधारित ठेके दिए जाते हैं। कंपनी इसके दाम तय करने में पूरी तरह से स्वतंत्र हैं। कंपनियां इसके दाम तय करने में अपनी खरीद, लागत और आसपास के जिलों में सीएनजी के दाम देखकर प्रतिस्पर्धी आधार पर भाव तय करती हैं। इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं होती। सरकार सिर्फ उचित टैक्स वसूल सकती है।

पेट्रोल-डीजल के साथ सीएनजी का दाम भी ऊंचा

शुक्रवार 8 अप्रेल पेट्रोल और डीजल के दामों में तो बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन सीएनजी के दाम जरूर एक ही झटके में तीन रुपए बढ़ा दिए गए। टौरेंट गैस पर सीएनजी के दाम 8 अप्रेल को जयपुर में 78 रुपए प्रति किलो दर्ज किए गए हैं। 7 अप्रेल को जयपुर में सीएनजी के दाम 75 रुपए प्रति किलो बने हुए थे। बता दें पिछले दो सप्ताह से सीएनजी के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

इसके पहले 31 मार्च को भी जयपुर में सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। तब सीएनजी के दामों में एक साथ 5 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। इस बढ़ोतरी के बाद सीएनजी के दाम 70 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 75 रुपए प्रति किलो हो गए थे। इस तरह नए वित्त वर्ष यानी अप्रेल माह में ही जयपुर में मात्र 8 दिन के अंतराल में ही सीएनजी 8 रुपए यानी करीब 11.42 प्रतिशत महंगी हो गई है।

प्राकृतिक गैस के दाम हुए दोगुने

बता दें, केंद्र सरकार ने प्राकृतिक गैस के दाम इसी माह की शुरुआत में ही बढ़ाकर दोगुने कर दिए गए थे। 31 मार्च की रात 12 बजे से केंद्र सरकार ने प्राकृतिक गैस के दाम अगले छह महीने के लिए 2.90 डॉलर MMBtu (मीट्रिक मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट) से बढ़ाकर 6.10 डॉलर MMBtu कर दिए थे। तभी से तय माना जा रहा था कि आगे प्राकृतिक गैस के दाम बढ़ने से सीएनजी और पीएनजी के दामों में भी भारी उछाल आ सकता है। माना जा रहा है कि अभी भी सीएनजी और पीएनजी के दाम प्रति किलो 5 रुपए और बढ़ सकते हैं।