Proceedings – Dainik Bhaskar UP/UK

लखीमपुर : पराली जलाने पर 10 काश्तकारों पर शिकंजा, जुर्माना सहित 107/116 की कार्यवाही
[ प्रतीकात्मक चित्र ]

दोषी काश्तकारों के सट्टे लॉक

एक माह नहीं मिलेगी पर्चिया

लेखपाल के विरूद्ध कार्रवाई

दैनिक भास्कर ब्यूरो ,

लखीमपुर खीरी।  प्रशासन की लाख हिदायतों के बाद भी किसान खेतों में पराली जलाकर वायु प्रदूषण बढ़ाने से बाज नहीं आए। रात के अंधेरे में या दिन में चोरी-छिपे पराली जलाकर किसानों ने यह मान लिया कि उनकी यह करतूत किसी के सामने नहीं आएगी। लेकिन सेटेलाइट के जरिए उनकी चोरी पकड़ी गई।

रविवार को सेटेलाइट के जरिए जिले में खेत में पराली जलाने के तहसील गोला (05), मोहम्मदी (03), पलिया(01) एवं निघासन (01) में कुल 10 मामले सामने आए, जिनमें तहसील प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए जुर्माने सहित अन्य कार्यवाहिया करते हुए अन्य किसानों को भी कड़ा संदेश दिया है।

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने जनपद खीरी में फसल अवशेष जलाये जाने की घटनाओं में हुई अप्रत्याशित वृद्धि के सम्बन्ध में अधिकारियों- कार्मिकों को सचेत करते हुए निर्देशित किया कि अपने क्षेत्रान्तर्गत सुनिश्चित करें कि एक भी पराली जलाने की घटना घटित न होने पाए। यदि पराली दहन की एक भी घटना घटित होती है तो उत्तरदायी अधिकारी-कर्मचारी के विरूद्ध उनके द्वारा कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

मोहम्मदी में मिले पराली जलाने के तीन मामले, एसडीएम ने लिया एक्शन किसानों पर जुर्माना –

मोहम्मदी। एसडीएम डॉ अवनीश कुमार ने बताया कि रविवार को सेटेलाइट से प्राप्त सूचना के अनुसार ग्राम जैती में पराली जलाये जाने की 02 एवम् ग्राम कुम्हरौआ में एक घटना प्राप्त हुई। ग्राम जैती की पराली जलाने की दोनो घटनाओं के सम्बन्ध में कृषकों पर कमशः 5000 व 2500 रूपये का जुर्माना किया। उक्त के अतिरिक्त दोनो कृषकों मोहन सिंह पुत्र सरजीत सिंह, मूलचन्द्र पुत्र ईतवारी के विरूद्ध आई०पी०सी० की धारा-107 / 116 की कार्यवाही की व क्षेत्रीय लेखपाल ध्रुवकुमार राही को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी।

ग्राम कुम्हरौआ में एक घटना पर कृषक पर 2500 रूपये का जुर्माना किया। उक्त के अलावा कृषक तेजपाल सिंह पुत्र कल्याण सिंह के विरूद्ध आईपीसी की धारा-107 एल/116 की कार्यवाही की। क्षेत्रीय लेखपाल सन्तोष कुमार गौतम को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी।

सेटेलाइट ने पकड़े पराली जलाने के तीन मामले, किसानो पर जुर्माना, सट्टे पर एक माह का ब्रेक –

एसडीएम रत्नाकर मिश्रा ने बताया कि रविवार को गोला तहसील क्षेत्र में पांच किसानों द्वारा खेत में गन्ने की पत्ती (पराली) जलने की घटना सेटेलाइट के जरिए प्रकाश में आई। तहसील प्रशासन ने 04 किसानों से 2500-2500 व एक किसान से 05 हजार सहित कुल ₹15 हजार का जुर्माना लगाया। सभी पांचो किसानों को 107/16 में पाबंद किया। वहीं पांचो किसानों के सट्टे पर एक माह के लिए रोक लगा दी गई।

निघासन-पलिया में पराली जलाने की एक-एक घटनाएं, हुए कार्यवाही –

उप जिलाधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि तहसील निघासन के ग्राम चखरा में सेटेलाइट के जरिए गन्ने की पत्ती जलाने की घटना ट्रेस हुई। तहसील प्रशासन ने संबंधित काश्तकार पर जुर्माना लगाते हुए १०७/११६ की करवाही की। एक माह के लिए सट्टा निलंबन को डीसीओ को अवगत कराया।

पलिया। तहसील पलिया के ग्राम जगदेवपुर में सेटेलाइट के जरिए गन्ने की पत्ती पराली जलाने की घटना प्रकाश में आई। जिस पर उप जिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार आरती, थानाध्यक्ष भीरा के साथ मौके का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित काश्तकार के विरुद्ध जुर्माना लगाते हुए 107/116 की कार्यवाही की। काश्तकार के गन्ने के सट्टे का एक माह के निलंबन करने के लिए डीसीओ को अवगत कराया।

Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

लखीमपुर : पराली जलाने वालों को सेटेलाइट ने दबोचा, प्रशासन ने की कार्यवाही
गोला/लखीमपुर खीरी। प्रशासन की लाख हिदायतों के बाद भी किसान खेतों में पराली जलाकर वायु प्रदूषण बढ़ाने से बाज नहीं आए। रात के अंधेरे में या दिन में चोरी-छिपे पराली जलाकर किसानों ने यह मान लिया कि उनकी यह करतूत किसी के सामने नहीं आएगी। लेकिन सेटेलाइट के जरिए उनकी चोरी पकड़ी गई। बुधवार को सेटेलाइट के जरिए जिले में खेत में पराली जलाने के तहसील गोला एवं मितौली में एक-एक मामले सामने आए। जिनमें तहसील प्रशासन ने जुर्माने सहित अन्य कार्रवाहिया की है।

गोला एसडीएम रत्नाकर मिश्रा ने बताया कि जिला स्तर से सेटेलाइट के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर बढैयाखेडा मजरा सिकन्द्राबाद परगना हैदराबाद तहसील गोला की गाटा संख्या 1727/0.267 हे0 रवीन्द्र कुमार पुत्र स्वामीदयाल के नाम दर्ज है, जिसमें लगी धान की फसल को कम्बाइन मशीन गाडी सं. यूपी 71 एआर 9428 द्वारा बिना एसएमएस प्रयोग किये कटाई की। जिसे उक्त किसान द्वारा 11 अक्टूबर को पराली जला दी गयी। खातेदार से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि कम्बाइन मशीन वर्तमान में थाना फरधान क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बेलवा गयी हुयी है।

नायब तहसीलदार, आरआई, एडीओ (कृषि) व लेखपाल ने मौके पर जाकर कम्बाइन मशीन ग्राम रौसा से बेलवा के बीच में मिली। कम्बाईन मशीन को ले जाकर के निकटस्थ थाना फरधान के प्रभारी को विधिक कार्यवाही के लिए सुपुर्दगी में दे दी। शासनादेशानुसार जुर्माना धनराशि वसूल कर सम्बंधित लेखा शीर्षक में जमा कराई गई। घटना की सूचना समय से न दिये जाने के कारण क्षेत्रीय लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता ने उक्त घटना के सम्बंध में खातेदार रवीन्द्र कुमार पुत्र स्वामीदयाल के विरूद्ध अंतर्गत धारा 107/116 दं०प्र०सं० की कार्यवाही की है।

मितौली। सेटेलाईट के जरिए प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम मुरईताजपुर, परगना कस्ता में नायब तहसीलदार मितौली ने मय क्षेत्रीय लेखपाल व बीट सिपाही, स्थलीय निरीक्षण किया। ग्राम मुरईताजपुर परगना कस्ता तहसील मितौली की भूमि गाटा संख्या 100/0.571 हे0, जो विनोद कुमार पुत्र मथुरा के नाम बतौर सहखातेदार संकमणीय भूमिधर दर्ज है, पर खातेदार विनोद कुमार पुत्र मथुरा द्वारा अपने हिस्से की भूमि रकबा 0.099हे0 पर बोई गन्ने की फसल की पराली जलाये जाने की घटना सत्य मिली।

एसडीएम विनीत उपाध्याय ने बताया कि विनोद कुमार पुत्र मथुरा ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण व उच्चतम न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की। शासनादेशनुसार कृषि अपशिष्ट/पराली जलाने के दोषी व्यक्ति के विरूद्ध 2,500 रू का जुर्माना वसूल कर रजिस्टर नं० 4 में जमा कराया गया। थानाध्यक्ष मितौली ने खातेदार विनोद कुमार पुत्र मथुरा के विरूद्ध अन्तर्गत धारा 107/ 116 दं०प्र०सं० की कार्यवाही की है। घटना की सूचना समय से न दिये जाने के कारण क्षेत्रीय लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदत्त की गई।

बहराइच : बुजुर्ग जुम्मन के जिंदा रहते ही डीएम साहब ने कर दी लेखपाल पर कार्यवाही
बहराइच l महसी में फर्जी तरीके से 80 वर्षीय बुजुर्ग जुम्मन को मृत घोषित करके उसकी जमीन कब्जाने का मामला प्रकाश में आया है l जब तहसील दिवस के दिन तहसील महसी में जुम्मन ने पहुंचकर जिलाधिकारी से इंसाफ की गुहार लगाई जिला अधिकारी डा दिनेश चंद्र द्वारा मामले में तत्काल एक्शन लेकर अधिकारियों की टीम बना मामले की जांच शुरू करवाई l

कागज़ों में मर चुके जुम्मन ने तहसील दिवस के दिन तहसील महसी पहुंच डीएम से लगाई इंसाफ की गुहार

इस जांच में काजगो में मर चुके जुम्मन पूर्व गफूर को जिंदा पाया गया l जिला अधिकारी द्वारा जमीन से अवैध कब्जे को हटवाकर जुम्मन को कब्जा दिलवाया और लेखपाल के विरुद्ध विभाग्य कार्यवाही की गई l जिलाधिकारी द्वारा जुम्मन पुत्र गफूर को जिलाधिकारी कार्यालय बुलाकर उसे जिलाधिकारी दिनेश चंद्र द्वारा खतौनी दी गई और कम्बल भी दिया गया और आगे भविष्य में उसके साथ ऐसा न हो उसके लिए भी जिलाधिकारी द्वारा चेताया गया l जिलाधिकारी डा दिनेश चंद्र द्वारा बताया गया की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साफ निर्देश है की हर पीड़ित को इंसाफ मिल सके और किसी के साथ गलत ना हो l