resigned to AAP – Dainik Bhaskar UP/UK

दिल्ली सरकार के मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी की नीति का विरोध करते हुए बुधवार को मंत्री पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

आनंद ने पत्रकार वार्ता के दौरान भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के रवैए पर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने दलितों और पिछड़ों के प्रतिनिधित्व का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश में राजनीति बदलने के उद्देश्य से आई थी। हालांकि राजनीति नहीं बदली लेकिन राजनेता बदल गए। भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने वाली पार्टी आज स्वयं भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई है। ऐसे में उनका पार्टी में रहना असहनीय था और उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

पिछड़ों के प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाते हुए आनंद ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर की फोटो लगाने वाली पार्टी उनके आदर्शों पर नहीं चल रही। आरक्षण मजबूरी है लेकिन जहां आरक्षण नहीं है वहां दलितों और पिछड़ों को पार्टी प्रतिनिधित्व देने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि आप की ओर से राज्यसभा भेजे गए सांसदों में एक भी दलित, पिछड़ा और महिला नहीं है। हाल ही में विधानसभा में फैलो की भर्ती की गई। इसमें भी दलितों और पिछड़ों की भर्ती नहीं की गई।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने भाजपा का थामा दामन, आप को दिया इस्तीफा
देहरादून । आम आदमी पार्टी उत्तराखंड को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने भाजपा ज्वाइन कर ली है. सोमवार देर रात ही उन्होंने आप से इस्तीफा दिया था. सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दीपक बाली को भाजपा का पटका पहनाकर उन्हें सदस्यता ग्रहण करवाई. इसके बाद सीएम धामी और मदन कौशिक ने दीपक बाली को मिठाई खिलाकर उनका पार्टी में स्वागत किया ।

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड को एक महीने के अंदर दूसरा बड़ा झटका लगा है. 24 मई को आम आदमी पार्टी से विधानसभा चुनाव 2022 में सीएम फेस रहे अजय कोठियाल ने भाजपा का दामन थामा था. तो अब आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने आप का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है. भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद दीपक बाली ने अपने समर्थकों के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

बताई भाजपा ज्वाइन करने की वजहः भाजपा ज्वाइन करने के बाद दीपक बाली ने कहा कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के पीछे यह कारण है कि ‘अभी कुछ दिन पूर्व पाकिस्तान का एक वीडियो वायरल हुआ, वीडियो में एक हिन्दू महिला के बाल पकड़ कर घसीटा जा रहा था, लेकिन आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उस पर चुप्पी साधे रखी, जिससे उनका हृदय टूट गया।

दीपक बाली ने कहा कि आज प्रदेश में युवा सीएम के नेतृत्व में विकास की बयार चल रही है. पार्टी नेतृत्व उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगा, वह उसका निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे. वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दीपक बाली जिस प्रकार से राजनीतिक और सामाजिक जीवन में सक्रिय हैं, उसका पार्टी को फायदा मिलेगा. आज उत्तराखंड से आम आदमी पार्टी की सफाई की कहानी शुरू हो गई है और यह पूरे देश में आम आदमी पार्टी के वर्चस्व को समाप्त करेगी।

जानिए क्या है दीपक बाली की भूमिका

दीपक बाली छात्र राजनीति करते हुए अलग उत्तराखंड राज्य बनाने के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं. प्रॉपर्टी व्यवसाय से जुड़े दीपक बाली की कंपनी का उत्तराखंड ही नहीं, कई दूसरे राज्यों में भी काम चलता है. पेट्रोल पंप के अलावा उनका बाली ग्रुप फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी उतर चुका है. बाली फिल्म्स के बैनर तले ‘दाल में कुछ काला है’ फिल्म का निर्माण भी वह कर चुके हैं. साल 2019 में उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पहली ही मुलाकात में दीपक ने आप का दामन थाम लिया था. साल 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें इलेक्शन कैंपेन कमिटी का चेयरमैन बनाया गया था. उन्होंने काशीपुर सीट से आप के टिकट पर चुनाव भी लड़ा और 16 हजार से ज्यादा वोट हासिल किए. दीपक बाली काशीपुर के राधे हरि राजकीय महाविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हैं।