reply – Dainik Bhaskar UP/UK

बरेली : पूर्व सीएम हरीश की पूंजी निवेश की टिप्पणी के बाद केबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने दिया जवाब
दैनिक भास्कर ब्यूरो,

बरेली। उत्तराखण्ड सरकार की केबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पूर्व सीएम  हरीश रावत के उस बयान पर निशान  साधते हुए कहा कि जिसमें हरीश रावत ने कहा था कि पूंजी निवेश के लिए यूपी से जमीन लेने होगी। इस बयान की निंदा करते हुए रेखा आर्य ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री  हरीश रावत जिस मानसिकता से गुजर रहे है और उम्र के उस पड़ाव पर है ।

अब तक उनके राजनीतिक बयान रहे हैं , अब तक जितने चुनाव लड़े है। जनता ने उन्हें बता दिया हैं । उन्हें अब क्या करना हैं । वह चर्चा में रहने के लिए इस तरह का बयां दे रहे  हैं। हमारे सीएम पुष्कर धामी ने विदेश यात्रा एवं इन्वेस्टर समिट करने के बाद दृष्टिकोण में आगे कदम बढ़ा रहे हैं। पूर्व की भाजपा सरकार में विदेशी निवेश में आया था । मुझे लगता है कि भूमि के लिए फेरी निवेश आता है। रही बात जमीन की तो उत्तराखंड में उद्योग धंधों के लिए पर्याप्त जमीन हैं।

वही रेखा आर्य ने यूपी उत्तराखण्ड़ के विकास के सवाल पर कहा कि यूपी उत्तराखण्ड छोटे बड़े भाई जैसे है दोनों जगह विकास हुआ हैं , दोनों कदम ताल करते हुए आगे बड़ रहे हैं।

रेखा आर्य ने कार्यक्रम के बारे में कहा कि आज का कार्यक्रम श्री राम लीला समिति ने आयोजित किया है , जिसके तहत 11 गरीब कन्याओं का विवाह कराया गया हैं। इस समिति के संरक्षक गिरधारी लाल साहू का संकल्प था कि इस नवरात्रि में गरीब  कन्याओं का विवाह किया जाए।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य बरेली के पुराने शहर में स्थित  बाबा बनखण्डी नाथ मन्दिर में आयोजित गरीब कन्याओं के विवाह कार्यक्रम में शामिल हुई । इस कार्यक्रम में 11 गरीब कन्याओं का विवाह कराया गया। विवाह की सभी रस्में रामलीला  ग्राउंड में आयोजित हुई । जहां पंडित जी  ने शादी की सभी रस्में कराई और अपना आशीर्वाद दिया। नव दंपतियों को  श्री रामलीला समिति के ओर से उपहार स्वरूप गिफ्ट भी दिये गये।

उत्तराखण्ड सरकार की मंत्री रेखा आर्य एवं उनके पति गिरधारी लाल साहू ने कन्यादान भी  किया। विवाह की रस्में  होने से पहले रेखा आर्य बारात में अपने पति के शामिल हुई हुई।

मन्दिर परिसर में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम बाबा बनखण्डी नाथ की श्री रामलीला समिति के बैनर तले   आयोजित हो रहे हैं।

मन्दिर परिसर से सटे रामलीला ग्राउंड पर श्री रामलीला एवं कृष्ण लीला का मंचन भी किया जा रहा है। इसी क्रम में लठमार होली भी खेली गई, जिसमें उत्तराखंड मंत्री रेखा आर्य अपने पति गिरधारी लाल साहू के साथ होली भी खेलेंगी।

Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

फतेहपुर : नोटिस के जवाब में मंत्री राकेश सचान ने विभाग को ठहराया दोषी
दैनिक भास्कर ब्यूरो

फतेहपुर । 2012 में फ़तेहपुर से सपा सांसद रहे राकेश सचान ने दो औद्योगिक क्षेत्रों के 72 प्लाट अपनी दो संस्थाओं के नाम करवा लिए थे। जिसकी शर्तों का पालन न करके लगभग 10 वर्ष से सरकारी संपत्ति का इस्तेमाल कर रहे हैं। राकेश सचान ने आवंटन के समय जमा की जाने वाली दस प्रतिशत धनराशि भी 10 वर्षों से नहीं जमा कराई। हाल ही में सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का कार्यक्रम करवाया जिसमे देश विदेश के बड़े बड़े उद्योगपति यूपी में इन्वेस्ट करने के लिए आये। फ़तेहपुर में भी उद्योगों के लिए भूखंड खोजे गए तो पता चला कि मंत्री स्वयं नियमविरुद्ध तरीके से 72 प्लाट कब्जा किये बैठे हैं। मामला मीडिया की सुर्खियां बना तो जिला उद्योग तथा उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त अंजनीष सिंह ने राकेश सचान की दोनो संस्था को नोटिस जारी की और 15 दिन में जवाब की अपेक्षा की। जवाबी पत्र में मंत्री राकेश सचान के पिता उदय नारायण सचान की तरफ से विभाग को ही दोषी ठहरा दिया गया और प्लाट विभाग को समर्पित करने की बात कही गई।

कहा 10 वर्षों से उन्हें नहीं है आवंटन की जानकारी

आपको बता दें कि एमएसएमई के मिनिस्टर राकेश सचान का पूर्व से विवादों से नाता रहा है कुछ माह पूर्व वह कानपुर की एक कोर्ट से आर्म्स एक्ट के एक मामले में सजा होने के बाद फरार होने के प्रकरण में सुर्खियों में आये थे। तब नेशनल मीडिया का मुद्दा बना था। कुछ माह बाद अब राकेश सचान 72 प्लाट के आवंटन के मामले में सुर्खियों में हैं। राकेश सचान पुत्र उदय नारायण सचान प्रबंधक मेसर्स सीमा शिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान व अभिनव शिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान से उपायुक्त एमएसएमई ने दो नोटिस भेजकर 72 प्लाट के मामले में जवाब मांगा है नोटिस में मिनी औद्योगिक क्षेत्र सधुवापुर पौली में 40 भूखंड व मिनी औद्योगिक आस्थान चकहाता फ़तेहपुर में 32 भूखंड की शर्तों के अनुसार लीज डीड न पंजीकृत कराये जाने के सम्बंध में व 10 प्रतिशत राशि न जमा के सम्बंध में 15 दिन के अंदर जवाब मांगा गया। दोनो पत्रों का जवाब विभाग को मंत्री के पिता संस्था के अध्यक्ष उदयनारायण सचान की तरफ से अजीबोगरीब आया।

बिना दस फीसदी जमा किये समर्पित किये विभाग को 72 भूखंड

7 बिंदुओं में आये जवाब ने सकते में डाल दिया। नोटिस के जवाब में संस्था के अध्यक्ष उदय नारायण सचान ने उपायुक्त को जवाब दिया कि हमारी दोनो संस्था ने मिनी औद्योगिक क्षेत्र सधुवापुर पौली और चकहाता में बालिकाओं के लिए शैक्षणिक संस्थान खोलने के लिए भूखंडों के आवंटन के लिए दस वर्ष पूर्व आवेदन किया था परंतु आप द्वारा दस वर्ष के उपरांत भूखंड आवंटन करने की जानकारी 15 फरवरी 2023 को दी जा रही है और शर्तों के अनुसार 10 फीसदी धनराशि न जमा करने व डीड प्रस्तुत करने हेतु प्रस्ताव भेजा गया है जिसमे संस्था को आपत्ति है। संस्था के अध्यक्ष ने विभाग को ही छह बिंदुओं में दोषी ठहराया है। संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि भूखंड आवंटन हेतु 26 अप्रैल 2012 को आवेदन किया गया था जिसकी जानकारी उन्हें दस वर्ष के उपरांत 15 फरवरी 2023 को हुई है। संस्था के अनुसार आवंटन की प्रथम शर्त के अनुसार आवंटन के 15 दिन अंदर 91 रुपये की दर से रुपया जमाकर निर्माण शुरू करना था जो विभाग की जानकारी न देने की वजह से नहीं हो सका ऐसे में अब नए शिक्षण संस्थान की उपयोगिता प्रतीत नहीं होती। संस्था ने जवाब दिया कि विभाग द्वारा जानकारी न देने की वजह से वह 15 दिन में सब रजिस्ट्रार के यहां लीज डीड नहीं करवा पाया।

संस्था ने चौथी शर्त की आपत्ति बताई कि विभाग ने जानकारी नहीं दी इसलिए वह निश्चित तीन माह के समय के अंदर शिक्षण संस्थान का निर्माण नहीं करा पाया। संस्था ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जब भूखंड आवंटन की शर्तों को पूरा न करने पर 15 दिन में आवंटन निरस्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई थी तो 10 वर्ष के उपरांत भूखंड का दस प्रतिशत जमा करने के लिए नोटिस क्यों जारी की गई। संस्था ने पत्र के माध्यम से बताया कि भूखंड आवेदन के समय एक स्थान की निर्धारित दर 91 थी जो बढ़कर 3680 हो गई है इसी प्रकार दूसरी जगह भी रेट में बढ़ोत्तरी हो गई है।

ऐसी दशा में संस्था ने शैक्षणिक संस्थान न खोलने का निर्णय कर भूमि विभाग को समर्पित करने का निर्णय लिया है ताकि दूसरे उद्यमियों को भूमि आवंटन हो सके। नोटिस के जवाब में एमएसएमई के मंत्री राकेश सचान ने पूरा ठीकरा विभाग पर ही फोड़ दिया है। मंत्री की संस्था के अध्यक्ष ने प्रत्येक बिंदु में विभाग को ही दोषी बताया है। ऐसे मे 2012 में हुई भूखंड आवंटन प्रक्रिया बड़े जांच के घेरे में आ गई है। मंत्री राकेश सचान फंसने पर भले ही दानवीर बन गए हों मगर पूरा विभाग सवालों के घेरे में है। 2012 की आवंटन प्रक्रिया का भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद मंत्री बैकफुट पर हैं लेकिन पूरे प्रकरण पर किसी न किसी पर सरकार की गाज गिरना तय माना जा रहा है।

फतेहपुर की राजनीति और राकेश सचान

राकेश सचान 2009 से 2014 तक समाजवादी पार्टी से सांसद रहे फिर 14 के चुनाव में भाजपा की साध्वी निरंजन ज्योति से चुनाव हार गए। 2019 में एमपी के चुनाव में पुनः उनको साध्वी निरंजन ज्योति ने हराया। 2019 में एमपी के चुनाव से पूर्व सपा से टिकट न मिलने पर राकेश सचान ने कांग्रेस का दरवाजा खटखटाया मगर वहां से भी नेता जी की नैय्या पार नहीं लगी। दो बार लगातार हारने के बाद 2022 में विधानसभा चुनाव से पूर्व समीकरण सेट करके राकेश सचान ने भाजपा के गंगाजल में नहा लिया। पार्टी ने उन्हें भोगनीपुर से टिकट दिया जहां से जीतकर वह योगी सरकार की कैबिनेट में मंत्री बने। राकेश सचान के पास एमएसएमई विभाग है।

भारत ने डोनाल्ड ट्रम्प के कश्मीर मध्यस्थता सम्बन्धी बयान को किया खारिज
भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान को खारिज किया है जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनसे आग्रह किया था कि वह कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए मध्यस्थता करें। ट्रम्प ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ सोमवार को व्हाइट हाउस में बातचीत के दौरान मीडिया को सम्बोधित करते हुए यह विवादास्पद बयान दिया था।

ट्रम्प के अनुसार गत 28 जून को ओसाका(जापान) में मुलाक़ात के दौरान नरेन्द्र मोदी की ओर से मध्यस्थता का यह अनुरोध किया गया था। इस बयान के बाद कूटनीतिक हलकों में खलबली मच गई और सोमवार मध्यरात्रि को भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से स्पष्टीकरण जारी किया गया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर में मध्यस्थता करने के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प से कोई अनुरोध नहीं किया था। उन्होंने कहा कि इस मामले में भारत की हमेशा से यह स्पष्ट नीति रही है कि सभी मुद्दों का समाधान द्विपक्षीय आधार पर किया जाना चाहिए।

प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा, “हमारा ध्यान अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान की ओर गया है कि यदि भारत और पाकिस्तान अनुरोध करे तो वह कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता करने के लिए राजी हैं। ऐसा कोई अनुरोध प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति ट्रम्प से नहीं किया। भारत की हमेशा से यह नीति रही है कि सभी बकाया मुद्दों पर केवल द्विपक्षीय बातचीत हो सकती है।”

प्रवक्ता ने कहा, “पाकिस्तान के साथ किसी प्रकार के संपर्क के लिए जरूरी है कि सीमापार आतंकवाद समाप्त हो। शिमला समझौता और लाहौर घोषणापत्र सभी मामलों का द्विपक्षीय तरीके से समाधान का आधार प्रदान करते हैं।”

डोनाल्ड ट्रम्प ने इमरान खान की मौजूदगी में व्हाइट हाउस में दिए गए अपने विवादास्पद बयान में कहा, “दो सप्ताह पहले मैं और मोदी साथ थे और हमने इस मुद्दे (कश्मीर) पर बातचीत की थी। मोदी ने मुझसे कहा कि क्या आप मध्यस्थता या बीच बचाव करना पसंद करेंगे। मैंने पूछा, कहाँ? मोदी ने कहा, कश्मीर। यह समस्या अनेक वर्षों से जारी है। मुझे आश्चर्य है कि यह समस्या इतने अधिक समय से चल रही है।” ट्रम्प के इस कथन पर इमरान ने टिप्पणी की कि यह समस्या 70 वर्षों से चल रही है।

ट्रम्प ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि वह (मोदी) इस समस्या का समाधान चाहते हैं। मुझे यह भी लगता है कि आप (इमरान खान) भी इसका समाधान चाहते हैं। यदि मेरी मदद सहायक बनती है तो मैं मध्यस्थ बनने के लिए तैयार हूं। इस बात पर यकीन मुश्किल है कि दो अद्भुत देश और उनका चतुर नेतृत्व इस समस्या को हल नहीं कर पाया। यदि आप मुझसे मध्यस्थ या पंच बनने का आग्रह करते हैं तो मैं इसके लिए तैयार हूं।”

इमरान खान ट्रम्प के इस बयान से गदगद हो गए और उन्होंने कहा,” राष्ट्रपति महोदय, मैं आपसे अभी और यहीं कहना चाहता हूं कि आपके साथ एक अरब लोगों की दुआएं हैं। आप इस मुद्दे पर मध्यस्थता करें और समस्या का समाधान हो।”

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के इस कथन के बाद ट्रम्प ने आगे कहा, “कश्मीर समस्या हल होनी चाहिए। उन्हें (मोदी को) भी ऐसा ही सोचना चाहिए। ऐसा हो सकता है कि हम उनसे बात करें या मैं उनसे बात करूं। देखा जाए कि हम क्या कर सकते हैं।” उन्होंने कहा, “मैंने कश्मीर के बारे में बहुत कुछ सुना है। यह इतना सुन्दर नाम है। इसे दुनिया का एक खूबसूरत इलाका होना चाहिए लेकिन इस समय वहां हर तरफ बम फट रहे हैं। यह बहुत भयावह स्थिति है जो वर्षों से जारी है। यदि मैं कुछ मदद कर सकता हूं तो मुझे बताएं।”

व्हाइट हाउस में इस प्रकरण की शुरुआत इमरान खान की इस गुहार से हुई जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान वार्ता आरम्भ करने के लिए अपनी ओर से बहुत कोशिश कर चुका है लेकिन दुर्भाग्य से इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली।

कूटनीतिक विवाद के बीच अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बाद में कहा कि कश्मीर द्विपक्षीय मामला है। अमेरिका चाहता है कि भारत और पाकिस्तान बातचीत की मेज पर बैठे। अमेरिका इस सन्दर्भ में सहायता करने के लिए तैयार है। ट्रम्प के बयान पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद व्हाइट हाउस की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री इमरान खान की वार्ता के बारे में जारी विज्ञप्ति में कश्मीर का उल्लेख नहीं किया गया। विज्ञप्ति में कहा गया कि ट्रम्प ने इमरान खान से कहा कि वह अपने यहां सभी आतंकवादी संगठनों पर हमेशा के लिए रोक लगा दे।

सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम और वीवीपीएटी के शत-प्रतिशत मिलान की मांग वाली याचिका खारिज की
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने 100 फीसदी ईवीएम और वीवीपीएटी के मिलान की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी है। एक एनजीओ ने ये मांग की थी

जस्टिस अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच ने याचिका को बकवास करार देते हुए कहा कि एक ही मांग बार-बार नहीं सुन सकते। लोग अपनी सरकार चुनते हैं। कोर्ट इसके आड़े नहीं आएगा।

सात मई को सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम और वीवीपीएटी के मिलान की संख्या बढ़ाने से इनकार कर दिया था। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने अपने पहले के आदेश में बदलाव करने से इनकार कर दिया था।

सुनवाई के दौरान याचिकर्ताओं की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि अगर 50 फीसदी मुमकिन नहीं तो कम से कम 25 फीसदी ईवीएम का वीवीपीएटी से मिलान कराया जाना चाहिए। तब सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हम अपने पुराने आदेश में कोई बदलाव नहीं करने जा रहे हैं। कोर्ट ने विपक्षी दलों की रिव्यू पिटीशन को खारिज कर दिया था।

विपक्षी दलों की याचिका में कहा गया था कि 50 फीसदी वीवीपीएटी का ईवीएम से मिलान होना चाहिए और किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में वीवीपीएटी की गिनती के आधार पर नतीजे घोषित होने चाहिए।

आठ अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने आगामी लोकसभा चुनाव में एक विधानसभा के एक बूथ के ईवीएम से वीवीपीएटी के मिलान की वर्तमान व्यवस्था में परिवर्तन करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि इस चुनाव में एक विधानसभा के पांच बूथों के ईवीएम का वीवीपीएटी से मिलान किया जाए। कोर्ट ने कहा था कि इससे राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम लोगों को भी ज्यादा भरोसा होगा।

1/n Pl note the followg factual reports from concerned Returning Officers in context of varied clips being circulated on media platforms on EVM strong room issues. Clarification issued by ROwrt mishandling of EVMs in Chandauli, UP. All extant guidelines issued by ECI followed. pic.twitter.com/wNOS3WmtvL

— Spokesperson ECI (@SpokespersonECI) May 21, 2019

मनीष सिसोदिया ने लगाया ईवीएम मशीन बदलने का आरोप

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने देश के अलग अलग राज्यों के मतगणना केंद्रों पर ईवीएम मशीनें बदले जाने का आरोप लगाते हुए इसके लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि झांसी, मेरठ, ग़ाज़ीपुर, चंदौली, सारण में मतगणना केंद्रों पर मशीनें बदली जा रही हैं।

मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को ट्वीट कर चुनाव आयोग और मीडिया पर इस मुद्दे पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया और कहा कि जनता ने भाजपा के खिलाफ वोट दिया है लेकिन उसे बदलने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि देशभर में मतगणना केंद्रों के आसपास इवीएम खुली गाड़ियों में पकड़ी जा रही हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता व कार्यकर्ताओं ने ट्वीटर पर कई ऐसे वीडियो पोस्ट किए हैं, जिसमें कथित तौर पर इवीएम मशीनें बदले जाने का दावा किया जा रहा है। मनीष सिसोदिया के ट्वीट को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी रिट्वीट किया। उल्लेखनीय है कि देश के अन्य विपक्षी पार्टियां भी ईवीएम बदले जाने का आरोप लगा रही हैं।

गठबंधन के कार्यकर्ता ईवीएम स्ट्रांग रूम पहुंचे, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा.
मऊ । ईवीएम में गड़बड़ी होने की आशंका को लेकर लोकसभा सीट मऊ से सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार अतुल राय अपने समर्थकों और दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार की देर रात्रि स्ट्रांग रूम पहुंचे और कुर्सियां लगाकर बाहर ही बैठ गए। जब इस बात की जानकारी जिला प्रशासन को हुई तो भारी पुलिस बल के साथ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पहुंचे और वहां मौजूद सपा-बसपा के नेताओं को लाठियां भांजकर खदेड़ा। सपा के पूर्व विधायक की गाड़ी सहित कई बाइकों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। ईवीएम को लेकर बवाल मचा रहे लोगों की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। मौके पर पुलिस अधीक्षक और जिला अधिकारी भारी मात्रा में फोर्स के साथ डटे हैं। बसपा के जिलाध्यक्ष ने ईवीएम की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए पुलिस प्रशासन पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाते हुए ईवीएम की सुरक्षा की मांग की है।

पड़ोसी जनपद गाजीपुर और चंदौली में ईवीएम में गड़बड़ी और उसकी सुरक्षा की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर आई खबरों को संज्ञान में लेते हुए शहर कोतवाली के सब्जी मंडी परिसर में बने स्ट्रांग रूम के बाहर गठबंधन के नेता औऱ समर्थक बड़ी संख्या में पहुंच गए। हालांकि जिलाधिकारी ने बसपा उम्मीदवार के दो लोगों को स्ट्रांग रूम के बाहर देखभाल के लिए अनुमति दी थी। इसके बावजूद गठबंधन की दोनों ही पार्टियों के नेता अपने समर्थकों के साथ बिना जिला प्रशासन को सूचित किये वहां पहुंच गए। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बाहर बैठे नेताओं पर बल प्रयोग करते हुए लाठियां भांजकर उनको खदेड़ा।

इस पूरे मामले पर बसपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी यहां पर ईवीएम बदलकर हर सीट जीतना चाहती है। हम लोगों को चंदौली जनपद में कुछ ईवीएम बरामद होने की सूचना मिलने के साथ ही यह भी पता लगा कि मऊ जनपद में भी ईवीएम बदले जाने की सुगबुगाहट चल रही है तो गठबंधन के उम्मीदवार अतुल राय अपने समर्थकों और दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ स्ट्रांग रूम के बाहर पहुंच गए। सभी लोग वहां बैठे थे, तभी एसपी और जिलाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ आये और बिना कुछ पूछे हुए गाली देते हुए लाठी मारना शुरू कर दिया। इसमें हमारे तमाम कार्यकर्ता घायल हुए हैं। प्रशासन का यह रूप हम लोगों ने पहली बार देखा है जबकि आज चुनाव नहीं हो रहा है। इसके पहले जब मतपेटियां थी, तब भी हम लोग उसकी सुरक्षा के लिए रहते थे।

जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि गठबंधन उम्मीदवार ने स्ट्रांग रूम के बाहर अपना एजेंट तैनात करने की अनुमति मांगी थी लेकिन अनुमति नहीं दी गई। इसके बावजूद गठबंधन उम्मीदवार के समर्थकों की काफी भीड़ स्ट्रांग रूम के बाहर पहुंच रही है। जैसे ही यह सूचना मिली तो पुलिस बल के साथ हम लोग यहां पर आए और भीड़ को तितर-बितर कर दिया। यहां पर शांति व्यवस्था कायम है। कुछ लोग गाड़ियां यहां पर छोड़ कर भागे हैं। वह गाड़ियां जब्त की जाएंगी और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभी शांति बनी हुई है लेकिन हम लोग निगाह रखे हुए हैं।

मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर चंदौली और गाजीपुर में ईवीएम में हेरफेर की बात को लेकर यहां भी ईवीएम के स्ट्रांग रूम के बाहर इकट्ठा हो गए। इस सूचना पर मैं और जिलाधिकारी तत्काल मौके पर आए और उनको हल्का बल प्रयोग करके हटाया। वह लोग अपने-अपने घर को चले गए। इस समय शांति व्यवस्था कायम है, कहीं कोई बात नहीं है।

VIDEO : आतंकी अजहर के सम्मान पर बवाल, अब कांग्रेस ने दिलाया रविशंकर का ‘हाफिज जी’
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दिल्ली में ‘मेरा बूथ-मेरा गौरव’ कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना को ”मसूद अजहर जी” कहने पर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने यह बात जानबूझकर कहीं या तंज कसते हुए।

दिल्ली में इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पुलवामा हमले में शामिल जैश-ए-मोहम्मद संठगन के सरगना मौलाना मसूद अजहर को विमान से छोड़ने जाने वालों में वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल थे। उन्होंने कहा कि मसूद को जेल से रिहा करने वाली भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार थी। इस दौरान उन्होंने मसूद अजहर का दो से तीन बार नाम लिया और एक बार उसके आगे ‘जी’ आदरसूचक शब्द का प्रयोग किया।

लेकिन अब कांग्रेस ने भी बीजेपी को करारा जवाब दिया है, कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने मंगलवार सुबह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वह मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज़ सईद को ‘हाफिज़ जी’ कह रहे हैं.

But this is just one of the many love signs displayed by BJP for Hafeez Saeed, Masood Azhar&ilk. These pics of India’s NSA with Masood Azhar, the nation will never forget. pic.twitter.com/wVFp4ZeGOW

— Priyanka Chaturvedi (@priyankac19) March 12, 2019

प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने ट्वीट में लिखा

‘’उम्मीद है इस वीडियो को बीजेपी की नई वेबसाइट में अच्छी जगह मिलेगी, जब वह (वेबसाइट) ठीक हो जाएगी. बीजेपी नेतृत्व और उनका हाफिज सईद से समर्थन. इसके अलावा उन्हें वो भी याद होगा जब उन्होंने वेद प्रकाश वैदिक को हाफिज से गले मिलने और बात करने भेजा था’’

प्रियंका ने इसके अलावा एक अन्य ट्वीट में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल की वो तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह जैश सरगना मसूद अजहर को छोड़ने जा रहे हैं. ये तस्वीर कंधार घटना के समय की है.

रविशंकर प्रसाद का ये वीडियो पिछले साल जून का है, जिस दौरान उन्होंने कांग्रेस को घेरने के लिए की गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाफिज सईद को हाफिज जी कहा था.