Raghuvanshi App – Dainik Bhaskar UP/UK

एप पर मिला था राजा और सोनम का परिवार, प्रेमी राज से बोली- ‘विधवा बनकर करूंगी शादी..’
Sonam Raghuvanshi Inside Story : मेघालय के शिलांग में हुई इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में बड़े खुलासे हुए हैं। पुलिस ने यह खुलासा किया है कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा ने मिलकर इस अपराध को अंजाम दिया। सोनम ने साजिश रचकर अपने पति की हत्या के लिए सुपारी किलर्स का इस्तेमाल किया और इस पूरे षड्यंत्र में उसके प्रेमी राज कुशवाहा ने सोनम का साथ दिया था। शव को ठिकाने लगाने में सोनम भी शामिल थी।

रघुवंशी एप पर मिला था राजा और सोनम का परिवार

सोनम और राजा के परिवार की मुलाकात रघुवंशी एप के जरिए हुई थी। 11 फरवरी को दोनों का रोका हुआ। इसके बाद, सोनम ने अपने पति को मारने की योजना बना ली। शादी के छह दिन बाद, 16 मई को, सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर यह साजिश रची।

प्रेमी राज से सोनम ने कहा था – राजा पास आने की कोशिश कर रहा

सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा को कहा था कि वह उससे शादी विधवा बनने के बाद ही करेगी। हत्या की पूरी प्लॉटिंग खुद सोनम ने ही की थी। सोनम के फोन की चैटिंग डिटेल पुलिस ने निकलवा ली है। सोनम की कॉल डिटेल में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। सोनम ने प्रेमी राज से कहा था कि शादी के बाद राजा उसके करीब आने की कोशिश करता था, उसे अच्छा नहीं लगता है।

सोनम ने राजा को हनीमून के लिए राजी किया था

आरोप है कि 23 मई को सोनम ने राजा को शिलांग हनीमून पर जाने के लिए राजी किया। उसी दौरान, तीन सुपारी किलर्स पहले से असम के गुवाहाटी में मौजूद थे। उन्होंने ऑनलाइन ‘डाव’ (छोटी कुल्हाड़ी) मंगवाई, जिसका इस्तेमाल राजा की हत्या के लिए किया गया। सोनम ने आरोपियों को लोकेशन भी भेजी और होटल में उनके साथ मौजूद थी।

सोनम ने दिया था भाड़े के गुंडों को 20 लाख की सुपारी

आरोपियों ने बताया कि 23 मई को सोनम ने राजा को कोरसा इलाके के पहाड़ी स्थल पर ले जाकर हत्या का प्रयास किया। जब आरोपी और राजा चढ़ रहे थे, तो सोनम ने थकने का बहाना बनाकर पीछे चल रही थी। जैसे ही आरोपी थक गए, सोनम ने उससे कहा कि ‘मार दो इसे’। उस समय, सोनम ने अपने पति की पर्स से 15 हजार रुपए निकाले और आरोपियों को दिए, साथ ही 20 लाख रुपए देने का वादा भी किया।

राजा की हत्या के बाद सोनम ने तोड़ दिया था फोन

पुलिस को शनिवार को एक सीसीटीवी फुटेज मिली, जिसमें सोनम राजा से कुछ दूरी पर खड़ी होकर किसी से फोन पर बात कर रही थी। कॉल रिकॉर्ड्स और लोकेशन ट्रेसिंग से पुलिस को आरोपी का सुराग मिला। सोनम ने हत्या के बाद फोन तोड़ दिया और अकेले शिलांग से वाराणसी आ गई। वहां से गाजीपुर पहुंचने के बाद, वह नेपाल भागने का प्रयास कर रही थी। लेकिन, पुलिस की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उसने गाजीपुर में सरेंडर कर दिया।

पुलिस ने सोनम, राज कुशवाहा और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है, और पता लगा रही है कि हत्या के पीछे किन और कौन-कौन से षड्यंत्र थे।

यह भी पढ़े : लखीमपुर खीरी : खेत में बन रही थी कच्ची शराब, एक आरोपी गिरफ्तार, उपकरण मौके पर नष्ट