real time news – Dainik Bhaskar UP/UK

MP : पूर्व भाजपा विधायक ने कहा, मेरी बेटी का धर्म परिवर्तन करने की कोशिश
वरिष्ठ भाजपा नेता और भोपाल के पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह की लापता बेटी भारती सिंह को पुलिस ने खोज निकाला है। वह जलगांव महाराष्ट्र के ग्राम रावेर से बरामद हुई है। पुलिस उसे मंगलवार को भोपाल लेकर आई और यहां उसे महिलाओं की सहायता के लिए बनाये गए गौरवी सेन्टर में रखा गया है, जहां उसकी काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस काउंसलिंग के बाद भारती सिंह का मेडिकल परीक्षण कराएगी और उसके बाद उसके बयान लेकर आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस एक युवक को भी अपने साथ लेकर आई है। उसके भी बयान दर्ज कराए जाएंगे।

गौरतलब है कि गत 15 अक्टूबर की रात विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह की बेटी भारती सिंह अचानक लापता हो गई थी। अगले दिन परिजनों ने उसकी तलाश करने के बाद कमलानगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। दो दिन पहले ही भारती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने परिजनों पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था और कहा था कि वह अपनी मर्जी से घर छोडक़र आई है और उसे चैन से जीना दिया जाए।

पुलिस ने मंगलवार को भारती सिंह को जलगांव के पास ग्राम रावेर बरामद किया और उसे लेकर भोपाल आई। यहां उसे सीधे गौरवी सेंटर लेकर पहुंची, जहां उसकी काउंसलिंग की गई। सूचना मिलने के बाद सुरेंद्रनाथ सिंह ऑटो से वहां पहुंचे और अंदर जाकर अधिकारियों से बात की। बाहर निकलने के बाद पूर्व विधायक ने कहा कि मेरी बेटी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, उसे नशा देकर बहकाया गया है।

पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ नाथ सिंह ने कहा कि मेरी बेटी का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि 4 साल से बेटी का ट्रीटमेंट चल रहा है। उसकी काउंसिलिंग कराई जा रही है। उन्होंने खुली चुनौती देते हुए कहा कि लव जिहाद का मतलब धर्म परिवर्तन है और किसी में दम नहीं है कि मेरी बेटी का धर्म परिवर्तन करा दे। जो भी उसके आड़े आएगा, उसका विनाश हो जाएगा। मेरी बेटी को नशे का आदि बना दिया गया है।

एएसपी अखिल पटेल ने बताया कि सोशल मीडिया पर भारती सिंह ने दो दिन पहले एक वीडियो जारी किया था, उसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही थी। भारती सिंह के मोबाइल की लोकेशन जलगांव के ग्राम रावेर में मिली थी। इसी आधार पर एक टीम को जलगांव भेजा गया था। मंगलवार को पुलिस े उसे ग्राम रावेर से पकड़ा और भोपाल लेकर आई है। उन्होंने बताया कि भारती ने वीडियो में अपने परिजनों पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था। इसी आधार पर उसे पूरी सुरक्षा दी जाएगी। मंगलवार को भारती की काउंसलिंग कराई गई है। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसके बयान लिये जाएंगे और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सपना चौधरी पर BJP सांसद के बिगड़े बोल, कहा ‘ठुमके’ लगाने वाली
नई दिल्ली। हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने हाल ही में कुछ दिन पहले सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की ​थी। इसके बाद से ही यह कयास लगने लगे हैं कि वो कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकती हैं और राजनीति में भी एंट्री कर सकती हैं।

बीजेपी सांसद ने की सपना चौधरी पर आपत्तिजनक टिप्पणी

वहीं अब करनाल से बीजेपी सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने सपना चौधरी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें ठुमके लगाने वाली कहकर संबोधित किया है।

https://twitter.com/ANI/status/1011072279432912896

कांग्रेस में ठुमके लगाने वाले जो हैं, वो ही ठुमके लगाएंगे : अश्विनी कुमार

बीजेपी सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा से जब पूछा गया कि सपना चौधरी कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकती हैं तो उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस में ठुमके लगाने वाले जो हैं, वो ही ठुमके लगाएंगे, यह उनको देखना है कि ठुमके लगाने हैं या चुनाव जीतना है।’

कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में राहुल और सोनिया से मुलाकात के बाद सपना ने कहा था कि वो यहां मुलाकात और बातचीत के लिए समय लेने आईं थीं और उनको समय मिल गया है। हालांकि उन्होंने राजनीति में आने की बात से इनकार कर दिया था। सपना ने इस दौरान कहा कि सोनिया गांधी ने कई अच्छे काम किए हैं।

जब सपना से राहुल और सोनिया गांधी से मिलने की वजह पूछी गई तो उन्होंने ने कहा कि हर बात के पीछे वजह होना जरूरी नहीं है। मुझे वो लोग पसंद हैं इसलिए मैंने उनसे मुलाकात की। हालांकि उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकतीं हैं।