road construction – Dainik Bhaskar UP/UK

फ़तेहपुर : सड़क निर्माण में देरी पर केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को फटकारा
दैनिक भास्कर ब्यूरो,

फ़तेहपुर । जिले की सांसद व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगला में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता प्रयागराज विजय कनौजिया, अधीक्षण अभियंता प्रयागराज एन के यादव समेत दोनों अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग व सभी सहायक अभियंताओं के साथ बैठक कर जनपद के कई स्वीकृत कार्यों पर निर्माण न होने पर नाराजगी व्यक्त किया।

जिसमें प्रमुख रूप से चौडगरा से बिंदकी जोनिहा बंधवा होते हुए बहुआ मार्ग पर अभी तक निर्माण न शुरू होने पर सख्त हिदायत दिया कि निर्माण कार्य प्रारंभ कर शीघ्र निर्माण पूर्ण करवाया जाए अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें। उपस्थित अधिकारियों ने साध्वी को बताया कि उपरोक्त जर्जर मार्गो को वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। केवल जनरल आर्डर होना शेष है जिसमें मुख्य रूप से गाजीपुर से विजयीपुर मार्ग के अलावा बिंदकी से फतेहपुर मार्ग किशनपुर मार्ग से गढा

कोट मार्ग, ललौली से मुत्तौर मार्ग, चौडगरा से घाटमपुर होते हुए भोगनीपुर मार्ग सम्मिलित हैं। उपस्थित अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय राज्य मार्ग रायबरेली वालों से बात करके यह सुनिश्चित करें कि जब तक बेंदाघाट का पुल बन कर तैयार नहीं हो जाता, उनके रास्ते पर चलने वाली सारी गाड़ियां लोक निर्माण विभाग की रोड को ध्वस्त कर रही हैं ऐसी स्थिति में उनसे भी सहयोग लेकर जर्जर रास्तों को चलने योग्य बनाया जाए।

वहीं केंद्रारीय राज्य मंत्री ने अधिशासी अभियंता अनिल शील से नउवा बाग से होकर लोधी गंज तक निर्मित हो रहे मार्ग की शिथिलता का कारण भी पूछा। जिस पर अधिशासी अभियंता ने समस्या का प्रमुख कारण विद्युत विभाग द्वारा कार्य क्षेत्र में पड़ रहे पोलो की शिफ्टिंग न किया जाना बताया।

उन्होंने विद्युत विभागाधिकारियो से बात करके अविलम्ब पोलो की शिफ्टिंग कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सभी प्रस्तावित जर्जर सड़को का निर्माण कार्य समयबद्धता व गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराये जाने व शीघ्रता के साथ पूरा कराये जाने व किसी प्रकार की समस्या आने पर समस्या से तुरन्त अवगत कराने के निर्देश दिये।

Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

बहराइच : निकृष्ट सड़क निर्माण का नगरवासियों ने किया विरोध
रूपईडीहा/बहराइच । नगर पंचायत रूपईडीहा के नेशनल हाईवे मोड़ से माल गोदाम रोड तक जिला पंचायत द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसमें जिला पंचायत के ठेकेदार द्वारा अनियमितता बरती जा रही है। ऐसा आरोप लगाते हुए नगरवासी सड़क निर्माण स्थल पर पहुंचे और ठेकेदार व संबंधित विभाग के प्रति आक्रोश जताया। जिसके तुरंत बाद नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में चेयरमैन की अध्यक्षता में सभासद राजकुमार गुप्ता, सीमा देवी, महिमा वर्मा, ध्रुवराज वर्मा,जान मोहम्मद, प्रज्ञा मदेशिया, परवीन बानो, जाकिर हुसैन, मनोज प्रजापति द्वारा बोर्ड मीटिंग की गई ।

नगर वासियों से प्राप्त हुई जानकारी को बोर्ड मीटिंग में उठाते हुए बताया गया कि ठेकेदार विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर घटिया सड़क का निर्माण करा रहा है। सड़क निर्माण में खराब सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। बिना रोड उजाड़े पॉलिथीन बिछाकर निर्माण कार्य घटिया तरीके से किया जा रहा है। जिससे सड़क की गुणवत्ता पर सवालिया निशान खड़ा होने लगा है। चेयरमैन सहित सभी सभासदों ने सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया और बताया की जिला पंचायत द्वारा नवसृजीत नगर पंचायत रुपईडीहा में सड़क निर्माण कार्य कराया जाना नगर पंचायत के अधिकारों का हनन है नगर पंचायत के गठन के बाद जिला पंचायत व अन्य कोई निकाय निर्माण कार्य नगर पंचायत में नहीं कर सकता है ।

साथ ही यह भी बताया गया कि जिला पंचायत बहराइच द्वारा कोई भी जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष को नहीं दी गई ना ही कोई प्रपत्र दिखाया गया । मीटिंग में मांग की गई की जिलाधिकारी को इस संबंध में अवगत कराया जाए और स्थलीय निरीक्षण कराकर समस्या का समाधान कराया जाए । जिसपर अध्यक्ष ने बताया कि जिलाधिकारी बहराइच को पत्राचार के माध्यम से मामला अवगत करा दिया गया है । समस्या का समाधान न होने तक सड़क निर्माण कार्य रोक दिया गया है।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने भी दर्ज कराया विरोध

सड़क के गुणवत्ता पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रुपईडीहा इकाई ने भी सवाल खड़े किए हैं । व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय मित्तल ,महामंत्री एस के वर्मा,संरक्षक रतन अग्रवाल ने बताया कि पूर्व में व्यापार मंडल द्वारा माल गोदाम रोड को खोदकर विधवत रूप से नाली सहित सड़क निर्माण करने की मांग नगर पंचायत अध्यक्ष से किया गया था । इसलिए मानक के अनुरूप नगर पंचायत के द्वारा या निगरानी में सड़क निर्माण होना चाहिए ।

लखीमपुर : कछुआ गति से हो रहा सड़क निर्माण, राहगीरों को हो रही दिक्कते
लखीमपुर । खीरी के तहसील गोला गोकरण नाथ के बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सौना के मजरा रत्नापुर प्राथमिक विद्यालय से लेकर हाइवे तक जर्जर रोड की मरम्मत के लिए रोड को खोदकर पत्थर रोड पर बिखेर दिया गया है, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार राहगीर इस रोड पर पड़े पत्थरो से वाहनों के टायर फट जाते हैं और कुछ लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह रोड लगभग दो माह पहले खोदकर बनने के लिए काम शुरू हुआ था और ठेकेदार द्वारा बताया गया था कि ये रोड पन्द्रह से बीस दिन में कम्प्लीट हो जायेगी। लेकिन कछुआ गति से रोड बन रही है आज लगभग दो माह बीत चुका है,लेकिन आज तक ये रोड ज्यो की त्यों पड़ी है।

प्राथमिक विद्यालय रत्नापुर से हाइवे तक मार्ग पर पड़े पत्थर।।

रोड किनारे रह रहे ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगो को घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों को विद्यालय भी छोड़ने जाना पड़ना है, कई बार बच्चे रोड पर पड़े पत्थरो पर गिर कर चोटहिल भी हो चुके हैं। अगर ठेकेदार द्वारा इन पत्थरो पर मौरंग ही डलवा दी जाए तो हम लोगो को इतनी दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। वहीं कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि रोड मानक विहीन बनाई जा रही है, शासन द्वारा पूरी रोड खोदकर उस पर पत्थर डालकर रोड ऊँची करके बननी थी ,जबकि ठेकेदार द्वारा ऐसा नही हो रहा है, कही कही बिना रोड को खोदे हो ऊपर से ऐसे ही पत्थर डालकर रोड बनाने की तैयारी चल रही है। वही ग्रामीणों ने बताया इस मानक विहीन तरीको से बनाई जा रही रोड की ऑनलाइन शिकायत भी ग्रामीणों द्वारा की जा चुकी है।

फतेहपुर : सड़क निर्माण में दिखी बड़ी लापरवाही, उखड़ने लगी सड़के
दैनिक भास्कर ब्यूरो

किशनपुर/फतेहपुर । पिपरहा डेरा से महोली डेरा गांव को जोड़ने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा करीब तीन करोड रुपए की लागत से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें मानक को दरकिनार कर घटिया सामग्री प्रयोग की जा रही है। आपको बता दें कि सड़क का निर्माण कार्य करीब डेढ़ वर्ष पूर्व शुरू कराया गया था जो अभी तक पूरा नहीं हो सका है। बरसात के दिनों में निर्माण कार्य पूरी तरीके से ठप था जिसकी वजह से सड़क का कार्य पूरा नहीं हुआ। यमुना कटरी क्षेत्र में सड़क की पहली सौगात मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है लेकिन इस खुशी के माहौल में ठेकेदार बट्टा लगा रहा है। सड़क के निर्माण कार्य में मानक को दरकिनार कर घटिया सामग्री से निर्माण कार्य हो रहा है।

जानकारी के अनुसार दो करोड़ 98 लाख रुपए की कीमत से करीब दो किलोमीटर तक इस सड़क का निर्माण होना है। यह सड़क गढीवा, मझगवा, गुरुवल, जालंधरपुर, सेधरी, विकौरा समेत करीब एक दर्जन गांव को जोड़ेगी। सड़क निर्माण को लेकर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर थी लेकिन सड़क निर्माण में हो रही धांधली व मानक विहीन कार्य को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। क्षेत्र के रहने वाले कई लोगों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा मानक को दरकिनार कर सड़क में चादर की तरीके पतली पतली गिट्टी व डामर डाली जा रही है जिससे सड़क जल्द ही उखड़ जाएगी।

ज्ञात हो कि क्षेत्र को जोड़ने वाला इकलौता किशनपुर से गुरुवल मार्ग पूरी तरीके से ध्वस्त पड़ा है जिससे बरसात के दिनों में करीब सैकड़ों गांवों को कैद होना पड़ता है ऐसे में यह सड़क करीब एक दर्जन गांव के लोगों के लिए बड़ा तोहफा थी लेकिन ठेकेदार की मनमानी के चलते सड़क निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है जिसकी वजह से क्षेत्रवासी चिंतित है । मामले में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य मानक के मुताबिक ही कराया जा रहा है फिर भी जानकारी मिली है तो मौके पर पहुंच कर देखा जाएगा और मानक के मुताबिक ही काम कराया जाएगा।

गोंडा : सड़क निर्माण में बाधा उतपन्न करने वालों के विरुद्ध ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
धानेपुर, गोंडा। विकास खण्ड मुजेहना के ग्राम पंचायत पूरेतेन्दुआ के मजरा झगरुक पुरवा के दर्जनों ग्राम वासियों ने थाने पर शिकायती पत्र दिया है, दिए गये पत्र में बताया गया है की वर्तमान में विधायक द्वारा गाँव में डामर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, किन्तु गाँव के जयराम व परमेश्वर बाधा उतपन्न करके मार्ग अवरुद्ध किये हैं जिसके कारण पच्चीस घरों का आवागमन बाधित है। बताया है की लगभग तीस फुट का चकरोड है जिसे पूर्व प्रधान इकबाल खां के द्वारा पटाया गया था, जिस पर विपक्षी दबंगई के बल पर अपना कब्जा कायम किये है।

रास्ते में घूर लगाने सहित अन्य गतिविधियाँ आने जाने में बाधा उतपन्न करने की नियत से की जा रही है। इसकी शिकायत ग्रामीणों में पहले भी की थी जिस पर कार्यवाही न होने की वजह से आक्रोशित ग्राम वासियों ने मंगलवार को थाने पर प्रदर्शन किया और कार्यवाही करने की मांग की है। इस सम्बन्ध में थाना अध्यक्ष ब्रह्मानन्द सिंह ने बताया है की ग्रामीणों द्वारा थाने पर प्रदर्शन करने की जानकारी नही है, गाँव का रास्ता बाधित किये जाने के बाबत शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है जिस पर कार्यवाही की जायेगी।

बहराइच : सड़क निर्माण में घटिया काम की खुली पोल
बहराइच l तहसील मोतीपुर अंतर्गत न्याय पंचायत कारीकोट के ग्रामसभा जंगल गुलरिया के धर्मपुर रेतिया का मामला सामने आ रहा है, जिसे सुनकर आप भी यही कहेंगे क्या ऐसा भी होता है, आपको बता दें कि कुछ ही समय पहले बाबूलाल पाल के घर से काशी नाथ के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण हुआ था जिसको अभी 6 माह ही हुए हैं और सड़क की दुर्गति हो गई है l ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में पीले ईंटों का व घटिया किस्म के मसाले का उपयोग किया गया था और इंटरलॉकिंग के नीचे बालू की जगह मिट्टी डाली गई थी जिसके कारण सड़क जगह-जगह से ढह गई है l

ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी ने मिलकर किया सड़क के पैसो का घोटाला

ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी इस तरीके से रुपया खा रहे हैं, कि सड़कें उनके कार्यकाल तक भी नहीं चल पा रही है। अब इसे ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी की दबंगई कहेंगे या फिर उच्च अधिकारियों की शह कहेंगे! आपको यह भी बता दें कि ब्लॉक में पुरवा अंतर्गत ऐसे कई ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी हैं जिन्होंने सड़कों में पीले वह पुराने ईटों का प्रयोग किया है। भास्कर रिपोर्टर ने खंड विकास अधिकारी से मामले की जानकारी ली वही खंड विकास अधिकारी ने बताया कि आपने जानकारी उपलब्ध कराई है जाँच कराकर उचित कार्यवाही की जाएगी।

सीतापुर: सड़क निर्माण में गड़बड़ी मिलने पर भड़के ग्रामीण
मछरेहटा, सीतापुर। खैराबाद से कल्ली चौराहा तक हो रहे सड़क चौड़ीकरण निर्माण हो रहा है ।लोक निर्माण विभाग के माध्यम से बनवाये जा रहे सम्पर्क मार्ग में धांधली को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया ।ग्रामीणों ने बताया कि मानक के अनुसार सड़क का निर्माण नही हो रहा है ।बुधवार को कस्बे के दर्जनों ग्रामीणों ने ठेकेदार व विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से मानक विपरीत बनाये जा रहे सड़क निर्माण को लेकर प्रदर्शन किया ।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में खुलेआम मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही है ।सड़क के बीच मे पड़ने वाली नाली को बिना बेस किये बिना साफ किये ही निर्माण किया जा रहा है जिसको देखते हुए कस्बे वासियो ने नाली निर्माण का विरोध किया ग्रामीणों ने बताया कि यदि इस तरह नाली निर्माण होगा तो बरसात का पानी सुचारू रूप से नही निकल पायेगा जिससे हमारे घरों में पानी भरेगा ।

खैराबाद से कल्ली तक हो रहा सड़क चौड़ीकरण

कुछ ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है ।कस्बा निवासी मो रईस ने बताया कि एक तरफ सड़क बन रही है दूसरी तरफ हमारे घर के सामने सड़क चटक गयी है इससे यह प्रतीत हो रहा है कि सड़क मानकों के विपरीत बन रही है ।मो शदाब ने बताया कि नाली निर्माण बिना साफ किये एवम बिना पत्थर डाले बनायेगे तो यह नालियां कुछ दिनों बाद बंद हो जाएगी ठेकेदार सड़क बनाकर चले जायेंगे उसके बाद हमारी समस्याओ को सुनने कोई नही आएगा ।

मो शदाब ने यह भी बताया कि ठेकेदार से हमारे द्वारा कहा गया कि नाली को साफ करके उसका बेस बना कर निर्माण किया जाए तो ठेकेदार ने कहा कि यह हमारे स्टीमेट में नही है । कस्बा वासियो ने सड़क निर्माण की जांच की मांग की है । मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के अभियंता दिनेश कुमार सिंह ने पुलिया निर्माण में हो रही पुरानी ईंटो को हटवाकर नई ईंटे मंगाकर निर्माण करने को कहा ।इससे पहले भी जलालपुर रोड मोड़ पर पुलिया निर्माण में केवल पाइप डाल दी गयी है और सड़क निर्माण कर दिया गया है ।

पीलीभीत: भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने सड़क निर्माण को लिखा पत्र
दैनिक भास्कर ब्यूरो

पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष में लोक निर्माण विभाग के मंत्री का ध्यानाकर्षण करते हुए पत्र लिखकर अधूरे मार्गों को सड़कों में तब्दील करने की मांग की है। उन्होंने आधा दर्जन से अधिक मार्गाे का जिक्र करते हुए उनका निर्माण कराने के लिए पत्र लिखा है। लोक निर्माण विभाग मंत्री उत्तर प्रदेश शासन जितिन प्रसाद को भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने पत्र लिखकर नदिया धनेश से रमपुरा फकीरे होते हुए प्रसादपुर और गोमती गुरुद्वारा तक।

लोक निर्माण विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर बताई अधूरे मार्गों की व्यथा

आसाम रोड चौराहे से गांव सिरसा तक, गांव निजामपुर लाह रोड से बंजरिया होते हुए जंगल तक, 94 गांव धर्मापुर से नौगांवा मुजफ्फरनगर रोड तक, मुजफ्फरनगर रोड से शेरपुर कलां तक, शेरपुर रोड से दुर्जनपुर मार्ग पर सड़क निर्माण के साथ शेरपुर रोड पर बने शमशान घाट कि दोनों साइडों पर रोड निर्माण के लिए लोक निर्माण मंत्री को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया गया है।

हरिद्वार: सड़क निर्माण को लेकर प्रदर्शन
दैनिक भास्कर समाचार सेवा

हरिद्वार। सुभाष नगर की मुख्य सड़क आरसीसी बनाए जाने व सड़क निर्माण से पूर्व सीवर व पेयजल लाईन व्यवस्था को दुरूस्त किए जाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों, व्यापारियों ने कांग्रेस नेत्री किरण सिंह नेतृत्व में स्थानीय विधायक आदेश चौहान के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंका।

मांग पूरी न हुई तो तेज किया जाएगा आंदोलन

इस दौरान किरण सिंह ने कहा कि व्यापारी और स्थानीय लोग सुभाष नगर की मुख्य सड़क आरसीसी से कराए जाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन विधायक हठधर्मिता दिखाते हुए इंटरलॉकिंग सड़क बनवा रहे हैं। किरण सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण से पूर्व सीवर व पेयजल लाईन को दुरूस्त किया जाए। साथ ही आरसीसी सड़क का निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि मांगे नहीं मानी गयी तो लगातार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव वर्मा व जीतू चौधरी ने कहा कि सड़क का निर्माण नियमों के तहत किया जाना चाहिए। स्थानीय विधायक को जनता के हितों में अपना सहयोग देना चाहिए। सड़क निर्माण से पूर्व सीवर व पानी की लाईनें दुरूस्त की जाएं। सुभाषनगर क्षेत्र में पानी की निकासी की समस्या काफी अर्से से बनी हुई है। सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रदर्शन व पुतला फूंकने वालों में कैलाश प्रधान, हेमराज सैनी, खेमपाल कुशवाहा, अंकित चौधरी, विकास सैनी, सुरेश, रोहित चौहान, बलजोर, भूपेंद्र बिष्ट, अमित सिंह, सुमित सैनी, गौरव, संतोष रावत, भूपेंद्र बिष्ट, राजपाल, मंजू, विकास सैनी आदि शामिल रहे।

गोंडा : सड़क निर्माण में मिट्टी खोदाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल
गोंडा। लोकनिर्माण विभाग द्वारा विकास खण्ड पण्डरी कृपाल की ग्राम पंचायत के बेशिया चयन में बनकटी गांव में सड़क निर्माण के लिए मिट्टी खोदाई की जानी थी जिसके लिए शानिवार की सुबह ठेकेदार जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचा जिसका विरोध विश्वनाथ पुत्र सुखीलाल ने शुरू कर दिया। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया।

देखते-देखते दोनांे पक्षों के लोग इकट्ठा हो गये और गाली गलौज शुरू हो गया। ग्रामीण सिपाही लाल का आरोप है कि बनकटी गांव में रोड पट रही थी जिसका विरोध विश्वनाथ, शेषनाथ, विजय, आंेकार समेत अन्य लोगों ने जेसीबी रोक दिया और दबंगई दिखाते हुये बनकटी गांव वालों पर हमलावर हो गये।

जिसमें पुत्तू लाल का हाथ टूट गया। उषा देवी, राजेश, अनिल कुमार, कोतवाल प्रसाद व अनीता देवी को गंभीर चोटे आई। जिसमें सिपाही लाल को गंभीर चोटे आई हैं जो जिला अस्पताल में भर्ती है। उनका इलाज चल रहा है।

सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस पहुंची और कुछ लोगों को साथ ले आई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल देहात कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शांतिभंग की अशंका में 17 लोगोें पर कार्रवाई की गई है और दबंगों को हिदायत दी गई है कि वो सड़क निर्माण के पास दिखाई न पड़े अन्यथा गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी।