rebellion – Dainik Bhaskar UP/UK

MP के बगावत से डरने लगी कांग्रेस, पार्टी ने इन सीटों पर बदल डाले उम्मीदवार
भोपाल । एमपी में बगावत के आगे कांग्रेस झुक गई है। चार विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवार बदल दिए है। इन सीटों पर पार्टी की तरफ से तय किए गए उम्मीदवारों का विरोध हो रहा था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी कोई बड़ा फैसला कर सकती है। कांग्रेस की तरफ से नए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। वहीं, अटकलें है कि कुछ सीटों पर कांग्रेस और भी उम्मीदवार बदल सकती है।

कांग्रेस ने सुमावली सीट से कुलदीप सिकरवार की जगह फिर से अजब सिंह कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। पिपरिया सीट से गुरु चरण खरे की जगह वीरेंद्र वेलवंशी को उम्मीदवार बनाया है। बड़नगर विधानसभा सीट से राजेंद्र सिंह सोलंकी की जगह फिर से मुरली मोरवाल को उम्मीदवार बनाया है। जौरा विधानसभा सीट से हिम्मत श्रीमल की जगह वीरेंद्र सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है।

अजब सिंह कुशवाहा को भी टिकट

सुमावली में कांग्रेस को सबसे अधिक बगावत झेलनी पड़ रही थी। अजब सिंह कुशवाहा ने कुर्ता फाड़ते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह बीएसपी में शामिल हो गए हैं। अजब सिंह कुशवाहा कांग्रेस के सीटिंग विधायक था। उनके बागवत के बाद सुमावली में कांग्रेस की नींद उड़ गई थी। विरोध के स्वर को देखते हुए कांग्रेस को टिकट बदलने पड़े हैं। चार दिन पहले बीएसपी में गए अजब सिंह कुशवाहा को टिकट दे दिया है।

मुरली मोरवाल को फिर मिला टिकट

वहीं, बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल को भी पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। उनके बेटे पर रेप का आरोप था। रेप केस की वजह से कांग्रेस पार्टी की बहुत फजीहत हुई थी। मुरली मोरवाल के बेटे की गिरफ्तारी के लिए उज्जैन पुलिस ने इनाम भी घोषित किया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। कहा जाता है कि इसी वजह से मुरली का टिकट कटा था। उनके समर्थकों के विरोध के कारण पार्टी बैकफुट पर आ गई है और फिर से मुरली मनोहर को बड़नगर से टिकट दे दिया है।

कांग्रेस का यू-टर्न

दरअसल, इन सीटों पर उम्मीदवार घोषित होने के बाद हर जगह पर विरोध हो रहे थे। बगावत की आग भोपाल में कमलनाथ के घर के बाहर तक पहुंच गई थी। ऐसे में पार्टी के सामने असहज करने वाली स्थिति थी। बड़े नेताओं को उनके समर्थक क्षेत्रों में घेर रहे थे। साथ ही पाला भी बदल रहे थे। ऐसे में कांग्रेस के सामने बड़ी मुश्किल स्थिति थी। बढ़ते विरोध की वजह से कांग्रेस ने यू-टर्न लिया है। इसके बाद उम्मीदवार बदलने पड़े हैं।