revenue recovery – Dainik Bhaskar UP/UK

बांदा : राजस्व वसूली में तेजी लाने की डीएम ने दी सख्त हिदायत
दैनिक भास्कर न्यूज

बांदा। जिलाधिकारी दीपा रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि करों की वसूली में तेजी लाते हुए लक्ष्य के अनुरूप वसूली की जाये। एआईजी स्टाम्प को स्टाम्प देयकों के अन्तर्गत वसूली बढ़ाने के निर्देश दिये। निर्देश दिये कि स्टाम्प कमी वाले मामलों को चिन्हित करते हुए स्टाम्प देयकों की वसूली की जाये। परिवहन विभाग के करों की वसूली की समीक्षा करते हुए डीएम ने प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। बिना लाइसेन्स व बिना नम्बर वाले कोई भी वाहन संचालित होने पर कड़ी कार्यवाही किये जाने निर्देश दिये।

कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक

उन्होंने ओवरलोडिंग करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। आबकारी विभाग के वसूली की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि नकली व अवैध शराब की बिक्री न होने पाये। विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिये कि जिन गांवों में सबसे अधिक विद्युत बिलों की वसूली लम्बित है, वहां कैम्प लगाकर लगायें और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विद्युत सखी के रूप में नियुक्त कर वसूली करायी जाये। बैठक में उन्होंने व्यापार कर, जल संस्थान, वन, लघु सिंचाई, नगर पालिका/नगर पंचायतों से कर वसूली की समीक्षा करते हुए विभागीय लक्ष्यों के अनुसार राजस्व की वसूली करने के निर्देश दिये। बैठक में एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर नमन, सभी एसडीएम/तहसीलदार एवं कर-करेत्तर से सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

5 लाख से ज्यादा की आरसी पर एसडीएम करें वसूली

दस बड़े बकायेदारों की तहसीलवार वसूली की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने उनसे राजस्व वसूली की कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने 5 लाख से ऊपर की आरसी की वसूली एसडीएम स्तर से किये जाने और इससे नीचे की वसूली का कार्य तहसीलदार स्तर से कराकर वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि पुराने राजस्व वादों का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाये। निर्देश दिये कि लेखपालों द्वारा सम्बन्धित ग्रामों में भ्रमण कर राजस्व सम्बन्धी कार्यों के निस्तारण की साप्ताहिक समीक्षा की जाये।