Retired From UN – Dainik Bhaskar UP/UK

फ्रिज में डालकर अगवा किए गए रिटायर्ड बुजुर्ग की नौकर ने की हत्या, फिर लाश को दफनाया
दक्षिण दिल्ली के पॉश ग्रेटर कैलाश इलाके में 91 साल के एक बुजुर्ग को फ्रिज में रखकर अगवा कर और बाद में हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपितों में घरेलू नौकर और उसके साथी शामिल हैं। अब इस मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति कृष्ण खोसला (91) संयुक्त राष्ट्र (UN) से सेवानिवृत्त (Retired) कर्मचारी थे।

दरअस्ल शनिवार रात आरोपित किशन ने बुजुर्ग कृष्ण खोसला (91) और उनकी पत्नी सरोज खोसला (87) के खाने-पीने में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। दोनों के बेसुध होने पर आरोपित ने घर से सवा लाख रुपये कैश और पांच-छह लाख रुपये के जेवरात समेट लिए। इसके बाद दोस्तों की मदद से एक फ्रिज मिनी टेंपो में डालकर फरार हो गए।

कृष्ण खोसला पत्नी के साथ एम-75, ग्रेटर कैलाश पार्ट-1 में पिछले करीब दो साल से किराए के एक मकान में पहली मंजिल पर रहते हैं। इनका एफ ब्लॉक में अपना मकान निर्माणाधीन है। परिवार में पत्नी सरोज के अलावा दो बेटे हैं। एक बेटा आस्ट्रेलिया में रहता है, जबकि दूसरा बेटा खोसला एलईडी के नाम से अपना बड़ा कारोबार करता है। बेटा माता-पिता से अलग पास में ही रहता है। कृष्ण यूएन से रिटायर हैं। पिछले करीब डेढ़ साल से उनके यहां मूलत: बिहार का रहने वाला किशन घरेलू सहायक के रूप में नौकर था।

पुलिस के अनुसार शनिवार रात के समय किशन ने परिवार को खाने के अलावा चाय पीने को दी थी। इसके बाद दोनों पति-पत्नी बेसुध हो गए। रविवार सुबह करीब 8.30 बजे सरोज की आंख खुली तो उन्होंने देखा घर का सामान फैला हुआ था। घर से कैश और जेवरात के अलावा एक फ्रिज और कृष्ण गायब हैं। फौरन सरोज ने मामले की सूचना अपने बेटे सुभाष को दी। बाद में पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने मामले की छानबीन की तो सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि देर रात को किशन पांच अन्य लड़कों के साथ एक मिनी टेंपो में फ्रिज लेकर जा रहा था। गार्ड चूंकि उसे जानता था इसलिए उसने फ्रिज के बारे में किशन से पूछा तो आरोपित ने बताया कि फ्रिज खराब है, वह इसे सही करवाने ले जा रहा है। गार्ड ने उसे जाने दिया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि आरोपित किशन फ्रिज घर से कृष्ण को उसमें डालकर ले जाने के लिए ही ले गया है।

आसपास के सीसीटीवी मिले खराब

शुरुआती जांच के बाद पुलिस को घटना स्थल के आसपास लगे करीब 50 सीसीटीवी खराब मिले हैं। जिस मकान में कृष्ण रहते हैं, उसकी पार्किंग में एक कैमरा लगा हुआ है, वह भी खराब मिला है। इसके अलावा घर के आसपास लगे कैमरों में भी आरोपित कैद नहीं हुए हैं। सोसायटी के गेट के आसपास लगे सीसीटीवी भी खराब मिले हैं।

कृष्ण की अक्सर नौकर से होती थी बहस

कृष्ण के परिजनों ने खुलासा किया है कि करीब एक डेढ़ साल पहले किशन को काम पर रखा गया था। वह परिवार के साथ दिल्ली के संगम विहार में रहता था। किशन घर का सारा काम करता था। एक परिजन ने बताया कि कृष्ण और किशन की अक्सर हल्की बहस हो जाती थी। कृष्ण किशन को कुछ काम बताते तो वह उसे करने में आना-कानी करता था। इसी बात पर कृष्ण उसे डांट भी दिया करता था।

बुजुर्ग का एक बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहता है

संयुक्त राष्ट्र से रिटायर्ड कर्मचारी कृष्ण खोसला और उनकी पत्नी कुछ माह से ग्रेटर कैलाश-1 में एक बिल्डिंग में पहली मंजिल में किराए पर रह रहे थे. उनके दो बेटे हैं। एक बेटा ऑस्ट्रेलिया में है और दूसरा पास ही में रहता है. दूसरे बेटे ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी थी।