Resort – Dainik Bhaskar UP/UK

ऋषिकेश में लैंडस्लाइड : रिसॉर्ट पर गिरा पहाड़ का मलबा, लापता हुए पांच लोग
हिमाचल प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड में भी पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। ऋषिकेश में लैंडस्लाइड के बाद पहाड़ का पूरा मलबा एक रिसॉर्ट पर गिरा, जिसमें 5 लोगों के लापता होने की खबर है। पौडी की SSP श्वेता चौबे ने घटना की पुष्टि की है।

इधर, उत्तराखंड के टिहरी जिले में ही शिवपुरी टनल में पानी भरने से यहां काम कर रहे 114 मजदूर और इंजीनियर फंस गए। इस प्रोजेक्ट पर L&T कंपनी काम कर रही है। टिहरी पुलिस ने प्रोजेक्ट मैनेजर अजय कुमार सिंह के हवाले से बताया- टनल में अचानक 4 से 5 फिट पानी भर गया था। टनल में 300 फीट पर 114 मजदूर और इंजीनियर फंस गए।

कंपनी मैनेजर ने इसकी सूचना शिवपुरी थाने को दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने फौरन इन लोगों को यहां से निकाला। शिवपुरी पुलिस के मुताबिक, टनल के बाहर पहाड़ का मलबा जम गया था, जिसकी वजह से अंदर 4 से 5 फिट तक पानी भर गया। बाद में पोकलेन मशीनों और रस्सी के सहारे लोगों को निकाला गया। उत्तराखंड में पिछले 48 घंटे से जारी बारिश की वजह से गंगा नदी टिहरी, हरिद्वार और ऋषिकेश में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बारिश की स्थिति पर नजर रखने के लिए सोमवार सुबह हाई लेवल मीटिंग की। दो दिन के लिए चारधाम यात्रा रोक दी गई है।

यहां भारी बारिश होगी: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, सिक्किम। यहां मध्यम बारिश होगी: झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़।

देहरादून डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग ढही

इसके अलावा उत्तराखंड के मालदेवता में लगातार बारिश के बीच देहरादून डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग पूरी तरह ढह गई। वहीं मंदाकिनी नदी में बाढ़ की वजह से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद हो गया। इसकी वजह से बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर आवाजाही रोक दी गई है।

शिमला में मंदिर पर गिरा पहाड़ का मलबा, 25 लोग दबे

उधर, माचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में लैंडस्लाइड, बादल फटने और बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 43 लोगों की जान चली गई। शिमला के समरहिल इलाके में स्थित शिव बावड़ी मंदिर लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया। 25 से ज्यादा लोग मलबे में दब गए। अब तक 2 बच्चों समेत 8 शव निकाले जा चुके हैं। रेस्क्यू जारी है। वहीं सोलन में सोमवार को बादल फटने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। जादोन गांव में देर रात हुई इस घटना में दो घर बह गए, जिसमें 3 लापता हैं। मौसम विभाग ने राज्य में 16 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल में 55 घंटे से बारिश जारी, घर-कस्बे जलमग्न; चंडीगढ़-मनाली NH समेत 800 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में बीती रात भारी बारिश से तबाही हुई है। 55 घंटे से जारी हैवी रेन से हालात बिगड़ गए हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खासकर ब्यास, पौंग डैम, रंजीत सागर और सतलुज नदी के कैचमेंट एरिया में बादल फटने जैसी घटनाओं से भारी तबाही की चेतावनी दी गई है। इसी तरह 9 जिले में कल तक फ्लैड फ्लड की भी चेतावनी दी गई है।

मध्यप्रदेश में बूंदाबांदी होगी, लेकिन तेज बारिश नहीं, 18 अगस्त तक ऐसा ही मौसम

प्रदेश में अगले 24 घंटे के भीतर कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। खासकर भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है। जबलपुर और ग्वालियर में धूप-छांव वाला मौसम रहने का अनुमान है।

पंजाब में बारिश का यलो अलर्ट, भाखड़ा में खतरे के निशान से 6 फीट नीचे वाटर लेवल

पंजाब में मौसम विभाग की तरफ से आज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। माझा, दोआबा और पूर्वी मालवा में बीच-बीच में बारिश हो सकती है। इसके साथ 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। जिससे बीते कुछ दिनों में बढ़ी गर्मी से भी राहत मिलने की संभावना हैं। राजधानी रायपुर में रविवार को दिनभर हल्के बादल छाए रहे। आज भी यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। वहीं बस्तर और सरगुजा के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग से जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

बहराइच : कंपनी मैकेनिक बताकर रिसार्ट से समरसेबल खोल ले गए चोर
बिछिया/बहराइच l थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आम्बा में स्थित कतर्निया वाइल्ड हैवेन रिसॉर्ट से चोरी की एक घटना पिछले दो दिनों से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां चोरों ने कंपनी मैकेनिक बताकर दिनदहाड़े समरसेबल खोलकर ले गए। मामला बीते गुरुवार का है। कतर्निया वाइल्ड हैवेन के मैनेजर रिटायर्ड रेंजर इरफान खान रिसार्ट की देखरेख कर रहे थे। इस बीच बाइक से दो अज्ञात युवक अपने आप को कंपनी का मैकेनिक बताकर समरसेबल चेक रिसार्ट में प्रवेश करते हैं। वह मैनेजर से समरसेबल चेक करने की इजाज़त मांगते हैं।

क्षेत्र में चर्चा बनी है चोरी की यह घटना

मैनेजर द्वारा रिसार्ट कर्मचारी के साथ उन्हें समरसेबल वाले स्थान पर भेज दिया जाता है। इस बीच दोनों युवक करीब एक घंटे जूझकर मौका देखकर पाइप सहित समरसेबल लेकर फरार हो जाते हैं। मैनेजर ने चोरी की सूचना तत्काल रिसार्ट मालिक को दी। बिछिया बाजार से होकर समरसेबल बाइक पर ले जाते हुए दोनों युवकों की तस्वीर एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वहीं मैनेजर ने सीसीटीवी फ़ुटेज के साथ चोरी की तहरीर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ थाना सुजौली में दी है। बतादें की चोरी की घटना को आज तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम दिख रही है।