Ram Charan – Dainik Bhaskar UP/UK

एयरपोर्ट पर नंगे पांव नजर आए राम चरण, पैपराजी के कैमरे में कैद हुए एक्टर
राम चरण का एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें वह मुंबई एयरपोर्ट पर नंगे पांव नजर आए। पैपराजी के कैमरे में कैद हुए एक्टर रामचरण एयरपोर्ट पर ब्लैक आउटफिट में नंगे पैर चलते नजर आए। खैर ये पहली बार नहीं है जब उन्हें ऐसे देखा गया हो। राम चरण की वीडियो पर फैंस के जमकर कमेंट आ रहे हैं।

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण इन दिनों राम चरण शंकर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘गेम चेंजर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में पहली बार उनकी जोड़ी कियारा आडवाणी संग नजर आएंगे। इसी बीच अब एक्टर का एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें वह मुंबई एयरपोर्ट पर नंगे पांव नजर आए।

एयरपोर्ट पर नंगे पांव नजर राम चरण

राम चरण मंगलवार को अपनी टीम के साथ हैदराबाद से मुंबई पहुंचे। इस दौरान वह ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दिए। इतना ही नहीं एक्टर एयरपोर्ट पर नंगे पांव दिखाई दिए। पैपराजी के कैमरे में कैद हुए एक्टर रामचरण एयरपोर्ट पर ब्लैक आउटफिट में नंगे पैर चलते नजर आए। खैर ये पहली बार नहीं है जब उन्हें ऐसे देखा गया हो। बीते साल भी उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह नंगे पैर हैदराबाद के एयरपोर्ट पर दिखाई दिए थे।

क्यों नंगे पैर रहते हैं राम चरण

राम चरण की वीडियो पर फैंस के जमकर कमेंट आ रहे हैं। हर कोई सवाल कर रहा है कि राम चरण नंगे पैर क्यों हैं। दरअसल, राम चरण के नंगे पाव रहने की एक खास वजह है। एक्टर के इस लुक के पीछे अयप्पा दीक्षा है।

एक्टर का इन दिनों 41 दिनों तक का कड़ा उपवास चल रहा है। वह 41 दिनों तक ताम्सिक जीवनशैली से दूर रहते हैं और एक सात्विक जीवन जीते हैं, जिसके बाद वो सबरीमाला मंदिर में दर्शन करते हैं। कई सालों से सबरीमाला मंदिर में जाते रहे हैं। वह इन दिनों नंगे पैर रहने की प्रथा का पालन करते हैं।

‘गेम चेंजर’ में नजर आएंगे एक्टर

राम चरण और कियारा आडवाणी ‘गेम चेंजर’ में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म के ओटीटी राइट्स की खबर सामने आई थी। निर्देशक शंकर की गेम चेंजर पोस्ट थिएटर रिलीज राइट्स बिक चुके हैं। ZEE5 ने इस फिल्म के राइट्स 270 करोड़ में खरीदे हैं। कियारा आडवाणी और राम चरण स्टारर इस फिल्म को मेकर्स साल 2024 में थिएटर में रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं।

दक्षिण भारतीय अभिनेता राम चरण के बाद जूनियर एनटीआर भी अध्यात्म की राह पर
दीक्षा के नियमों के तहत 21 दिनों तक रहेंगे नंगे पैर और करेंगे सात्विक भोजन

चेन्नई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के दिग्गज निदेशक एस एस राजामौली की ‘आरआरआर’ की रिलीज के बाद से यहां के अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म ने रिलीज के बाद तो दुनियाभर के थिएटरों में तहलका ही मचा दिया। ये 1000 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो चुकी है। इसके हिंदी वर्जन तक को दर्शकों से शानदार प्रतिसाद मिल रहा है। इसी बीच जूनियर एनटीआर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इसकी वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि अध्यात्म है। दरअसल, फिल्म ‘आरआरआर’ की रिलीज के बाद एक्टर राम चरण ने सबरीमाला मंदिर में जाकर दीक्षा ली थी। अब जूनियर एनटीआर को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो उन्होंने भी दीक्षा ले ही है मगर, एक्टर ने हनुमान दीक्षा ली है। ऐसे में बताया जा रहा है कि वो करीब 21 दिनों तक नंगे पैर रहने वाले हैं और इतना ही नहीं दीक्षा के नियमों का पालन करने के लिए वो सात्विक भोजन भी खाने वाले हैं। उनकी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें भगवा रंग के कुर्ता पायजामा, गले माला और माथे पर तिलक लगाए हुए देखा जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर जूनियर एनटीआर को एक मंदिर में पूजा करते और दीक्षा लेते हुए देखा गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने हनुमान जयंती पर पूजा की थी और इसी दौरान उन्हें भगवा कपड़ों में देखा गया था। अब ऐसे में उनका वायरल फोटो में लुक देखकर कहा जा रहा है कि वो धार्मिक रूप से पूरी तरह ली हुई दीक्षा का पालन कर रहे हैं। बताया ये भी जा रहा है कि वो नंगे पैर और सात्विक भोजन करीब 21 दिनों तक करेंगे।

आपको बता दें कि जूनियर एनटीआर से पहले मेगास्टार राम चरण ने भी अयप्पा दीक्षा ली थी। वो 45 दिनों के नियमों का पालन कर रहे हैं। क्योंकि, इससे पहले राम चरण को ‘आरआरआर’ की सक्सेस पार्टी में नंगे पैर देखा गया था। बहरहाल, अगर जूनियर एनटीआर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों ‘आरआरआर’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इसके अलावा उन्हें डायरेक्टर कोराताला शिवा की फिल्म में देखा जाएगा। इसके लिए एक्टर ने अपना वजन घटाया है।