Ranbir-Alia will be each other's – Dainik Bhaskar UP/UK

नीतू कपूर के घर बजने वाली है शहनाई, 17 अप्रैल को शादी कर एक-दूजे के होंगे रणबीर-आलिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट की शादी की चर्चा इन दोनों जोरों पर हैं। अब खबर आ रही है कि कपल की शादी के लिए दिल्ली और लखनऊ से स्पेशल शेफ्स को बुलाया गया है। इतना ही नहीं शादी में होने वाली दुल्हन आलिया के लिए 25 स्पेशल वीगन फूड काउंटर्स भी होंगे।

मेन्यू में शामिल स्पेशल फूड्स की वैरायटी

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपूर फैमिली खाने की बड़ी शौकीन है। यही कारण है कि नीतू कपूर ने अपने बेटे की शादी के लिए दिल्ली और लखनऊ से स्पेशल शेफ्स को हायर किया है। शादी के मेन्यू में नेशनल और इंटरनेशनल फूड्स की वैरायटी होगी। साथ ही दिल्ली की स्पेशल चाट का एक काउंटर होगा। आलिया वीगन हैं, इसलिए शादी में 25 काउंटर्स वीगन और वेजिटेरियन फूड्स के भी होंगे।

17 अप्रैल को एक-दूजे के होंगे आलिया-रणबीर

आलिया भट्‌ट के अंकल ने बताया कि कपल की वेडिंग फेस्टिविटीज 14 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। दोनों की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज और ग्रैंड शादी चेंबूर स्थित ‘RK हाउस’ में होगी। 3-4 दिन की सेरेमनी के बाद कपल पंजाबी रीति रिवाज से 17 अप्रैल को शादी करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाबी ट्रेडिशन से शादी करने के बाद रणबीर-आलिया मुंबई के गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन करेंगे।

शादी के बाद गुरुद्वारे में लंगर की पार्टी देगा कपल

“रणबीर और आलिया की पंजाबी रीति रिवाज से होगी। पंजाबी शादी की रस्मों में एक रस्म यह भी होती है कि शादी के बाद न्यूली वेड कपल को गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन करना होता है। इसी रस्म के चलते रणबीर-आलिया भी शादी के बाद मुंबई में जुहू और बांद्रा के बीच स्थित गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन करेंगे। रणबीर के पेरेंट्स ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने भी शादी के बाद इसी गुरुद्वारे में लंगर रखा था। हालांकि रणबीर-आलिया गुरुद्वारे में मौजूद नहीं होंगे। विवाहित जोड़े की ओर से सर्विंग और प्रार्थना की जाएगी।”

वेडिंग टीम से ‘नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट’ कपल ने साइन करवाया

सूत्रों के मुताबिक, रणबीर-आलिया ने अपनी शादी की टीम को ‘नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट’ (NDA) पर साइन करने के लिए कहा है। कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार, टीम को कपल की शादी के बारे में बात करने या कोई भी फोटो लीक करने की अनुमति नहीं है। सूत्र ने कहा, “हर कोई जो रणबीर-आलिया की शादी में काम कर रहा है। जिसमें उनके पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट और स्टाइलिस्ट भी शामिल हैं। उन्हें भी NDA पर साइन करने के लिए कहा गया है।

उनकी वेडिंग टीम ‘द शादी स्क्वाड’ से भी यह एग्रीमेंट साइन करवाया गया है। कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, किसी को भी कपल की शादी के बारे में बोलने या किसी भी तरह की फोटोज को लीक करने की अनुमति नहीं है।

14 अप्रैल को कपल की ये वाली है सेरेमनी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेडिंग वेन्यू RK हाउस में दोनों की शादी की तैयारियां शुरू भी हो गई हैं। कपल की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज भी पंजाबी रीति रिवाज से ही होगी। हालांकि, वेडिंग डेट को लेकर दोनों फैमिली की तरफ से अब तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं मिला है। दोनों परिवार शादी को सीक्रेट रखना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि 14 अप्रैल को कपल की मेहंदी सेरेमनी है। इसके बाद हल्दी, संगीत समेत सभी सेरेमनी होंगी।

कपूर खानदान की विरासत RK बंग्लो को इस ग्रैंड वेडिंग के लिए चुना गया है। सूत्र ने कहा, “फैमिली का मतलब द वर्ल्ड फॉर द कपूर है। यह शायद इस पीढ़ी की आखिरी कपूर शादी है। इसलिए वे इसे अपनी रूट्स के करीब रखना चाहते हैं।” इस भव्य बंगले में एक विशाल लॉन है और जो कपल की शादी में दोस्तों, फैमिली और गेस्ट के लिए काफी बड़ा है। रणबीर के पेरेंट्स ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी 20 जनवरी 1980 को RK हाउस में ही हुई थी।

शादी में शामिल होने वाले सेलेब्स की देखे लिस्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट की इस ग्रैंड वेडिंग में दोनों की फैमिली, फ्रेंड्स और कई सेलेब्स भी शामिल होंगे। इस शादी में शामिल होने वाले कुछ गेस्ट के नाम भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि कपल के बेस्ट फ्रेंड डायरेक्टर अयान मुखर्जी, करन जौहर, आदित्य रॉय कपूर, विक्की कौशल-कटरीना कैफ, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, डायरेक्टर संजय लीला भंसाली, जोया अख्तर, वरुण धवन, रोहित धवन, डिजाइनर मसाबा गुप्ता, शाहरुख खान, अर्जुन कपूर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और अनुष्का रंजन समेत कई सेलेब्स शादी में शामिल होंगे।

रणबीर कपूर ने अपनी शादी में सालों से उनके साथ काम कर रहे टेक्नीशियन, हेयर एंड मेकअप आर्टिस्ट स्पॉट बॉयज और सभी असिस्टेंट्स को भी इनवाइट किया है। इस शादी में 450 से ज्यादा गेस्ट शामिल होंगे, जिसके लिए ‘शादी स्क्वाड वेडिंग प्लानर्स’ को अपॉइंट किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार अपनी शादी के पहले रणबीर बैचलर्स पार्टी अपने घर पर होस्ट करने वाले हैं। इस पार्टी में शामिल होने वाले गेस्ट की लिस्ट भी सामने आ गई है। उनकी इस पार्टी में इंडस्ट्री से उनके बेहद करीबी दोस्त और बचपन के दोस्त शामिल होंगे। इस लिस्ट में अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर और अयान मुखर्जी का नाम शामिल है। यह तीनों रणबीर के बेहद करीबी दोस्त हैं।