ratlam news – Dainik Bhaskar UP/UK

MP में एक और हसीना का खेल, व्यापारी को फंसाकर साथियों ने बनाया MMS फिर….
रतलाम । मध्यप्रदेश में उजागर हुए हाईप्रोफाइल हनीट्रैप मामले में अभी जांच भी पूरी नहीं हो पाई है, उससे पहले ही एक और हनीट्रैप का मामला सामने आ गया है। पुलिस ने रतलाम जिले के जावरा नगर में एक अनाज व्यापारी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये मांगने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक 22 वर्षीय युवती व तीन अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपितों ने अनाज व्यापारी का छह दिन पहले अश्लील वीडियो बनाया और 25 हजार रुपये व एक पांच ग्राम सोने की अंगूठी लूट ली। इसके बाद आरोपित युवती ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर व्यापारी पर 20 लाख रुपये की मांग की। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

रतलाम पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने शुक्रवार को देर शाम पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा किया। उन्होंने पत्रकारवार्ता में बताया कि जावरा के अनाज व्यापारी 45 वर्षीय पवन जैन पुत्र पारसमल जैन ने जावरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि महिमा (22) पुत्री चाल्स जान नामक युवती ने 24 नवम्बर को उसे विरियाखेड़ी ईंट के भट्टे के पास बुलाया और एक घर में ले गई। जहां अन्य आरोपित शिव उर्फ भोला (24) पुत्र अशोक नाकवाल निवासी लक्ष्मणपुरा, दिनेश उर्फ टका (20) पुत्र जुझारसिंह डिंडोर निवासी विरियाखेड़ी एवं कालू उर्फ अविनाश (20) पुत्र अर्जुन छपरी निवासी लक्ष्मणपुरा भी आ गए। फिर चारों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर चाकू की नोक पर कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाया और नकदी और आभूषण लूटकर फरार हो गए। इसके बाद युवती ने फोन पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांग की।

एसपी तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल की मदद से आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने युवती को हनुमान ताल के पास से शुक्रवार को घेराबंदी कर पकड़ा और रुपये लेने के लिए वहां तीनों अन्य आरोपितों शिव, कालू और दिनेश को भी बुलाकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने युवके साथ गिरोह में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने शनिवार को चारों आरोपितों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है।

नपा अध्यक्ष एवं भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, शहर में तनाव
नीमच/मंदसौ। मध्य प्रदेश के मंदसौर शहर के बीचोबीच जिला सहकारी बैंक के सामने गुरुवार शाम को भाजपा के कद्दावर नेता और मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंदवार को अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी। हमलावर बुलेट पर सवार था और उसने इतनी करीब से निशाना साधकर गोली मारी, जिससे प्रहलाद बंदवार को सिर पर गोली लगी और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना आग की तरह पूरे जिले में फैल गई। फिलहाल, मंदसौर में तनावपूर्ण स्थिति है। उल्लेखनीय है कि प्रहलाद बंदवार गुरुवार शाम करीब सात बजे जिला सहकारी बैंक के बाहर खड़े थे, तभी बीपीएल चौराहे पर बुलेट बाइक पर सवार अकेले व्यक्ति ने पास आकर उन्हें सिर पर गोली मार दी। कोई कुछ समझ पाए, इसके पहले हमलावर बुलेट छोड़कर वहां से भाग निकला। माना जा रहा है कि हत्यारा पेशेवर शार्प शूटर हो सकता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रहलाद बंदवार की मौके पर ही मौत हो गई और चंद पलों में ही भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी सूचना लगते ही मौके पर पहुंची और शव को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी जंगल में आग की तरह फैली और चंद पलों में अस्पताल, मृतक बंदवार के आवास और घटनास्थल पर भीड़ लग गई।

पुलिस लगातार भीड़ को छांटने के साथ तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लग गई है। पुलिस के अनुसार जिले सहित आसपास के जिलों की भी सीमा सील कर संदिग्ध की धरपकड़ के सभी संभव प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि बदमाश कितने थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद मंदसौर में तनाव उत्पन्न हो गया है बाजार भी बंद हो गए है। भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल से लेकर उनके घर तक जमा हो गए हैं। अस्पताल में पूर्व मंत्री और भाजपा नेता कैलाश चावला और रिप्पी चावला सूचना मिलते ही पहुंच गए।