ramlila maidan – Dainik Bhaskar UP/UK

दिल्ली में मुख्यमंत्री की ‘महा शपथ’ के लिए BJP ने बनाया ‘मेगा प्लान’: PM मोदी, राज्यों के CM, साधु-संत और दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, इस जीत के बाद बीजेपी ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। 27 साल बाद बीजेपी दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है और ऐतिहासिक क्षण को भव्य बनाने के लिए आगामी 20 फरवरी को रामलीला मैदान में एक विशाल शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में राजनीति, उद्योग, फिल्म और आध्यात्मिक जगत की कई दिग्गज हस्तियां शिरकत करेंगी। इस कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुघ को सौंपी गई है।

इस शपथ ग्रहण की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी ऐतिहासिक मौके के साक्षी बनने जा रहे हैं। इनके अलावा, देशभर के 20 राज्यों के मुख्यमंत्री, सभी केंद्रीय मंत्री और एनडीए के नेता भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

कैलाश खैर देंगे प्रस्तुति

रामलीला मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इस समारोह से पहले गीत-संगीत और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मशहूर गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही, बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी इस खास मौके का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा अक्षय कुमार, विवेक ओबेरॉय, हेमा मालिनी सहित 50 से ज्यादा फिल्मी हस्तियां इस ऐतिहासिक पल की गवाह बनने जा रही हैं।

आध्यात्मिक गुरु और उद्योगपति भी रहेंगे मौजूद

साथ ही, आध्यात्मिक जगत की कई मशहूर हस्तियां भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने जा रही हैं। बाबा रामदेव, स्वामी चिदानंद और बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, इस आयोजन में देश के कई दिग्गज उद्योगपति भी शामिल हो रहे हैं। मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी समेत एक दर्जन से ज्यादा बड़े उद्योगपति इस समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

कार्यकर्ताओं, किसानों और लाडली बहनों को निमंत्रण

इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए दिल्ली विधानसभा चुनावों में  बीजेपी के लिए जी-जान से मेहनत करने वाले दूसरे राज्यों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी बुलाया गया है। इसके अलावा, पार्टी की महत्वपूर्ण योजनाओं से जुड़ी लाडली बहनों और दिल्ली के किसानों को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता भेजा गया है।

30 हजार मेहमान होंगे शामिल

इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए करीब 30,000 मेहमानों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। दिल्ली की सत्ता में वापसी के इस दिन को बीजेपी भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है और पार्टी इसके लिए जुटी हुई है। रामलीला मैदान में होने वाले इस भव्य समारोह के ज़रिए बीजेपी ना सिर्फ दिल्ली बल्कि पूरे देश के लिए एकजुटता और ताकत का संदेश देना चाहती है।

अटल के नाम पर होगा दिल्ली राम लीला मैदान?
दिल्ली के रामलीला मैदान के नाम के आगे अब ‘अटल’ भी जुड़ेगा. दरअसल उत्तरी नगर निगम ने इस प्रमुख मैदान का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने का प्रस्ताव रखा है.इस प्रस्ताव को मंजूरी तय मानी जा रही.30 अगस्त को नार्थ एमसीडी सभा की बैठक है. जिसमें रामलीला मैदान अटल जी को समर्पित करते हुए इसका नाम अटल रामलीला मैदान कर दिया जाएगा.

Delhi: North Delhi Municipal Corporation has proposed the renaming of Ramlila Maidan after former PM Atal Bihari Vajpayee. pic.twitter.com/js5bAPAyRq

— ANI (@ANI) August 25, 2018

इतना ही नहीं उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने कई योजनाओं और स्थलों का नामकरण भी अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर करने का फ़ैसला किया है. रामलीला मैदान के अलावा दिल्ली के हिंदूराव अस्पताल का नाम भी अटल बिहारी वाजपेयी अस्पताल करने का भी प्रस्ताव है. सूत्रों के मुताबिक 30 तारीख़ को इस बाबत विशेष आमसभा बुलाई गई है. जिसमें इस प्रस्ताव को पास किया जाएगा.

बता दें कि देश के तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी का बीते 16 अगस्त को निधन हो गया था. इस वक्त बीजेपी देश भर में उनकी अस्थि-कलश यात्रा निकालकर आम जन के बीच वाजपेयी के आदर्शों को फिर से ले जाने की कोशिश कर रही है. बीजेपी शासित छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर योजनाओं और स्थलों का नामकरण करने की तैयारी शुरू हुई है.

तमाम ऐतिहासिक आंदोलनों का गवाह रहा है मैदान

रामलीला मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी कई रैलियों को संबोधित किया था। 1961 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का इसी मैदान में स्वागत किया था। 1963 में चीन के साथ युद्ध में भारत की हार के बाद पंडित नेहरू की मौजूदगी में स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने इसी मैदान में ‘ऐ मेरे वतन के लोगों….’ गीत गाया था। इतना ही नहीं, रामलीला मैदान में ही लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ का मशहूर नारा दिया था। इसके अलावा 1975 में आपातकाल लागू किए जाने के खिलाफ जय प्रकाश नारायण ने इसी मैदान में तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ शंखनाद किया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2015 में इसी मैदान में सीएम पद की शपथ ली थी।