RLSP – Dainik Bhaskar UP/UK

ईवीएम में किसी भी तरह की छेड़छाड़ और चुनाव नतीजों में गड़बड़ी हुई तो उठाएंगे हथियार : उपेन्द्र कुशवाहा
पटना | बूथ लूट की तरह चुनाव परिणाम लूटने के प्रयास का राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पर  आरोप लगाते हुए महागठबंधन ने  इसके खिलाफ हथियार उठाने की धमकी दी है. इसके नेताओं ने कहा कि जनता में इसके खिलाफ आक्रोश है और यदि इसे नहीं रोका गया तो सड़कों पर खून बहेगा.

महागठबंधन के घटक दल रालोसपा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र पूर्वे, विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी तथा हम के प्रतिनिधि की उपस्थिति में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मंगलवार को कहा कि वह जननायक कर्पूरी ठाकुर के अनुयायी रहे हैं. कर्पूरी ठाकुर की उक्ति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि रोटी-बेटी की रक्षा के लिए कर्पूरी ठाकुर हथियार उठाने को जायज़ मानते थे. उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के अनुयायी होने के नाते रिजल्ट लूट की घटना के खिलाफ हथियार भी उठाएंगे. ईवीएम् में छेड़छाड़ का प्रयास किये जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने महागठबंधन के कार्यकर्ताओं, नेताओं और आम जनता से मतगणना केंद्र पर पहरा देने की अपील की.

Upendra Kushwaha, RLSP in Patna: Vote ki raksha ke liye zaroorat pade toh hathiyaar bhi uthana ho toh uthaiye. Aaj jo result loot ki jo ghatna karne ki jo koshish ho rahi hai toh isko rokne ke liye hathiyaar bhi uthana ho toh uthana chahiye. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/g29bsWGyre

— ANI (@ANI) May 21, 2019

उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह किसी भी तरह जीत हासिल करने के लिए नैतिक – अनैतिक , कानूनी – गैर कानूनी हथकंडे अपना रहे हैं . एग्जिट पोल को इसी हथकंडे का हिस्सा बताते हुए उन्होंने कहा कि महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को मतगणना से पहले हतोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है . एग्जिट पोल को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने इस पर सवाल भी उठाया और कहा कि एग्जिट पोल पूरी तरह “मैनीप्युलेटेड” है . उन्होंने कहा कि आज तक बूथ लूट की घटना सुनी जाती थी किन्तु पहली बार रिजल्ट लूटने का प्रयास हो रहा है . “ मोदी है तो  मुमकिन है” नारे का उल्लेख करते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि मोदी है तो रिजल्ट लूट भी मुमकिन है .

महागठबंधन की जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी तरह जीत सुनिश्चित करने के भाजपा के प्रयास से जनता में आक्रोश है और यदि शासन- प्रशासन ने अपना रवैया नहीं बदला तो सड़कों पर खून बहेगा और कुछ भी हुआ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसके लिए जिम्मेवार होंगे. जनता के आक्रोश को सम्भालने के लिए उन्होंने शासन -प्रशासन से अपना रवैया बदलने को कहा अन्यथा कुछ भी अप्रिय घटित हो सकता है. अपने कार्यकर्ताओं और जनता को मतगणना केंद्र पर मुस्तैद रहने की अपील करते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने उनसे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा.

उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के रोटी – बेटी की रक्षा करने के तर्ज़ पर उनके पदचिन्हों पर चलते हुए आवश्कता हुई तो ईवीएम में बंद वोट की रक्षा के लिए हथियार भी उठाएंगे . उन्होंने कहा कि ईवीएम और चुनाव परिणाम में लूट को  नहीं रोका गया तो जनता में इसको लेकर जिस तरह का आक्रोश है उससे जनता हिंसक होगी. किसी भी तरह के अनैतिक कार्य के जरिये चुनाव परिणाम को अपने पक्ष में करने के प्रयास को राजग को बंद करने कि चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के राजग के पक्ष में दिए जाने के निहितार्थ को देश और जनता समझ रही है.

संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एम एम झा ने कहा कि एग्जिट पोल के जरिये जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है और इससे साफ़ है कि राजग के मन में किसी न किसी तरह का खोट है . मध्यप्रदेश ,छ्तीसगढ़ और राजस्थान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल पहले भी गलत हुआ है. वीआईपी के मुकेश सहनी तथा हम के प्रदेश अध्यक्ष वी एस वैशयन्ति ने भी एग्जिट पोल को पूरी तरह मिथ्या बताते हुए मतगणना केंद्र पर किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए पहरा देने को कहा.

बिहार में महागठबंधन में महासंग्राम, कुशवाहा पर बोले तेजस्वी- आज शाम तक पत्ते हो जायेंगे साफ
आगामी  लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में सियासी संग्राम शुरू हो गया है. बीजेपी से गठबंधन तोड़ने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) गुरुवार को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) में शामिल हो सकती है  खबर के मुताबिक, गुरुवार शाम तक महागठबंधन का औपचारिक ऐलान हो सकता है और इसमें राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी शामिल हो सकते हैं। आरजेडी नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस ओर इशारा करते हुए कहा है कि आज शाम तक तस्वीर साफ हो जाएगी। उधर एलजेपी के अल्टिमेटम देने के बाद बिहार सीएम नीतीश कुमार दिल्ली में शुक्रवार को अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं।

मीडिया से बातचीत में तेजस्वी ने कहा

‘चीजें आज शाम तक स्पष्ट हो जाएंगी और आपको सब मालूम हो जाएगा। हमने पहले भी लोगों को बुलाया है। अगर उपेंद्र कुशवाहा जी देश के लिए अच्छा चाहते हैं तो हम उन्हें आमंत्रित करते हैं। इधर क्षेत्रीय पार्टियों को कुचलने के प्रयास किए जा रहे हैं। यहां तक कि एलजेपी भी मोदी जी के गुट से खुश नहीं है और यह तथ्यों को साबित करता है।’

बताया जा रहा है कि दिल्ली में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा( हम) नेता जीतनराम मांझी, आरएलएसपी लीडर उपेंद्र कुशवाहा की बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद ही महागठबंधन का औपचारिक रूप से ऐलान हो सकता है। हालांकि सीटों के बंटवारे में अभी कुछ और वक्त लिया जा सकता है। अभी तक जो तस्वीर बनती दिख रही है उसके अनुसार, विपक्षी खेमे को आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव लीड कर सकते हैं।

उधर, कांग्रेस नेता रंजीत रंजन का भी बयान इस पर सामने आया है। रंजन ने कहा, ‘चिराग पासवान जी और रामविलास पासवान जी ने मौसम का मिजाज समझ लिया है और अब वे डूबती नैया में पांव नहीं रखना चाहते हैं। उन्हें एहसास हो चुका है कि जो मुद्दे ये NDA के साथ लेकर चले थे वे गलत हैं। वैसे तो तय आलाकमान करते हैं लेकिन मुझे लगता है कि हमारे दरवाजे खुले हैं और हम स्वागत करेंगे।’

बिहार में महागठबंधन की हो रही तैयारी

लोकसभा चुनाव में विरोधी दलों ने महागठबंधन की कवायद तेज कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी तीन राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद सबके साथ चलने की बात कही थी। बिहार में महागठबंधन से एनडीए की उम्मीदों को झटका लग सकता है। हालांकि, कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि अभी चर्चा की शुरुआत कह सकते हैं। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव लगातार महागठबंधन की बात कर रहे हैं और तीन राज्यों के शपथ ग्रहण समारोह में तेजस्वी का हिस्सा लेने उसी संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

कुशवाहा के बाद पासवान ने भी दिखाए तेवर

उधर बिहार में एनडीए के सहयोगी एलजेपी के रामविलास पासवान और उनके बेटे चिराग ने कुछ दिन पहले ही राहुल गांधी की तारीफ कर अपने बदले हुए तेवर दिखा दिए हैं। तीन राज्यों के नतीजों के बाद से सीट शेयरिंग को लेकर एलजेपी की तरफ से भी दबाव बनाया जा रहा है। वहीं मंगलवार को चिराग पासवान के एक ट्वीट ने इसे और स्पष्ट कर दिया है। इसके बाद बुधवार को पार्टी की ओर से बीजेपी को 31 दिसंबर तक का अल्टिमेटम भी दे दिया गया था।

फैसला पासवान को ही लेना होगा

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि इस वक्त बैक डोर से रामविलास पासवान से कोई बातचीत नहीं हो रही है। हालांकि कांग्रेस सूत्र ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि देश हित में फैसला रामविलास पासवान को ही लेना है। कांग्रेस पार्टी इस वक्त पासवान के लिए उस तरह से सख्त नहीं हो सकती जैसे नीतीश कुमार के लिए है।