Principal Secretary – Dainik Bhaskar UP/UK

‘सांसों का संकट गहराया’, PM मोदी के प्रधान सचिव ने CAQM के संग की हाई लेवल मीटिंग
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और दिल्ली से सटे इलाकों में वायु प्रदूषण बढ़ते जा रहा है। सर्दी की शुरुआत से पहले ही हवा में जहर घुलने लग गया है। वायु प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए पीएम मोदी के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने हाई लेवल टास्क फोर्स की मीटिंग की है, जिसमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा उत्तर प्रदेश और दिल्ली सरकार के प्रमुख सचिव भी मौजूद थे। इस मीटिंग में CAQM के अधिकारी भी मौजूद थे।

राजधानी दिल्ली और दिल्ली से सटे इलाकों में वायु प्रदूषण बढ़ते जा रहा है। सर्दी की शुरुआत से पहले ही हवा में जहर घुलने लग गया है। वायु प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए पीएम मोदी के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने हाई लेवल टास्क फोर्स की मीटिंग की है जिसमें राजस्थान पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश और दिल्ली सरकार के प्रमुख सचिव भी मौजूद थे।

प्रधान सचिव ने राज्यों को दिए ये निर्देश

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने NCR में वीयु गुणवत्ता पर हाई लेवल मीटिंग में स्वच्छ ईंधन और EV की ओर शिफ्ट होने और EV चार्जिंग सुविधाओं को विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। राज्यों से कहा गया है कि वे पराली जलाने पर नियंत्रण रखें। साथ ही उनहोंने कहा कि राज्य बायोमास प्रबंधन करें और वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए वैकल्पिक फसलों की किस्मों की खेती पर जोर दें।

दिल्ली से सटे औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में भी प्रदूषण का स्तर दिल्ली का पर्यावरण लेवल बिगड़ने का प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। प्रदूषण के चलते अस्थमा एवं एलर्जी के रोगियों को परेशानी होने लगी है। जिले में अभी ग्रेप के पहले चरण में प्रतिदिन पांच से सात नए अस्थमा के रोगी चिन्हित हो रहे हैं, जबकि एलर्जी के रोगी खांसी और छींक से परेशान हो गए हैं।

फरीदाबाद में अस्पतालों में बढ़ते जा रहे मरीज

फरीदाबाद में नागरिक सहित जिले के निजी अस्पतालों में 60 से 70 रोगी एलर्जी की समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों की माने तो आने वाले दिनों में इन रोगियों की संख्या और अधिक हो सकती हैं। बचाव के लिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों औद्योगिक नगरी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 225 से पार चला गया था। अब नगर निगम की ओर से थोड़ा छिड़काव किया जा रहा है तो बृहस्पतिवार को पीएम 2.5 का स्तर 200 से नीचे 198 दर्ज किया गया, जो थोड़ा राहत का संकेत है।

इसके अलावा दिनों मौसम में भी कभी ठंडक और कभी गर्मी देखी जा रही है। बार-बार बदलाव की वजह से सुबह और शाम के समय मौसम में नमी आ गई है। इन नमी की वजह से प्रदूषण के बारीक कण ऊपर नहीं जा पा रहे हैं और हमारे पर्यावरण में मौजूद रहते हैं।

बारीक कण सांस के साथ शरीर में जाते हैं और छाती व सांस की नली में जमा हो जाते हैं। इससे रोगी को सांस लेने में परेशानी होती है। इसके चलते रोगी को दिन में दो से तीन बार अस्थमा के अटैक आ रहे हैं। इसके अलावा जुकाम, छाती में आवाज और ब्रोंकाइटिस के रोगियों की संख्या भी बढ़ने लगी है।

कानपुर : समाज कल्याण विभाग प्रमुख सचिव ने की समीक्षा बैठक
कानपुर। समाज कल्याण प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने गुरुवार को सर्किट हाउस में पहुंचकर मंडलीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभाग की योजना वृद्धा पेंशन, सामूहिक विवाह, पारिवारिक लाभ और अभ्युदय योजना की प्रगति जानी। सामूहिक विवाह में कम आवेदन होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।

साथ ही, जिले में सामूहिक विवाह में दिए जाने वाले सामान में फजीर्वाड़े की हकीकत जानी।उन्होंने सभी अधिकारियो को निर्देश दिए कि योजना का लाभ सभी गरीब को मिले। अगर कहीं पर गलत सामान वितरित किया जाता है, तो अधिकारी जिम्मेदार होंगे। योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा वृद्धों को दिया जाए। पारिवारिक लाभ योजना का लाभ पात्र को ही दिया जाए, विभाग सही तरह से आवेदन पत्रों की जांच कराएं। किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बरेली : कैबिनेट मंत्री और प्रमुख सचिव का रास्ता रोकना ग्रामीणों को पड़ा भारी
दैनिक भास्कर ब्यूरो

बरेली । ग्रामीणों को पशुधन मंत्री समेत प्रशासनिक अमलें का रास्ता रोकना भारी पड़ गया। पुलिस ने 90 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। बीते 17 अगस्त को पशुधन एव कैबिनेट मंत्री व प्रमुख सचिव अवनीश दुबे आंवला तहसील के गुरगांवा में पशु पॉली क्लीनिक का भूमि पूजन करने जा रहे थे इस बीच ग्रामीणों को पशुधन मंत्री की भनक लगी। जिसके बाद ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओ को जमा कर सड़क पर खड़ा कर ग्रामीणों ने 40 मिनट तक हंगामा किया। जिसमें ग्रामीणों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की। वही कैबिनेट मंत्री के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए थे उसके बाद उन्होंने छुट्टा पशुओं को अलग कर रास्ता भी दिया था।

वही इस मामले में पशु चिकित्सा अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने 90 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सड़क पर छुट्टा पशुओं को खड़ा कर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह का रास्ता रोकने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने इस मामले में 90 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वही इस मामले में पिपरिया के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार वर्मा की ओर से थाने में तहरीर दी गई। जिसके आधार पर पुलिस ने पशुधन मंत्री का रास्ता रोकने वाले 90 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि मामले में कोई नामजद नहीं है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बस्ती : प्रमुख सचिव ने तहसील और अटल आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण
बस्ती । प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन अनिल कुमार ने तहसील हर्रैया, विकासखंड परसरामपुर के ग्राम बसेवाराय में स्थित अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंक निरंजन, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी उपस्थित रहें। प्रमुख सचिव ने प्रशासनिक भवन, छात्र-छात्रा हास्टल, बुक स्टोर रूम, लाइब्रेरी, मेस, मल्टीपरपज हाल एवं शौचालय आदि को देखा। निरीक्षण में उन्होने पाया कि दरवाजों के ऊपर खाली जगह है, जिस पर उन्होने शीशा अथवा जाली लगाने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया।

उन्होने ग्राउण्ड एरिया में मिट्टी को देखते हुए निर्देश दिया कि उक्त स्थान पर इण्टरलाकिंग कराये, जिससे जलभराव आदि की स्थिति ना उत्पन्न होने पाये। उन्होने आगामी बरसात को देखते हुए कहा कि परिसर साफ-सुथरा व स्वच्छ वातारण में रखा जाय। इस अवसर पर उन्होने पौधरोपण भी किया और कहा कि स्थान को चिन्हित करते हुए फलदार वृ़़क्ष भी लगाये। उल्लेखनीय है कि जुलाई 2023 से नया शिक्षण सत्र इसमें शुरू किया जायेंगा। इसके लिए 40 छात्र एवं 40 छात्रा के प्रवेश के लिए परीक्षा सम्पन्न की जा चुकी है। विद्यालय में प्रधानाचार्य की तैनाती हो चुकी है। अध्यापक, अध्यापिकाओं एवं अन्य स्टाफ की तैनाती की प्रकिया मुख्यालय से की जा रही है।

उन्होने कहा कि सड़क संबंधी कार्य को समय से पूर्ण कर लिया जाय। सुरक्षा के दृष्टिगत परिसर में सीसी टीवी कैमरा आदि की व्यवस्था कराना सुनिश्चित किया जाय। उन्होने कहा कि पानी सप्लायर पाईप आदि की टेस्टिंग करा लिया जाय। विद्युत संबंधी कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश संबंधित को दिया। निरीक्षण के दौरान उपश्रमायुक्त शक्ति सेन मौर्या, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी अवधेश कुमार, विद्युत, कार्यदायी संस्था, अटल अवासीय प्राधानाचार्य धनश्याम कुमार उपस्थित रहें।

सीतापुर : प्रमुख सचिव के आगनम को लेकर अलर्ट हुआ प्रशासन
सीतापुर। प्रदेश शासन के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने 7 अप्रैल को नैमिषारण्य तीर्थ आ सकते हैं। मुख्य सचिव के आगमन की सूचना मिलते ही प्रशासन एक्टिव मोड में आता दिखाई दे रहा है। मुख्य सचिव के संभावित कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को सीडीओ अक्षत वर्मा ने नैमिष में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया और कार्यदाई संस्था को उपरोक्त कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए थे इस दौरान नगरपालिका के अधिकारियों को साफ सफाई व्यवस्था चाक-चैबंद रखने को कहा गया है। ऐसे में आज नैमिष तीर्थ में राजघाट पर कार्यों में तेजी देखी गई। यहां रोड लाइट सही करने, साफ-सफाई और रंग रोगन का कार्य काफी तेजी से हो रहा था। वहीं चक्रतीर्थ पर भी साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए मातहत एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं।

डीएम ने किया चीनी मिल व विद्यालय समेत नैमिषारण्य का निरीक्षण

मुख्य सचिव के राजघाट जाने का भी कार्यक्रम है ऐसे में उनके आगमन को लेकर पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस को भी चमकाया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव 7 अप्रैल की शाम को नैमिष आएंगे और वे यहां रात को प्रवास भी कर सकते हैं। इस दौरान वे तीर्थ के मंदिरों में दर्शन करने जाएंगे साथ ही उनके चक्रतीर्थ पर अष्टकोण महाआरती में शामिल होने का भी कार्यक्रम है। वहीं प्रमुख सचिव के सीतापुर आगमन से तैयारियों का जायजा बुधवार को पूर्व जिलाधिकारी अनुज सिंह व एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड जवाहरपुर का औचक निरीक्षण किया।

आपको बता दें कि दुर्गा प्रसाद मिश्र 7 अप्रैल को सीतापुर आकर डालमिया शुगर मिल का ग्रेन प्लांट देखेंगे। इसके बाद वह मिश्रिख-नैमिषारण्य में होने वाले कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसी के चलते बुधवार को जिलाधिकारी व एसपी की टीम द्वारा प्रमुख सचिव के आगमन से पूर्व चीनी मिल द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इससे पूर्व जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय सरांय भाट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं के चलते डीएम द्वारा विद्यालय में उपस्थित प्रधानाध्यापक को नोटिस देने के दिशा निर्देश दिए गए। बेसिक शिक्षा अधिकारी सीतापुर अजीत कुमार द्वारा बताया गया कि प्रधानाध्यापक को नोटिस देने के निर्देश दिए गए हैं उचित स्पष्टीकरण ने मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।