read the complete news – Dainik Bhaskar UP/UK

विपक्षी नेताओं का दावा- सरकार मेरा फोन हैक करने की कोशिश कर रही
नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के कई बड़े नेताओं ने दावा किया है कि सरकार उनके फोन और ईमेल हैक करने की कोशिश कर रही है। इन नेताओं ने अपनी एपल ID पर आए अलर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ट्वीट किया कि गृह मंत्रालय के पास कोई और काम नहीं है।

इन नेताओं में TMC सांसद महुआ मोइत्रा, कांग्रेस नेता शशि थरूर, पवन खेड़ा, AAP सांसद राघव चड्‌ढा, शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और CPI(M) के जनरल सेक्रेटरी सीताराम येचुरी शामिल हैं।

महुआ ने ट्वीट किया कि मैंने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को आधिकारिक तौर पर पत्र लिखा है कि वे विपक्षी सांसदों की रक्षा करने का अपना राजधर्म का पालन करें। साथ ही गृह मंत्रालय के अधिकारियों को तुरंत ही बुलाकर इस बारे में पूछताछ करें। प्रिवलेज कमेटी को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। अश्विनी वैष्णव जी ये असली सेंधमारी है, जिसकी आपको चिंता करनी चाहिए।

महुआ ने ट्वीट किया- अडाणी और PMO के गुंडों के डर पर मुझे तरस आता है

सबसे पहले महुआ ने एक ट्वीट में कुछ स्क्रीनशॉट करते हुए कहा कि देश के गृहमंत्रालय के पास और कोई काम नहीं है। अडाणी और प्रधानमंत्री कार्यालय के गुंडों, तुम्हारा डर देखकर मुझे तरस आता है। महुआ ने आगे लिखा, ‘प्रियंका- तुम्हें, मुझे और INDIA अलायंस के तीन अन्य नेताओं को ऐसे मैसेज आए हैं।’

इसके बाद महुआ ने एक और ट्वीट करके बताया कि अखिलेश यादव के पास भी ऐसा मैसेज आया है। वहीं, राहुल गांधी के ऑफिस के भी कई लोगों को ऐसे अलर्ट आया है। ये इमरजेंसी ये भी बुरा है। देश को तांकझांक करने वाले लोग चला रहे हैं।

थरूर बोले- कुछ लोग मेरी जासूसी में बिजी हैं

महुआ के ट्वीट के कुछ देर बाद ही शशि थरूर ने भी कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए और लिखा कि ये स्क्रीनशॉट मुझे एक एपल ID से मिले हैं, जिसे मैंने वेरिफाई किया है। ये इमेल सही हैं। मुझे खुशी है कि कुछ खाली बैठे सरकारी मुलाजिम मेरे जैसे टैक्सपेयर्स की जासूसी में बिजी हैं। उनके पास करने के लिए कुछ और नहीं है।

क्या लिखा है इन अलर्ट मैसेज में?

महुआ और शशि थरूर ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, वे एपल ID पर आए अलर्ट मैसेज हैं। इनमें लिखा है कि एपल को लगता है स्टेट-स्पॉन्सर्ड अटैकर्स आपको अपना टारगेट बना रहे हैं। ये आपकी एपल ID से जुड़े आईफोन को रिमोड मोड पर लेकर उसमें सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

इस ईमेल का टाइटल है- ‘अलर्ट- स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स आपके आईफोन को अटैक कर रहे हैं’। इसमें लिखा है कि ये अटैकर्स आपको शायद आपके पद और आपके काम की वजह से टारगेट कर रहे हैं। अगर आपकी डिवाइस किसी स्टेट-स्पॉन्सर्ड अटैकर ने कॉम्प्रोमाइज कर लिया गया है तो हो सकता है कि वे आपकी निजी जानकारी, आपकी बातचीत, यहां तक कि आपका कैमरा और माइक्रोफोन भी रिमोट एक्सेस कर सकते हैं। मैसेज में ये भी लिखा गया कि हो सकता है ये एक फॉल्स अलार्म हो, लेकिन फिर भी इस वॉर्निंग को गंभीरता से लें।

महुआ बोलीं- कैश फॉर क्वेरी के आरोप फर्जी, अडाणी के खिलाफ बोलें तो दर्शन को रिश्वत दूंगी

पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोप में घिरीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को फर्जी बताया है। महुआ ने एक पोस्ट में लिखा- BJP के कैश फॉर क्वेरी के आरोप फर्जी हैं। उनके पास कोई सबूत नहीं है। महुआ ने यह भी कहा कि अगर दर्शन हीरानंदानी, अडाणी के खिलाफ बोलें तो मैं उन्हें रिश्वत देने को तैयार हूं।

एथिक्स कमेटी ने महुआ को अल्टीमेटम दिया- 2 नवंबर को पेश हों; TMC सांसद ने माना- हीरानंदानी को दिया था संसद का लॉगिन-पासवर्ड

संसद में सवाल के बदले पैसे (कैश फॉर क्वेरी) मामले में फंसी TMC सांसद महुआ मोइत्रा को एथिक्स कमेटी ने 2 नवंबर को ही पेश होने को कहा है। कमेटी ने ये भी कहा कि इस तारीख में कोई बदलाव नहीं होगा। महुआ ने कमेटी को लिखा था कि वे 5 नवंबर के बाद ही मौजूद हो पाएंगी।

इधर, TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने स्वीकार किया है कि उन्होंने अपने मित्र और बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी को संसद का अपना लॉगिन पासवर्ड दिया था। हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने इसके बदले में कैश या महंगे गिफ्ट लिए।

हार्दिक पंडया की वापसी इस खिलाड़ी के लिए बन सकती है मुसीबत, जानने के लिये पढ़े पूरी खबर
हार्दिक पंड्या के इंजर्ड होने के बाद टीम इंडिया के लिए मोहम्मद शमी ने बेहतरीन परफॉर्म किया और उनकी कमी महसूस नहीं होने दी। हार्दिक के बाहर जाने से सूर्यकुमार यादव को भी मौका मिला, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 49 रन की अहम पारी खेली। इस पारी ने अगले मुकाबले के लिए टीम में उनकी जगह लगभग पक्की कर दी।

रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक लीग स्टेज के मुकाबलों में वापसी नहीं कर सकेंगे। फॉर्म को देखते हुए इंडिया का सेमीफाइनल खेलना तय है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक भी सीधे सेमीफाइनल तक ही फिट हो सकेंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि हार्दिक जब फिट होंगे, तो उनकी जगह किसे बेंच पर बैठना पड़ेगा।

सूर्यकुमार एक मैच में फेल हुए, फिर वापसी की

हार्दिक पंड्या 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में इंजर्ड हुए थे, इसके बाद वह न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल सके। दोनों ही मुकाबलों में उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को मौका मिला। न्यूजीलैंड के खिलाफ नंबर 6 पर उतरे सूर्या महज 2 रन बनाकर रन आउट हो गए। यहां अगर हार्दिक फिट होते तो सूर्यकुमार ही बाहर बैठते, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ मुश्किल पिच पर सूर्या ने 49 रन की पारी खेल दी। इस मैच में वह दोनों टीमों में दूसरे टॉप रन स्कोरर रहे। उनसे ज्यादा रन रोहित शर्मा (87 रन) ही बना सके।

सूर्या ने 31वें ओवर में पिच पर आने के बाद 47वें ओवर तक बैटिंग की और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। वह खराब शॉट खेलकर आउट हुए, जबकि बैटिंग पिच पर वह इस स्कोर को सेंचुरी में बदल सकते थे। ऐसे में अब उन्हें बाहर करना टीम मैनेजमेंट के लिए मुश्किल फैसला हो सकता है।

श्रेयस ने बड़ी पारी नहीं खेली लेकिन ये प्लान का हिस्सा

श्रेयस अय्यर का 2 महीने पहले तक वर्ल्ड कप में खेलना भी मुश्किल था, क्योंकि वह इंजर्ड थे। लेकिन उन्होंने समय पर रिकवरी की और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में सेंचुरी लगा दी। वह वर्ल्ड कप के पहले मैच खाता भी नहीं खोल सके थे, लेकिन अफगानिस्तान और पाकिस्तान के खिलाफ 25 और 53 रन की अहम पारियां खेलीं। दोनों ही बार वह नॉटआउट रहे और टीम को जीत के पार पहुंचाया।

इसके बाद श्रेयस बांग्लादेश के खिलाफ 19 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 ही रन बना सके। दोनों बार पिच बैटिंग के लिए अच्छी थी, श्रेयस ने स्टार्ट भी अच्छा किया लेकिन वह बड़ा स्कोर नहीं बना सके। अब इंग्लैंड के खिलाफ भी वह महज 4 रन बनाकर आउट हो गए और टीम दबाव में चली गई।

पिछले 3 मैचों में परफॉर्मेंस के आधार पर श्रेयस को बाहर बैठाना मैनेजमेंट के लिए सबसे आसान रहेगा। लेकिन यहां पेंच यह है कि श्रेयस नंबर-4 पर बैटिंग करते हैं और हार्दिक नंबर-6 पर। अगर श्रेयस बाहर बैठे तो सूर्या या हार्दिक को ऊपर बैटिंग करनी होगी जो टीम के लिए ज्यादा रिस्की फैसला हो सकता है। मैनेजमेंट नंबर-4 पोजिशन के बैटर के लिए सालों से जूझ रहा है, श्रेयस इस पोजिशन पर बेस्ट हैं, ऐसे में इन्हें बैठाने के बारे में टीम सोचेगी, इसकी उम्मीद कम है।

मोहम्मद शमी ने 2 मैच में 9 विकेट लिए

हार्दिक पंड्या एक पेस बॉलर ऑलराउंडर हैं, यानी वह बैटिंग करने के साथ तेज गेंदबाजी भी करते हैं। उनके बाहर बैठने के बाद टीम इंडिया ने प्लेइंग-11 में 2 बदलाव किए। पहला बैटिंग बढ़ाने के लिए सूर्या को एंट्री दी और दूसरा बॉलिंग बढ़ाने के लिए शार्दूल को बैठाकर मोहम्मद शमी को शामिल किया।

शमी ने मौके को दोनों हाथों से भुनाया और न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 54 रन देकर 5 विकेट झटक लिए। उन्होंने रचिन रवींद्र, विल यंग और डेरिल मिचेल जैसे टॉप ऑर्डर बैटर्स को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने डेथ ओवर्स में भी अच्छी गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड को ऑल आउट करने के लिए आखिरी 3 में से 2 बैटर्स को चलता कर दिया।

शमी यहीं नहीं रुके, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लो-स्कोरिंग मुकाबले में भी बेहतरीन बॉलिंग की। वह फर्स्ट चेंज बॉलर बन कर आए और अपने दूसरे ही ओवर में बेन स्टोक्स को बोल्ड कर दिया। उन्होंने अगले ओवर में ओपनर जॉनी बेयरस्टो को भी बोल्ड कर इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। शमी ने मैच में महज 22 रन देकर 4 विकेट लिए और जसप्रीत बुमराह का बखूबी साथ दिया। दोनों के परफॉर्मेंस से टीम ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया।

इतने दमदार परफॉर्मेंस के बाद भी शमी को अगर बाहर बैठाया जाए तो ये नाइंसाफी कही जाएगी। उनकी बस एक कमजोरी है और वो ये कि वह शार्दूल या अश्विन की तरह संभलकर बैटिंग नहीं कर सकते। वह बड़े-बड़े हिट्स लगा लेते हैं लेकिन ऐसे में विकेट जाने के चांस भी ज्यादा होते हैं, जो वनडे में कम ही मौकों पर कारगर होता है।

जब तक हार्दिक नहीं, तब तक अश्विन और शार्दूल का खेलना मुश्किल

हार्दिक का फिट नहीं होना भारतीय टीम का कॉम्बिनेशन बिगाड़ता है। पिछले दो मैचों से भारतीय टीम 6 बैटर, 4 बॉलर और रवींद्र जडेजा के रूप में एक बॉलिंग ऑलराउंडर के साथ खेल रहा है। इससे भारत नंबर-7 तक ही बल्लेबाज उतार पा रहा है। बैटिंग ऑर्डर में नंबर-8 से गेंदबाजों का आना शुरू हो जाता है। जब तक हार्दिक फिट नहीं होते हैं तब तक शार्दूल ठाकुर या रविचंद्रन अश्विन के रूप में कोई एक बॉलिंग ऑलराउंडर लाना भी मुश्किल है।

हार्दिक नंबर-6 पर सिचुएशन के हिसाब से बैटिंग करने के साथ तेज गेंदबाजी से 10 ओवर बॉलिंग भी कर लेते हैं। उनके होने से टीम रवि अश्विन या शार्दूल को मौके देती है क्योंकि दोनों ही प्लेयर्स बॉलिंग के साथ ठीक-ठाक बैटिंग भी कर लेते हैं। दोनों खिलाड़ी नंबर-8 पर बैटिंग करते हैं और इस टूर्नामेंट में खेल चुके हैं। लेकिन इन दोनों में से किसी एक का भी खेलना तभी संभव है जब हार्दिक भी खेलें।

बिना हार्दिक के अश्विन को इसलिए नहीं खिलाया जा सकता क्योंकि ऐसा करने के लिए भारत को जडेजा या कुलदीप में किसी एक को बाहर करना होगा। कुलदीप भारत के बेस्ट स्पिनर हैं। लिहाजा वे बाहर नहीं हो सकते। जडेजा को इसलिए बाहर नहीं किया जा सकता क्योंकि इससे भारत की टेल या पुछल्ले बल्लेबाजों की लिस्ट और लंबी हो जाएगी। ऐसे में अगर तीन स्पिनर्स को एक साथ खिलाया गया तो भारत को शमी, सिराज या बुमराह में से किसी एक तेज गेंदबाज को बाहर करना होगा। लिमिटेड ओवर क्रिकेट में सिर्फ दो फास्ट बॉलर के साथ जाना खतरनाक हो सकता है इसलिए यह ऑप्शन संभव नहीं है।

बिना हार्दिक के अश्विन को इसलिए नहीं खिलाया जा सकता क्योंकि ऐसा करने के लिए भारत को जडेजा या कुलदीप में किसी एक को बाहर करना होगा। कुलदीप भारत के बेस्ट स्पिनर हैं। लिहाजा वे बाहर नहीं हो सकते। जडेजा को इसलिए बाहर नहीं किया जा सकता क्योंकि इससे भारत की टेल या पुछल्ले बल्लेबाजों की लिस्ट और लंबी हो जाएगी। ऐसे में अगर तीन स्पिनर्स को एक साथ खिलाया गया तो भारत को शमी, सिराज या बुमराह में से किसी एक तेज गेंदबाज को बाहर करना होगा। लिमिटेड ओवर क्रिकेट में सिर्फ दो फास्ट बॉलर के साथ जाना खतरनाक हो सकता है इसलिए यह ऑप्शन संभव नहीं है।

हार्दिक के बिना शार्दूल का खेलना भी मुश्किल है। शार्दूल 10 ओवर गेंदबाजी कर ही लें इसकी कोई गारंटी नहीं होती। वे किसी-किसी मैच में बहुत रन देने लगते हैं। ऐसे में हार्दिक के साथ मिलकर वे 10 ओवर का कोटा पूरा करते हैं।

हार्दिक के आने पर सिराज की पोजिशन पर खतरा हो सकता है

कप्तान रोहित शर्मा टीम में कम से 3 तेज गेंदबाज तो जरूर ही रखते हैं और वनडे में इतने पेसर्स होने भी चाहिए। फिलहाल बुमराह टीम के टॉप विकेट टेकर हैं, शमी 2 ही मैचों में 9 विकेट ले चुके हैं। ऐसे में अगर हार्दिक की वापसी पर किसी एक फास्ट बॉलर को बाहर होना पड़ा तो वर्ल्ड कप फॉर्म के लिहाज से मोहम्मद सिराज बाहर हो सकते हैं। सिराज ने इस वर्ल्ड कप के 6 मैचों में 6 ही विकेट लिए और 5.85 की इकोनॉमी से रन दिए।

हार्दिक को वापसी में इतना समय क्यों लग रहा

हार्दिक पंड्या 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में बॉलिंग करने के दौरान इंजर्ड हो गए थे। वह अपने ही ओवर में बॉल रोकने की कोशिश में टखना इंजर्ड करा बैठे थे। उन्हें तुरंत स्कैन के लिए ले जाया गया, जिसकी रिपोर्ट्स आने के बाद वह न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम के अगले 2 मुकाबले नहीं खेल सके।

BCCI ने उनकी इंजरी पर ज्यादा अपडेट्स नहीं दिए हैं, लेकिन न्यूज रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें लिगामेंट की इंजरी है। इसे हील होने में दो से तीन सप्ताह का समय लगता है। ऐसे में मुमकिन है कि वे सीधा सेमीफाइनल में ही वापसी करें।

टीम इंडिया फिलहाल कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगी

अभी की सिचुएशन में हार्दिक 80 से 90% फिट बताए जा रहे हैं। अगर भारत के सामने करो या मरो की सिचुएशन होती तो हार्दिक को पेन किलर इंजेक्शन के साथ प्लेइंग-11 में रखा जा सकता था। हालांकि भारतीय टीम लगातार 6 मैच जीतकर अच्छी स्थिति में है। इसलिए बताया जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट हार्दिक पर कोई जोखिम नहीं लेगा और लीग मैचों में उन्हें आराम देना जारी रखेगा ताकि वे समय पर फिट हो सकें।