projects under construction – Dainik Bhaskar UP/UK

बहराइच : निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेज़ी लाएं कार्यदायी संस्थाएं- जिलाधिकारी
बहराइच। जनपद में विभिन्न विभागों के रू0 50 लाख से अधिक एवं कम लागत के निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु प्रशासकीय विभागों एवं सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के साथ बृहस्पतिवार को देर २ााम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि आगामी बैठक तक प्रगति में अपेक्षित सुधार लाया जाय। डीएम ने निर्देश दिया कि कोई भी परियोजनाएं अनारम्भ की स्थिति में नहीं रहनी चाहिए।

यदि कोई परियोजना अभी प्रारम्भ नहीं हुई है तो उसे तत्काल आरम्भ कर दें। डीएम ने प्रशासकीय विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि बेहतर समन्वय के साथ निर्माणाधीन भवन परियोजनाओं को गुणवत्ता के अनुसार समय से पूर्ण करायें।

समीक्षा बैठक के दौरान ज्ञात हुआ कि जनपद में कुल रू. 568.64 करोड़ की लागत से विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत रू. 50 लाख से अधिक लागत के निर्माणाधीन कुल 81 परियोजनाओं में कुल रू. 420.10 करोड़ की धनराशि व्यय कर 91 प्रतिशत वित्तीय एवं 69 प्रतिशत भौतिक प्रगति प्राप्त की गयी हैं। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया गया कि सभी संस्थाए अपने निर्माण कार्यों की अद्यतन फीडिंग सीएमआईएस पोर्टल पर अद्यतन रखना सुनिश्चित करें।

प्रशासकीय विभागीय अधिकारियों को निर्देष दिया गया कि विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्तापूर्ण सुनिश्चित करने के लिये समय-समय पर स्वंय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का नियमित रूप से अनुश्रवण भी करते रहें तथा निरीक्षण आख्या की प्रति जिलाधिकारी को अवश्य भेजी जाय।

डीएम ने निर्देश दिया कि पूर्ण परियोजनाओं के हैण्डओवर करने की कार्यवाही को अविलम्ब पूरा किया जाय। डीएम ने कहा कि जिन परियोजनाओं की भौतिक प्रगति 85 प्रतिशत या इससे अधिक है, उन्हें आगामी माह तक कार्य पूर्ण कर लिया जाय। डीएम ने प्रशासकीय विभाग को निर्देश दिया कि गठित समिति द्वारा जिने पूर्ण परियोजनाओं आख्या लम्बित है उसकी सूची बनाकर उपलब्ध कराएं। सभी कार्यदायी संस्थाए निर्माण कार्यों को समयबद्ध रूप से गुणवत्ता के साथ मानक के अनुरूप पूर्ण कराएं।

डीएम ने निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं के सापेक्ष कार्यदायी संस्थाओं द्वारा उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रशासकीय विभाग को उपलब्ध करा दिये गये है तो ऐसे कार्यों की जांच 15 दिवस में पूरी कराकर उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को प्रेषित कर दिया जाय। यदि अगली किश्त दी जानी हो जांचोपरान्त अगली किश्त शीघ्र उपलब्ध करा दी जाय। इन कार्यवाहियों में विलम्ब न किया जाय।

डीएम ने निर्देश दिया कि कार्यदायी संस्था द्वारा मेडिकल कालेज हेतु उपलब्ध कराये गये पुनरीक्षित आगणन शासन को भेजकर उसके सम्बन्ध में निस्तारण करा लिया जाय। महाराजा सुहेलदेव पर्यटन विकास योजना अन्तर्गत डारमेट्री का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाय। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया गया कि प्रोजेक्ट अलंकार योजनान्तर्गत के निर्माण कार्यों के लिये विद्यालयों में स्थान चिन्हित कर कार्यदायी संस्था को दो दिवस के अन्दर अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दिया जाय। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि हेल्थ वेलनेस सेन्टर के कार्यों को शीघ्र प्रारम्भ कर समुचित पर्यवेक्षण करते हुए शीघ्र पूर्ण कराया जाय। साथ ही डीएम ने मोतीपुर तहसील की बाउण्ड्रीवाल, सडक मार्ग, गार्डरूम व अन्य कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाय। डीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि आईजीआरएस के संदर्भो का समय से गुणवत्तापरक निस्तारण कराये किसी भी दशा में डिफाल्टर की श्रेणी में  जाने पाये।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर., प्राचार्य मेडिकल कालेज डॉ संजय खत्री, पुलिस क्षेत्राधिकारी पयागपुर आनन्द कुमार राय, जिला पर्यटन अधिकारी मनीष श्रीवास्तव, ईओ नगर पालिका बहराइच प्रमिता सिंह, बीएसए अव्यक्तराम तिवारी, प्रधानाचार्य डायट उदयराज, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार, अधिशाषी अभियन्ता लोकनिर्माण प्रान्तीय खण्ड प्रदीप कुमार, निर्माण खण्ड-1 अमर सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

कानपुर : डीएम की अध्यक्षता में निर्माणाधीन परियोजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक हुई संपन्न
कानपुर। जिलाधिकारी विशाख जी० की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के विकास कार्यों और जनपद में चल रही 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्यों के संबंध में मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कायाकल्प योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आयुष्मान कार्ड योजना एवं समाज कल्याण से संबंधित पेंशन वितरण आदि योजनाओं से संबंधित विभागो के कार्यों की समीक्षा की गई।

निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में जनपद कानपुर नगर के तहसील नरवल में अग्निशमन केंद्र के आवासीय व अनावासीय भवनों के निर्माण, राजकीय मेडिकल कॉलेज कानपुर नगर में पी०जी० बालक छात्रावास के जीर्णोद्धार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला औषधि भंडारण केंद्र के निर्माण कार्य, किदवई नगर मौरंग मंडी में स्थित 100 शैय्यायुक्त चिकित्सालय भवन का निर्माण, प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना आदि के कार्यों की समीक्षा की गई।

हेल्थ व वेलनेस सेंटर के संचालन की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर प्रभारी का वेतन रोकने के निर्देश

समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा समस्त खंड विकास अधिकारी को उनके विकास खंड के अंतर्गत जिन-जिन ग्राम पंचायतों में राशन वितरण हेतु मॉडल दुकानों का निर्माण कराया जाना है, उन दुकानों हेतु चिन्हित भूमि का सत्यापन कर लिया जाए। 15 अगस्त को प्रत्येक दशा में मॉडल दुकानों के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाए। मुख्य विकास अधिकारी को सड़कों की विशेष मरम्मत अभियान के अंतर्गत हेतु लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत एवं नगर निगम द्वारा कराए गए कार्यों की जांच हेतु चेक लिस्ट निर्धारित कर संबंधित उप जिलाधिकारियों या जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ अभियंताओं को लगाकर अगले तीन दिनों में सत्यापन कराये।

सहायक अभियंता प्रा.खं. लोक निर्माण विभाग को सड़कों की मरम्मत कार्यों के संबंध में संतोषजनक उत्तर न दिए जाने के संबंध में स्पष्टीकरण निर्गत किए जाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए।पीएम फसल बीमा योजना की प्रगति के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी को राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम द्वारा यह जांच कराई जाए कि किसान की क्षतिग्रस्त फसल के सापेक्ष संबंधित बीमा कंपनी द्वारा कितने दावों का भुगतान किया गया। समस्त खंड विकास अधिकारी को किसी भी दशा में गोवंश आश्रय स्थलों में जलभराव की स्थिति न रहे। जिला पंचायत राज अधिकारी को समस्त गौवंश आश्रय स्थलों में अवसंरचना विकास हेतु कराए जा रहे कार्यों की प्रगति के संबंध में पत्रावली के माध्यम से प्रत्येक सप्ताह अवगत कराया जाए।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत गैर सरकारी संस्थाओं के माध्यम से चलाए जा रहे तंबाकू नियंत्रण आदि कार्यक्रमों के संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से शत प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में कराए जा रहे कार्यों के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि संबंधित सहायक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से प्रत्येक दिन 02 स्कूलों में चल रहे कार्यों के मानकों की जांच कराई जाए। दिव्यांग कल्याण, समाज कल्याण एवं विधवा पेंशन के लाभार्थियों में से मृतकों एवं अपात्रों का सत्यापन संबंधित अधिकारियों द्वारा कराया जाए तथा स्वयं भी क्षेत्रों का भ्रमण करें।

जीएसवीएम मेडिकल कालेज में प्रस्तावित सेल्टर होम के निर्माण हेतु चिन्हित स्थान में परिवर्तन कर अन्य परिसर में निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने के कारण परियोजना अधिकारी, डूडा एवं कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित किए जाने के निर्देश जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को दिए। किदवई नगर मौरंग मंडी में 100 शैय्यायुक्त चिकित्सालय भवन का निर्माण की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि चिकित्सालय के मुख्य भवन का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। जल निगम (शहरी) के दोनों डिवीजन एवं जलकल विभाग द्वारा मेट्रों के अधिकारियों के साथ प्रत्येक सप्ताह समन्वय बैठक कर सीवर/जलापूर्ति की लाइनों के डाइवर्जन की समस्याओं को निस्तारित किया जाए। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम लि0 के विगत माह एवं इस माह की व्यय धनराशि में अंतर पाए जाने के कारण जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को निर्देशित किया गया कि इस संबंध में कार्यदायी संस्था से वस्तुस्थिति के संबंध में जानकारी मांगी जाए।

हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर के संचालन एवं विद्युतीकरण की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने के कारण डॉ० आरपी मिश्रा प्रभारी चिकित्साधिकारी का स्पष्टीकरण लिए जाने के साथ वेतन रोकने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए गए। सूतरखाना में निर्माणाधीन शेल्टर होम में निर्माण कार्य की प्रगति न पाए जाने पर कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित किए जाने के निर्देश दिए। कांशीराम चिकित्सालय में कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएन द्वारा कराए जा रहे कार्यों के संबंध में निर्देशित किया गया कि धूल आदि फैलने से बचाव हेतु नेट आदि सुरक्षा मानकों का प्रत्येक दशा में उपयोग किया जाए। कार्यदायी संस्था इसकी अनुपालन आख्या तीन दिवस के अंदर उपलब्ध कराए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० आलोक रंजन, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी चित्रा दुबे एवं जिला विकास अधिकारी आदि संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सुलतानपुरं : विकास कार्यों व निर्माणाधीन परियोजनाओं के सम्बन्ध में हुई बैठक
सुलतानपुरं। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक एवं 50 लाख से अधिक लागत से निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन के प्रेरणा सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित अपने-अपने विभाग की योजनाओं/निर्माण कार्यों के लक्ष्यों को मानक के अनुरूप समय से पूर्ण किये जायें एवं जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग की योजनाओं/कार्यों तथा जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को पात्र व्यक्तियों तक प्रत्येक दशा में पहुंचाया जाये। उन्होंनेे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल, नई सड़कों का निर्माण, राज्यमार्गों की अनुरक्षण, सेतुओं का निर्माण, महात्मा गाँधी राष्ट्रीय रोजगार गारण्टी योजना, सड़कों की गड्ढ़ा मुक्ति की स्थिति, विद्युत आपूर्ति ग्रामों का ऊर्जीकरण, सौभाग्य योजना, कृषि विभाग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीणध्शहरी) सहित आदि विभागों की योजनाओं का गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

जिलाधिकारी द्वारा अधिशाषी अभियन्ता नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया गया कि शहर में घूमते अवारा/पालतू पशुओं को पकड़ कर हलियापुर के कांजी हाउस में संरक्षित करें तथा पशु मालिको पर एफआईआर दर्ज करायें। जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह द्वारा ओडीओपी के तहत कृषि ऋण उपलब्ध कराने में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान मिलने पर जिलाधिकारी द्वारा प्रशंसा की गयी। जिलाधिकारी ने अन्य विभागों द्वारा बैंक ऋण में देरी किये जाने से उद्यान अधिकारी से सीखने की सलाह दी। उन्होंने 50 लाख से अधिक की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी ने परियोजनाओं के अधिशाषी अभियन्ता व कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण व ससमय पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।