raja raghuvanshi – Dainik Bhaskar UP/UK

सोेनम रघुवंशी की कॉल डेटल से बड़ा खुलासा! प्रेमी राज के नाम पर था पेटीएम, बहन बोली- ‘पसंद नहीं था तो मारा क्यों’
इंदौर। मेघालय के शिलांग की ईस्ट खासी हिल्स में ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। शिलांग में ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए पत्नी सोनम रघुवंशी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब साइबर एक्सपर्ट्स की जांच में खुलासा हुआ है कि सोनम का ई-वॉलेट (पेटीएम) राज के नाम पर था।

साइबर एक्सपर्ट्स ने सोनम के बैंक खातों और ई-वॉलेट की जांच की तो पता चला कि यह खातें राज के नाम पर थे। कॉल डिटेल्स (सीडीआर) से भी जानकारी मिली है कि राज और सोनम के बीच सैकड़ों कॉल्स हुई हैं। इन कॉल्स में दोनों के साथ-साथ विशाल और आनंद के नंबर भी शामिल हैं, जिनके मोबाइल लोकेशन भी राज और सोनम के आस-पास ही थीं। इससे पुलिस को उनके संबंधों और घटना से जुड़े सुराग मिल गए हैं।

पुलिस का शक पुख्ता हो जाने के बाद, शिलांग क्राइम ब्रांच के डीएसपी विपुल दास रविवार शाम को टीम के साथ सीधे इंदौर पहुंचे। उन्होंने इंदौर के राजा रघुवंशी के घर पर रात में सादा वस्त्रों में रेकी की और फिर रात करीब 1 बजे घर पर छापा मारकर राज और विशाल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आरोपियों के साथी आकाश को ललितपुर और आनंद कुर्मी को बीना के खिमलासा से पकड़ा गया।

राजा की बहन बोली- भाई पसंद नहीं था तो मारा क्यों?

राजा रघुवंशी की बहन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की है, जिसमें उसने कहा कि उसके भाई ने सोनम के साथ सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया था, लेकिन कुछ ही दिनों में उसकी मौत हो गई। बहन ने लिखा कि यदि भाई को पसंद नहीं था तो वह भाग जाती, पर उसने मारा क्यों? उसने सवाल किया कि आखिर क्यों किसी का भाई, बेटा इस तरह छीन लिया गया।

राजा रघुवंशी की हत्या का मामला 2 जून को शिलांग में दर्ज हुआ था, जब उनका शव बरामद किया गया था। पुलिस ने हत्या, लूट और डकैती का मामला दर्ज किया था। इस जघन्य अपराध की जांच के लिए एसपी (शिलांग) विवेक सिम ने एसआईटी का गठन किया था। अब इस नई जानकारी और गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच और तेज हो गई है।