printing presses – Dainik Bhaskar UP/UK

लखीमपुर : प्रिंटिंग प्रेसों पर एसडीएम-सीओ की छापेमारी, इलाके में मचा हड़कंप
लखीमपुर । खीरी में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर जिले में तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। निकाय चुनावों में छापी जा रही चुनाव साम्रगियों की प्रिटिंग प्रेसों पर छापेमारी करते हुए प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को चुनाव आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी।

मोहम्मदी में मिली मानक विरुद्ध प्रचार सामग्री, जब्त, दी हिदायत

इस समय जिले में निकाय चुनावो का दौर है, जिसे लेकर प्रशासन डीएम के सख्त आदेशों के बाद हरकत में है। जिसे लेकर बुधवार को एसडीएम, तहसीलदार एवं सीओ ने नगरीय निकाय में स्थित प्रिंटिंग प्रेसो पर छापामार कार्रवाई करते हुए पोस्टर बैनर इत्यादि प्रचार सामग्री की जांच की तथा प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के बारे में भी समझाया कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार ही प्रचार सामग्री छापे।

मोहम्मदी में मिली मानक विरुद्ध प्रचार सामग्री, एसडीएम ने किया जप्त

मोहम्मदी। एसडीएम पंकज श्रीवास्तव ने तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक संग नगर पालिका क्षेत्र मोहम्मदी में स्थित अल फुरकान प्रिंटर्स निकट अशोक चौराहा, विमल प्रिंटर्स निकट अशोक चौराहा, काजमी प्रिंटर्स स्थित मो. देवीस्थान, राजीव कम्प्यूटर्स स्थित मो.बाजारगंज सब्जीमंडी का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अल फुरकान प्रिंटर्स में मानक के विरुद्ध निकाय चुनाव सम्बन्धित प्रचार सामग्री प्रिंट की जा रही थी, जिसे जब्त किया व अन्य नियमानुसार कार्यवाही प्रथक से की जा रही है।

डीएम के निर्देश पर निकाय चुनाव के मद्देनजर प्रिंटिंग प्रेसों पर हुई छापेमारी

पलिया। एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने तहसीलदार और सीओ पलिया के साथ हिना प्रिन्टिंग प्रेस, एटूजेड प्रिन्टिंग प्रेस, खालिब प्रन्टिंग प्रेस, गुप्ता प्रिन्टिंग प्रेस, तूलिका प्रिन्टिंग प्रेस, आद्यया प्रिन्टिंग प्रेस, आनन्द प्रिन्टिंग प्रेस, तूलिका डिजिटल वर्ड का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को चुनाव आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी।

गोला। एसडीएम रत्नाकर मिश्रा ने गोला स्थित रस्तोगी प्रिंटर्स, सुपर सिस्टम प्रिंटर्स सहित विभिन्न प्रिंटिंग प्रेस का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि डीएम से प्राप्त दिशा निर्देशों के क्रम में कस्बे की सभी प्रिंटिंग प्रेसों पर जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जा रही है। प्रत्याशियों द्वारा चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार ही पोस्टर बैनर छापे जाएं तथा पोस्टर बैनर पर प्रिंटिंग प्रेस का नाम तथा प्रचार सामग्री की संख्या अंकित की जानी आवश्यक है। हालांकि निरीक्षण के दौरान सभी प्रचार सामग्री नियमों के अनुरूप मिली।

निघासन। नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर एसडीएम राजेश कुमार ने नगरीय निकाय क्षेत्र निघासन, सिंगाही में हर छोटे-बड़े प्रिंटिंग प्रेस का औचक निरीक्षण कर वहां छापी जा रही प्रचार सामग्री की पड़ताल की। निर्देश दिए कि पम्पलेट, पोस्टर या अन्य किसी भी मुद्रित सामग्री पर मुद्रक का नाम, पता, मोबाइल नम्बर व मुद्रित प्रतियों की संख्या स्पष्ट व पठनीय रूप से मुद्रण किया जाए। एसडीएम ने सिंगाही व निघासन नगरीय निकाय प्रत्याशियों की बैठक ली, निकाय चुनाव के सभी कायदे कानून विधिवत समझाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की नजर निर्वाचन से जुड़े हर पहलू पर है, इसीलिए सभी नियम कानूनों का पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित करें। इसी के तहत प्रिंटिंग प्रेस मालिकों द्वारा चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन तो नहीं किया जा रहा है इसका भौतिक सत्यापन करने के लिए छापेमारी शुरू की गई है।

धौराहरा। बुधवार को डीएम के निर्देश पर निकाय चुनाव के मद्देनजर एसडीएम अनुराग सिंह ने तहसीलदार भीमसेन एवं नायब तहसीलदार वीरेंद्र संग धौराहरा स्थित शाहिद प्रिंटर्स, स्टार ऑफसेट एवं खमरिया स्थित राज प्रिंटर्स का औचक निरीक्षण कर प्रचार सामग्री का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान सभी चीजें ठीक मिली। निर्देश दिया कि आगे भी प्रचार सामग्री प्रिंटिंग के दौरान आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।