Rss news – Dainik Bhaskar UP/UK

‘PM रात में सो नहीं पाते’ : राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, RSS पर भी साधा निशाना
नई दिल्ली। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोगों को अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने से रोकना चाहती है। राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रही उत्तराखंड की एक महिला का भी जिक्र किया।

जंतर-मंतर के छात्रों का राहुल गांधी ने किया जिक्र

राहुल गांधी ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्र अपनी समस्याएं और अपनी पीड़ा सामने रखना चाहते थे, लेकिन उन्हें अपनी बात रखने से रोका गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रदर्शन और विरोध को व्यवस्था के नाम पर सीमित करना चाहती है।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य लोगों को अपनी बात कहने का अवसर देना है। उनके मुताबिक, सरकार एक व्यवस्था लागू करना चाहती है, जबकि कांग्रेस उस व्यवस्था को चुनौती देकर लोगों की आवाज सामने लाने का काम करती है।

उत्तराखंड की महिला का भी किया जिक्र

राहुल गांधी ने कार्यक्रम में उनसे मिलने आई उत्तराखंड की एक महिला का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि महिला की बेटी के साथ करीब चार साल पहले दुष्कर्म हुआ और उसकी हत्या कर दी गई थी।

राहुल के अनुसार, महिला अपनी बात रखने के लिए कार्यक्रम में आई थी और भावुक थी, लेकिन उसे भी अपनी बात रखने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने इस घटना को लोगों की आवाज दबाए जाने के अपने आरोप से जोड़ते हुए सरकार पर निशाना साधा।

PM मोदी और अमित शाह पर भी हमला

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिशें सरकार के लिए परेशानी पैदा कर सकती हैं। राहुल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री जनता और मीडिया के सवालों का सीधे सामना नहीं करते।

उन्होंने प्रधानमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री को मीडिया से खुलकर बातचीत करनी चाहिए। राहुल ने अमित शाह का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें पहले चाणक्य और सरदार पटेल जैसे नामों से जोड़ा जाता था, लेकिन अब वे संसद भवन में प्रवेश तक नहीं कर पाए।

राहुल गांधी ने दावा किया कि इसके पीछे वजह यह है कि पहली बार उन्हें भारत की आवाज और उसकी अभिव्यक्ति का सामना करना पड़ रहा है।

RSS पर राहुल गांधी का निशाना

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत को समझने के लिए केवल हजारों साल पुराने इतिहास को जानना पर्याप्त नहीं है। उनके मुताबिक, भारत को उसके वर्तमान और लोगों की मौजूदा अभिव्यक्ति के माध्यम से समझना जरूरी है।

उन्होंने RSS की विचारधारा पर सवाल उठाते हुए कहा कि संगठन से जुड़े लोगों को भारत के दर्शन और इतिहास की पर्याप्त समझ नहीं है। राहुल ने यह भी कहा कि अगर कोई ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ लड़ते समय डरता तो उसे समझा जा सकता था, लेकिन मौजूदा राजनीतिक संघर्ष को लेकर उन्होंने RSS नेताओं पर कटाक्ष किया।

‘RSS का कॉरपोरेटीकरण हो चुका है’

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS पर उद्योगपतियों के हित में काम करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी ने RSS का ‘कॉरपोरेटीकरण’ कर दिया है और उनके मुताबिक, मूल RSS अब पहले जैसा नहीं रहा।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मौजूदा RSS बड़े पूंजीपतियों के हितों के लिए काम कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS को उद्योगपति गौतम अदाणी से जोड़ते हुए भी गंभीर आरोप लगाए।

हालांकि, राहुल गांधी के इन आरोपों पर संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया इस बयान में शामिल नहीं है। उनका पूरा संबोधन सरकार की नीतियों, लोगों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और राजनीतिक व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के रुख पर केंद्रित रहा।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया हिन्दू साम्राज्य दिवस
भास्कर समाचार सेवा

हाथरस। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में मेंडू गेट स्थित गोपाल धाम में हिन्दू साम्राज्य दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गणवेशधारी स्वयंसेवकों को चंदन तिलक लगाया गया।
मुख्य वक्ता हरिगढ़ विभाग कार्यवाह योगेश ने उपस्थित स्वयंसेवकों को हिन्दू साम्राज्य दिवस की बधाई देते हुए कहा कि शुद्व शात्विक प्रेम अपने कार्य का आधार मानते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ निरन्तर राष्ट्र के उत्थान के लिये कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का समूचा व्यक्तित्व सम्पूर्ण हिन्दू समाज के लिए आदर्श है। 347 वर्ष पूर्व जेष्ठ शुक्ल त्रयोदशी के दिन सन 1674 को छत्रपति शिवाजी का राज्याभिषेक हुआ था। यह दिन सम्पूर्ण हिन्दू समाज के लिए गौरव का दिवस था। इसलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस गौरवशाली दिवस को हिन्दू साम्राज्य पर्व के रूप में मनाता है।शिवाजी महाराज ने महाराष्ट्र के रायगण के किले में हिन्दू पदशाही की स्थापना कर भारत को गौरवान्वित किया। शिवाजी महाराज बचपन से ही स्वाभमानी एवं राष्ट्रभक्त थे। शिवाजी महाराज के शासन में सभी की सहभागिता रहती थी। सामान्य मछुआरों से लेकर वेदशासित पंडित सभी उनके राज्य में सहभागी थे। उनके शासन में छूआछूत का कोई स्थान नही था। वह वीर थे उन्होने कभी झुकना नही सीखा। उस समय देश की विसम परिस्थितियों में क्रूर
शासकों से लोहा लेकर शिवाजी महाराज ने छत्रपति शिवाजी बनकर मुगलों को धूल चटाने का कार्य किया। नगर कार्यवाह भानु द्वारा मंचासीन जिला संघचालक सुखपाल, नगर संघचालक दुर्गेश गुप्ता एवं कार्यक्रम में उपस्थित दायित्वान कार्यकर्ताओं का परिचय कराया गया। भारत माता की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में विभाग, जिला एवं नगर के दायित्वान कार्यकर्ता एवं काफी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।
इधर सिकन्दराराव में भी आजाद शाखा पर हिन्दू साम्राज्य दिवस विचार गोष्ठी आयोजित कर मनाया गया। मंचासीन अतिथि नगर के नगर संघचालक प्रवीण वार्ष्णेय, कार्यक्रम अध्यक्ष जिला सहकार्यवाह प्रदीप गर्ग रहे। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में एबीवीपी प्रान्त कार्यकारणी सदस्य अखिल वार्ष्णेय ने कहा कि हिन्दू साम्राज्य दिवस ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी छत्रपति शिवाजी का राज्याभिषेक का दिवस है । शिवाजी महाराज के समय की परिस्थिति हम देखेंगे ओर आज के समय की परिस्थिति में बहुत समानता है। कार्यक्रम में नगर कार्यवाह निशान्त पाराशर, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख सुभाष कुमार, नीरज वैश्य , सौरभ वार्ष्णेय , उदय प्रताप , गोविंद ठाकुर ,विनोद गुप्ता , नीरज अग्रवाल , गजेंद्र चक आदि उपस्थित रहे।