Rekha Gupta News – Dainik Bhaskar UP/UK

Delhi की महिलाएं खुश! जानिए कितनी पॉवरफुल पॉलिटीशियन हैं रेखा गुप्ता, महिलाओं को दे रहीं बड़ा संदेश
Delhi CM Rekha Gupta : दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने 2025 विधानसभा चुनाव के लिए रेखा गुप्ता को महिला मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में पेश किया है। यह कदम भाजपा द्वारा महिला वोटबैंक को आकर्षित करने की रणनीति का हिस्सा माना जा सकता है। भाजपा ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और दिल्ली में महिलाओं के मुद्दों को प्राथमिकता देने का संदेश देने के लिए एक महिला नेता को मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया है। पार्टी का उद्देश्य यह दिखाना हो सकता है कि वह महिलाओं के लिए अधिक से अधिक योजनाएं और प्रोग्राम तैयार कर रही है, और महिलाओं को राजनीति और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है।

रेखा गुप्ता और  आतिशी मार्लेना में कौन बेहतर?

अब अगर हम रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) और आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रमुख नेता आतिशी की तुलना करें, तो दोनों के राजनीतिक अनुभव और कार्यक्षेत्र में कुछ अंतर हो सकता है। आतिशी एक अनुभवी और सक्रिय नेता हैं, जिनका फोकस दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर रहा है। वे दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं और उनकी पहचान एक समर्पित और तेज-तर्रार नेता के रूप में बनी है। आतिशी ने कई योजनाओं और सुधारों को जमीन पर लागू किया है, जिनसे आम लोगों को सीधे लाभ हुआ है। उनका एक मजबूत राजनीतिक नेटवर्क है, और उनकी पहचान के कारण आम आदमी पार्टी को दिल्ली में एक ठोस आधार मिला है।

वहीं, रेखा गुप्ता भाजपा की ओर से नई नेता के रूप में सामने आ रही हैं। उनका राजनीतिक अनुभव और स्थानीय मुद्दों पर काम करने का तरीका क्या होगा, यह भविष्य में देखने लायक होगा। अगर हम उनके नेतृत्व की बात करें, तो यह इस बात पर निर्भर करेगा कि वे भाजपा के विचारों और कार्यनीतियों को कितना सही तरीके से प्रस्तुत करती हैं और दिल्ली के लोगों के बीच क्या प्रभाव डालती हैं। हालांकि, भाजपा की चुनावी रणनीति और रेखा गुप्ता के व्यक्तिगत संघर्षों, उनके नेतृत्व गुण और जनसंपर्क कौशल पर भी इस बात का असर होगा कि वे कितनी सफल होती हैं।

दिल्ली में भाजपा का चुनावी संघर्ष आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के साथ है। जहां एक ओर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, और सुरक्षा के मुद्दों पर जोर दिया है, वहीं भाजपा को अपनी पहचान बनाने के लिए कई मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना होगा, जिनमें विकास, सुरक्षा, और महिलाओं के लिए योजनाएं प्रमुख हैं। रेखा गुप्ता को इन मुद्दों पर प्रभावी नेतृत्व दिखाने की जरूरत होगी ताकि वे दिल्ली के मतदाताओं के बीच अपनी जगह बना सकें।

इसलिए, रेखा गुप्ता का मुख्यमंत्री के रूप में कितना प्रभावी होना इस बात पर निर्भर करेगा कि वे अपनी योजनाओं को कितना सटीक और प्रभावशाली तरीके से जनता तक पहुंचाती हैं, और दिल्ली के राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में भाजपा की भूमिका और प्रभाव को कैसे स्थापित करती हैं।

Delhi CM Rekha Gupta: सीएम के लिए बीजेपी ने रेखा गुप्ता को क्यों ही चुना?
बीते ढाई दशकों में दिल्ली की राजनीति दो बड़े चेहरों के इर्द-गिर्द घूमती रही हैं- एक पूर्व सीएम स्वर्गीय शीला दीक्षित, जिन्होने वर्ष 2003 से 2014 तक लगातार 15 वर्षों तक दिल्ली में शासन किया। जबकि दूसरा नाम अरविंद केजरीवाल का है, जिन्होने वर्ष 2014 में न सिर्फ शीला दीक्षित को हटाया बल्कि अगले 11 वर्षों तक मुख्यमंत्री बने रहे। लेकिन बीजेपी का दिल्ली मे 27 वर्षों बाद सूखा खत्म हुआ तो बीजेपी ने मुख्यमंत्री पद के लिए चल रही चर्चाओं को विराम देकर रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगा दी।
दरअसल रेखा गुप्ता का दिल्ली का चौथी महिला मुख्यमंत्री बनना सिर्फ संयोग नहीं है, इसके पीछे BJP की सोची समझी रणनीति है।

महिला-वैश्य कॉम्बिनेशन में शीला-केजरीवाल फ़ैक्टर का काउंटर

गौर से देखें तो दिल्ली की राजनीति में दो फ़ैक्टर बेहद महत्वपूर्ण हैं- पंजाबी और वैश्य। आम तौर पर दिल्ली की राजनीति भी इन्ही दो वर्गों के इर्द गिर्द घूमती रही है, और वैश्य वर्ग बीजेपी का पक्का वोटबैंक रहा है। 1993 जब बीजेपी ने पहली बार दिल्ली में सरकार बनाई तो वैश्य वर्ग से आने वाले मदन लाल खुराना को मुख्यमंत्री भी बनाया। हालांकि बाद में अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक फलक पर उभरने के बाद यही वोटर वर्ग बीजेपी से छिटक कर आम आदमी पार्टी के साथ चला गया, लेकिन अब जब बीजेपी एक बार फिर सत्ता में लौटी, तो उसने रेखा गुप्ता को सीएम बनाकर अपने परंपरागत मतदाताओं को एक बड़ा संदेश दिया है। यानी रेखा गुप्ता एक साथ कई पहलुओं को एक साथ साध लेती हैं। महिला मुख्यमंत्री के रूप में वो शीला दीक्षित की बनाई लकीर और बड़ी कर सकती हैं, जबकि वैश्य वर्ग से आने की वजह से केजरीवाल का तोड़ भी बन सकती हैं। यानी उनमें 25 से ज्यादा वर्षों तक दिल्ली की सत्ता में बने रहने वाले दोनों नेताओं का संयोजन हैं।

जिस तरह से देश ही नहीं दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर आधी आबादी ने बीजेपी पर भरोसा जताया है, उसे देखते हुए माना जा रहा था, इस बार बीजेपी दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री बना कर महिलाओं के बीच बड़ा संदेश दे सकती है।दरअसल दिल्ली में अगर बीजेपी का 26 वर्ष बाद सूखा खत्म हुआ है, तो उसकी बड़ी वजह आधी आबादी भी है, क्योंकि पहली बार ऐसा हुआ जब दिल्ली में पुरुषों से अधिक महिलाओं ने वोटिंग की। बीजेपी ने दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए, जबकि गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपए देने का वादा किया था, ऐसे में माना गया कि महिलाओं ने बीजेपी के इस वादे पर ऐतबार भी किया, लिहाजा महिला मुख्यमंत्री बना कर दिल्ली ही नहीं देश भर की महिलाओं को एक संदेश देने का भी प्रयास किया गया। वैसे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार राजनीति में महिलाओं और युवाओं को आगे करने की बात करते रहे हैं और रेखा गुप्ता का चुनाव भी इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। वैसे गौर करने वाली बात ये भी है कि मौजूदा सियासी परिदृश्य में वो बीजेपी की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री हैं।

RSS की हरी झंडी मिलते ही बनी बात

रेखा गुप्ता के राजनीतिक करियर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से हुई थी। वो युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष रहीं और फ़िलहाल राष्ट्रीय महिला मोर्चा की भी उपाध्यक्ष हैं। ऐसे में उन्हें न सिर्फ संगठन में काम करने का अच्छा अनुभव है, बल्कि व संघ और संघ की कार्यप्रणाली को भी अच्छी तरह समझती हैं और सूत्रों की मानें तो उनके मुख्यमंत्री बनाए जाने के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पसंद और समर्थन का भी बड़ा योगदान रहा है। यही नहीं वो संगठन में सक्रिय रहने के साथ दो बार नगर निगम की पार्षद भी रही हैं और उनके इस प्रशासनिक अनुभव को भी तरजीह दी गई।

Rekha Gupta Husband: कौन हैं रेखा गुप्ता के पति, कहां करते हैं काम? बेटा-बेटी के बारे में भी जानिए
दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है और पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाकर एक बड़ा दांव खेला है। शालीमार बाग से विधायक चुनी गईं रेखा गुप्ता इससे पहले पार्षद भी रह चुकी हैं। उनका राजनीतिक सफर पार्षद से विधायक और अब मुख्यमंत्री बनने तक का रहा है।

लेकिन उनकी राजनीतिक सफलता के अलावा, आम जनता के मन में उनके परिवार को लेकर भी काफी जिज्ञासा है। लोग जानना चाहते हैं कि रेखा गुप्ता के पति क्या करते हैं? उनके परिवार में कौन-कौन है? उनके बच्चे क्या करते हैं? आइए, जानते हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के परिवार से जुड़ी हर अहम जानकारी।

रेखा गुप्ता का पारिवारिक बैकग्राउंड

रेखा गुप्ता मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले की रहने वाली हैं, लेकिन उनका परिवार दिल्ली में ही बस गया था। महज 2 साल की उम्र में ही उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था। उनके दादा राजेंद्र जिंदल हरियाणा के जुलाना क्षेत्र में एक आढ़त व्यवसायी थे, जबकि उनके पिता जयभगवान जिंदल बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर की नौकरी करते थे।

उनके पिता की नौकरी की वजह से ही उनका परिवार जींद से दिल्ली आया और यहीं पर उन्होंने अपनी पढ़ाई और राजनीतिक करियर की शुरुआत की। उनकी मां उर्मिला जिंदल एक गृहिणी थीं और उन्होंने परिवार को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रेखा गुप्ता के पति क्या करते हैं?

रेखा गुप्ता के पति का नाम मनीष गुप्ता है। वह एक व्यवसायी और बीमा एजेंट हैं। रेखा गुप्ता ने जब विधायक पद के लिए नामांकन भरा था, तब उन्होंने अपने हलफनामे में बताया था कि उनके पति कोटक लाइफ इंश्योरेंस में बीमा एजेंट हैं और साथ ही स्पेयर पार्ट्स के कारोबार से भी जुड़े हुए हैं।

राजनीति में सक्रिय होने के बावजूद रेखा गुप्ता का परिवार एक साधारण व्यवसायिक पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है और उनके पति व्यापार को ही प्राथमिकता देते हैं।

रेखा गुप्ता के बच्चे कौन हैं?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा गुप्ता के दो बच्चे हैं – एक बेटा और एक बेटी।

बेटी – हर्षिता गुप्ता: वह अपने पिता मनीष गुप्ता की तरह बिजनेस में रुचि रखती हैं और पारिवारिक व्यवसाय में सहयोग कर रही हैं।

बेटा – निकुंज गुप्ता: वह अभी अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा है और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किए हुए है।

उनके परिवार के सदस्य हमेशा से उनका समर्थन करते आए हैं और अब जब वह मुख्यमंत्री बनी हैं, तो परिवार का गर्व और बढ़ गया है।

परिवार की प्रतिक्रिया: सास ने क्या कहा?

रेखा गुप्ता की सास मीरा गुप्ता ने उनकी राजनीतिक उपलब्धि पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा:

“रेखा ने हमारे पूरे परिवार – ससुराल और मायके दोनों को सम्मान दिलाया है। पहली बार हमारे परिवार से कोई नेता बना है। वह पहले पार्षद बनीं, फिर विधायक बनीं और अब मुख्यमंत्री बनने की राह पर हैं। यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है।”

इसके अलावा, जब उनके मुख्यमंत्री बनने की अटकलें तेज थीं, तो उनकी सास ने पहले ही कह दिया था कि “99% संभावना है कि रेखा ही दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनेंगी।”

DUSU अध्यक्ष से दिल्ली के मुख्यमंत्री तक का सफर, जानिए कैसे हरियाणा की बेटी रेखा गुप्ता ने धुरंधरों को दी मात?
दिल्ली में बीजेपी के नए मुख्यमंत्री के नाम का इंतज़ार खत्म हो गया है। बुधवार (19 फरवरी) शाम को हुई बीजेपी के विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को विधायक दल का नेता चुना गया है। पहली बार की विधायक रेखा कल (20 फरवरी) रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, RSS ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव दिया था जिसे बीजेपी ने स्वीकार कर लिया था। शालीमार बाग से बीजेपी की विधायक रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (AAP) की बंदना कुमारी को करीब 30,000 वोटों से हराया था। बीजेपी में रेखा गुप्ता को ज़मीनी स्तर पर उनकी सक्रियता और संगठनात्मक कौशल के लिए पहचाना जाता है।

कौन हैं रेखा गुप्ता?

वैश्य समुदाय से आने वालीं 50 वर्षीय रेखा गुप्ता वकील हैं और फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। करीब 30 वर्षों से RSS-BJP से जुड़ीं रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद ज़िले के नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था और जब वे दो वर्ष की थीं तो उनके पिता की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी के चलते उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था। रेखा की पढ़ाई दिल्ली से ही हुई है और पढ़ाई के दौरान ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के छात्र संगठन (ABVP) में शामिल हो गई थीं और वहीं से उनके सामाजिक जीवन की शुरुआत हुई थी। रेखा गुप्ता 1996 में दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

छात्र जीवन से ही ABVP से जुड़ी रही हैं रेखा गुप्ता

2002 में वे बीजेपी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) में प्रदेश मंत्री बनीं और 2006 में उन्हें BJYM की राष्ट्रीय सचिव बनाया गया था। 2009 में रेखा को बीजेपी की दिल्ली इकाई के महिला मोर्चा में महामंत्री बनाया गया था और 2010 में वे बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाई गई थीं। रेखा गुप्ता लगातार RSS से भी जुड़ी रही हैं और वे उत्तरी पीतमपुरा क्षेत्र से दो बार और एक बार शालीमार बाग से नगर निगम की पार्षद भी रही हैं। रेखा गुप्ता ने 2015 और 2020 में बीजेपी के टिकट पर शालीमार बाग से चुनाव लड़ा था लेकिन इन दोनों चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। रेखा 2025 विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक चुनी गई हैं।

कैसे रेखा गुप्ता ने धुरंधरों को CM पद की रेस में दी मात?

रेखा गुप्ता के साथ-साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की रेस में नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल को मात देने वाले प्रवेश वर्मा और दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता समेत कई दिग्गजों का नाम लिया जा रहा था लेकिन रेखा इसमें सबसे आगे निकल गईं। वैश्य समाज से आने वाली रेखा लंबे समय से बीजेपी से जुड़ी रही हैं। दिल्ली में मध्यम वर्ग का बड़ा वोट बैंक है और रेखा गुप्ता उसी वर्ग का प्रतिनिधित्व करती हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी का यह फैसला महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया एक अहम कदम है जिससे पार्टी को आगामी चुनावों में महिलाओं का समर्थन और मजबूती से मिल सके।

महिलाओं को बीजेपी का मुख्य वोटर माना जाता है, बीजेपी और NDA की 20 से अधिक राज्यों में सरकार है लेकिन वहां कोई भी महिला मुख्यमंत्री नहीं है, ऐसे में राजधानी दिल्ली में महिला को मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी एक दूरगामी संदेश देना चाहती है। रेखा गुप्ता की पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है और वे दिल्ली को बखूबी समझती हैं। साथ ही, वे ABVP और RSS से जुड़ी रही हैं और BJP संगठन को भी अच्छी तरह समझती हैं, ऐसे में उनका मुख्यमंत्री बनना संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

20 फरवरी को भव्य शपथ ग्रहण समारोह

रेखा 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। बीजेपी ने यह शपथ समारोह भव्य बनाने के लिए कई दिन से तैयारियां शुरू कर दी थीं। इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, देशभर के 20 राज्यों के मुख्यमंत्री, सभी केंद्रीय मंत्री और एनडीए के नेता शामिल होंगे। साथ ही, इस आयोजन में राजनीति, उद्योग, फिल्म और आध्यात्मिक जगत की कई दिग्गज हस्तियां भी शिरकत करेंगी। दोपहर करीब 12:30 बजे पीएम मोदी रामलीला मैदान में बने मंच पर पहुंचेंगे जिसके बाद रेखा शपथ लेंगी।