review meeting of under construction projects – Dainik Bhaskar UP/UK

सुल्तानपुर: डीएम की अध्यक्षता में हुई निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक
सुल्तानपुर। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में गुरूवार को विकास भवन के प्रेरणा सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक एवं 50 लाख से अधिक लागत से निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा नहरों की सिल्ट सफाई, सरकारी विभागों के विद्युत बकाया भुगतान, निवेशमित्र पोर्टल, झटपट पोर्टल।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल, निराश्रित गोंवशों का संरक्षण, परिवार नियोजन, नई सड़कों का निर्माण, राज्यमार्गों की अनुरक्षण, सेतुओं का निर्माण, सड़कों की गड्ढ़ा मुक्ति की स्थिति, विद्युत आपूर्ति ग्रामों का ऊर्जीकरण, सौभाग्य योजना, कृषि विभाग, अमृत सरोवर, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण/शहरी) सहित आदि विभागों की योजनाओं की गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित अपने-अपने विभाग की योजनाओं/निर्माण कार्यों के लक्ष्यों को मानक के अनुरूप समय से पूर्ण किये जायें एवं जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को पात्र व्यक्तियों तक पहंुचाने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण हेतु विभिन्न गोशालाओं में अतिरिक्त टीन शेड बनाये जाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी द्वारा परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत पुरूष नसबन्दी की प्रगति शून्य होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकरी से स्पष्टीकरण मांगा गया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को कौशल विकास मिशन की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा 50 लाख से अधिक की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा की गयी।

जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिशाषी अभियन्ता व कार्यदायी संस्थाओं को कार्य में प्रगति लाने तथा निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण व ससमय पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, परियोजन निदेशक (डीआरडीए) कृष्ण करूणाकर पाण्डेय, डीसी एनआरएलएम अनवर शेख, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आशीष कुमार, जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।