round continues – Dainik Bhaskar UP/UK

यूपी में मौसम ने ली करवट : लखनऊ में सुबह से जारी बारिश, 45 जिलों में हाई-अलर्ट
लखनऊ । यूपी में मौसम ने मंगलवार को एक बार फिर से करवट ली है। कानपुर में आधे घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। साथ ही तेज हवाएं चल रही हैं। शाम 5 बजे ही अंधेरा छा गया। बारिश से महापौर प्रमिला पांडे के घर के पास और दूसरे इलाकों में जलभराव हो गया। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अयोध्या में भी सुबह 8 बजे से तेज बारिश हो रही है। भीषण बारिश से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन और सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया है। निर्माणाधीन रामपथ में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इसमें कई वाहन फंस गए। 6 घंटे में करीब 22 मिलीमीटर बारिश हुई। इधर, लखनऊ में सुबह 6 बजे से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। वहीं, कानपुर, प्रयागराज, बरेली समेत कई शहरों में बादल छाए हैं। मौसम ‌विभाग ने प्रदेश के 45 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 21 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। बारिश के बाद प्रदेश के औसत तापमान में 5°C तक गिर सकता है। मौसम वैज्ञानिक का अनुमान है कि प्रदेश में आने वाले 3 दिनों यानी 24 अगस्त ऐसा ही मौसम रहेगा।

लखनऊ नगर निगम कार्यालय में गिरा छत का प्लास्टर

बारिश के चलते कपूरथला स्थित नगर निगम जोन-3 कार्यालय में छत का प्लास्टर और ईंटें गिर गईं। मंगलवार को पहले कैश काउंटर पर प्लास्टर गिरा। फिर थोड़ी देर बाद कंप्यूटर रूम का भी प्लास्टर गिर गया। अब कर्मचारियों में खौफ है। कर्मचारियों के आरोप हैं कि नगर निगम प्रशासन का कोई अफसर कार्यालय के जर्जर हालात देखने नहीं पहुंचा है। नाराज कर्मचारियों ने कैश काउंटर पर हेलमेट पहनकर काम किया।

24 अगस्त तक बारिश का अनुमान, किसानों को राहत

कानपुर की CAS यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. SN सुनील पांडेय ने बताया कि 24 अगस्त तक यूपी में बारिश का दौर जारी रहेगा। इससे किसानों को राहत मिलने की संभावना है। मानसून ट्रफ इस समय अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर चल रहा है। अगले 2-3 दिनों के दौरान यह उत्तर दिशा में आएगा।

इन 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

जिन 21 जिलों में बारिश बारिश का अलर्ट है। इनमें बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, लखीमपुर, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती और बलरामपुर शामिल हैं।

इन 24 जिलों में मध्यम से हल्की बारिश का अलर्ट

इसके अलावा, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, संभल, आगरा, हाथरस, झांसी, ललितपुर, रायबरेली, अयोध्या, अमेठी, अंबेडकरनगर, गोरखपुर, देवरिया, मऊ, बलिया, महाराजगंज, सुल्तानपुर, बांदा, फतेहपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बरेली में सुबह से बूंदाबांदी, 36 मिलीमीटर बारिश का अनुमान

बरेली में सुबह से बादल छाए हैं। तड़के हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में 36 मिलीमीटर बारिश की संभावना है। सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। 12 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी। दिन में बारिश के साथ बादल छाए रहने का अनुमान है।

प्रयागराज में हल्की बूंदाबांदी, 34°C रहेगा अधिकतम पारा

प्रयागराज में भी सुबह से बादल छाए हैं। कई इलाकों में दिन में अंधेरा छा गया। पिछले 24 घंटों में यहां हल्की बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, जिले का अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 27°C दर्ज किया गया। सोमवार को दिनभर धूप निकलने की उम्मीद है। मौसम एक्सपर्ट के मुताबिक, अभी एक-दो दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

अयोध्या में सरयू का जलस्तर खतरे के करीब

अयोध्या में मंगलवार सुबह अच्छी बारिश हुई। सोमवार रात से शुरू हुई बूंदाबांदी से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सुबह के तापमान में भी 2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 63 सेंटीमीटर नीचे है। वाराणसी में घने बादल छाए हैं। हल्की हवा भी चल रही है। उमस थोड़ी महसूस हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, वाराणसी में अगले सप्ताह तक बारिश होने का अनुमान है। आज और कल भी बादल छाए रहेंगे। आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कानपुर में पारा 34°C पहुंचा

कानपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का अधिकतम प्रतिशत 79 और न्यूनतम 75 प्रतिशत रहा। उत्तर-पूर्व दिशा से हवा की औसत गति 5.8 किमी प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को तेज बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं।

वाराणसी में छाए बादल, उमस कर रही परेशान

वाराणसी में घने बादल छाए हैं। हल्की हवा भी चल रही है। उमस थोड़ी महसूस हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, वाराणसी में अगले सप्ताह तक बारिश होने का अनुमान है। आज और कल भी बादल छाए रहेंगे। आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।