revenue personnel – Dainik Bhaskar UP/UK

बहराइच : डीएम ने तहसील के राजस्व कर्मियों के साथ की बैठक, गुणवत्तापरक निस्तारण के दिये निर्देश
बहराइच। शनिवार को देर शाम जिलाधिकारी मोनिका रानी ने तहसील नानपारा के राजस्व कर्मियों व लेखपालों के साथ आयोजित बैठक के दौरान निर्देश दिया कि एसडीएम व तहसीलदार यह सुनिश्चित करें कि कोई भी आईजीआरएस सन्दर्भ किसी भी दशा में डिफाल्टर की श्रेणी में न जाने पाये। सन्दर्भो के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय। डीएम ने कहा कि निस्तारण की गुणवत्ता संतोषजनक न होने पर जिले का रैंक प्रभावित होती है। डीएम ने कहा कि सम्बन्धित अधिकारियों का प्रयास होना चाहिए कि फरियादी भी की गई कार्यवाही से संतुष्ट हो जाये।

बैठक के दौरान डीएम ने लेखपालों को निर्देश दिया कि धारा 24 के निर्णित वादों में पैमाईश कराने के साथ-साथ अन्य न्यायालयों द्वारा दिये गये निर्णयों का भी अनुपालन सुनिश्चित कराएं तथा धारा 67 व 34 के प्रकरणों में भी जांच कर आख्या यथाशीघ्र उपलब्ध कराई जाय ताकि शासन की मंशानुरूप लम्बित वादों का निस्तारण किया जाय सके। डीएम द्वारा लेखपालों को यह भी निर्देश दिये गये कि प्रत्येक ग्राम के लिए माइक्रों स्तर पर कार्ययोजना बनाकर कार्य करें।

प्रत्येक कार्य के लिए प्राथमिकता का निर्धारण कर यह सुनिश्चित करें कि आप जिस ग्राम में हैं वहां के प्रकरणों का गुणवत्तापरक निस्तारण हो जाय। डीएम मोनिका रानी द्वारा तहसीलदार को निर्देश दिया गया कि धारा 34 व 67 से सम्बन्धित वादों की ग्रामवार पत्रावलियां अलग-अलग कर सम्बन्धित ग्राम में स्वयं जाकर जांच करें तथा वादों का मैरिट के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें। इसी प्रकार उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि धारा 24 व 116 से सम्बन्धित मामलों की पत्रावलियों ग्रामवार पृथकीकरण कर राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर वादों का निस्तारण कराएं।

जिलाधिकारी ने पुनरीक्षण कार्य में लगाये गये पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के आधार पर 27 अक्टूबर से संचालित होने वाले मतदाता सूची के विशेष संक्षित पुनरीक्षण अभियान से पूर्व पोलिंग बूथवार मतदाता सूची का परीक्षण कर अभियान के दौरान ई.पी. व जेण्डर रेशियों मानक के अनुसार लाये जाने हेतु विशेष प्रयास किया जाय।

डीएम ने राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान शत-प्रतिशत अर्ह व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। आईजीआरएस से सम्बन्धित मामलों के निस्तारण के सम्बन्ध में राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया गया कि मौके पर जाकर गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाय। बैठक के पश्चात डीएम ने राजस्व वादों से सम्बन्धित पत्रावलियों के पृथकीकरण कार्य का भी जायज़ा लिया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नानपारा अजित परेश, तहसीलदार प्रद्वुुम्ब पटेल, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक व क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे।

Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

सीतापुर : चकबंदी विभाग के विलय पर यूपी राजस्व कर्मियों ने सौपा ज्ञापन
सीतापुर। प्रदेश भर में चकबंदी विभाग के राजस्व विभाग में विलय को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रमुख सचिव राजस्व विभाग तथा आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद को ज्ञापन दिया गया इसी क्रम में आज सीतापुर में भी तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। जिलाधिकारी के अनुपस्थिति में ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया।

अधिकारी के आह्वान पर सीतापुर में सभी तहसील के तहसीलदारों ने एडीएम को दिया ज्ञापन

विलय को लेकर राजस्व अधिकारियों में काफी रोष व्याप्त है ज्ञापन में कहा गया है कि चकबंदी अधिकारियों का विलय या प्रतिनियुक्ति विभाग के सेवा नियमावली के विपरीत है जो समाज के लिए भी ठीक नही है। राजस्व विभाग में सीधी भर्ती से आए अधिकारी को 4 महीने के प्रशिक्षण तथा विभागीय परीक्षा पास करनी पढ़ती है इसी के बाद उनको न्यायालय में कार्य करने तथा प्रमोशन मिलता है।

चकबंदी अधिकारी इन दोनो अहर्ताएं पूरी नही करते। शासन के द्वारा यह कहा जा रहा कि चकबंदी में ज्यादा अधिकारी है और काम नही करते। तो उन्हे इस बात का दंड दिया जा रहा या पुरस्कार?

क्या चकबंदी का काम अब प्रदेश में कभी नही होगा?

बताते चले कि चकबंदी विभाग द्वारा एक एक गांव की चकबंदी 15 से बीस साल में पूरी नही की जा सकी है। इससे राजस्व विभाग और सामान्य जनमानस को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। साथ ही संघ द्वारा संज्ञान नही लेने पर 22 सितंबर को कार्य से विरत रहने का आव्हान किया गया है।

औरैया : दबंग भू माफिया ने राजस्व कर्मियों की शह पर भूमि पर किया अवैध कब्जा
औरैया। बिधूना मेहनत मजदूरी कर क्रय की गई महिला की भूमि पर दवंग भूमाफियाओं द्वारा मेडबंदी के बाद भी राजस्व विभाग के संबंधित कर्मचारियों की मिलीभगत से जबरन कब्जा का आरोप लगाते हुए पीडि़त महिला काश्तकार ने अपर जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाने के साथ जल्द न्याय न मिलने पर उक्त हो पर ही अपने प्राण त्याग देने की भी चेतावनी दी है। बिधूना कस्बे के मोहल्ला नवीन बस्ती निवासी सुशीला देवी पत्नी राम प्रकाश बाथम ने अपर जिलाधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसके द्वारा मेहनत मजदूरी पशुपालन करके ग्राम जरियापुर थाना बिधूना में भूमि संख्या 3196 रखवा 0.773 हेक्टेयर खरीदी गई थी जिस पर जरियापुर निवासी राम लखन यादव द्वारा दबंगई के बल पर अपने स्वजातीय राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है।

कब्जा न मिलने से पीडि़ता ने उक्त भूमि पर प्राण त्यागने की दी धमकी

पीडि़ता ने यह भी शिकायत की है कि उसके द्वारा मेड़बंदी कराई गई थी जिस पर उपजिलाधिकारी न्यायिक के न्यायालय के निर्देश पर मेड़बंदी की निशानात भी लगाए गए थे किंतु अवैध रूप से कब्जा करने वाले दबंग भू माफिया द्वारा उसे एलानिया धमकियां दी जा रही हैं कि या तो उसे उक्त जमीन बेंच दो नहीं तो जान से मार देंगे जिससे उसका परिवार बेहद भयभीत है। पीडि़त महिला ने शिकायती पत्र में यह भी कहा है कि यह उसका अंतिम प्रार्थना पत्र होगा और यदि जल्द उसकी भूमि की पैमाइश कर कब्जा ना दिलाया गया तो वह उक्त भूमि पर ही अपने प्राण त्याग देगी और इसके लिए उसके साथ अन्याय करने वाले समस्त राजस्व कर्मचारी व दबंग भूमाफिया रामलखन इसका जिम्मेदार होगा।

औरैया : आरसी की वसूली करने गए राजस्व कर्मियों पर महिला ने बरसाए ईंट पत्थर
औरैया। बिधूना विद्युत बकायेदारी को लेकर काटी गई आरसी की वसूली के लिए गए राजस्व व विद्युत कर्मियों पर महिला ने कार्य में बाधा डालने के साथ गाली गलौज करते हुए छत से ईंट पत्थर चला कर राजस्व कर्मियों को घायल कर दिया है। पीडि़त अमीनों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिधूना तहसील के अमीन अनूप कुमार बाजपेई ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र आरोप लगाया है कि बिधूना कस्बे के मोहल्ला नवीन बस्ती निवासी गुलाब सिंह पुत्र सोनेलाल पर विद्युत की 180343 रुपए की वकाएदारी है जिस पर विद्युत विभाग द्वारा उनकी आरसी काटी गई थी ।

वहीं जिसकी वसूली के लिए रविवार को अमीन रामपाल सिंह व शिवेंद्र सिंह संग्रह सेवक रामपाल दोहरे अवर अभियंता रवि कुमार लाइनमैन गुड्डू विजय अमित आदि लोग गए हुए थे तभी गुलाब सिंह की पत्नी कीर्ति देवी व एक लड़की गाली गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ छत पर चढ़कर कर ईट पत्थर फेंकने लगी जिससे राजस्व कर्मियों को चोटे आई है।

वही कर्मचारियों को जान माल की भी धमकी दी गई है। शिकायती पत्र में कहा गया है कि कर्मचारियों ने इधर उधर भाग कर अपनी जान बचाई है। पीडि़त अमीन की शिकायत पर कोतवाल ललित कुमार ने मामले की जांच करा कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।