rtgs – Dainik Bhaskar UP/UK

काम की खबर : रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
मुंबई, । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से बताया गया कि सरकारी लेन-देन करने वाली सभी बैंकों की ब्रांच इस रविवार यानी 31 मार्च को खुली रहेंगी। केंद्रीय बैंक ने इस बारे में संबंधित बैंकों को निर्देश जारी कर दिया है। चालू वित्त वर्ष का आखिरी दिन 31 मार्च है और इस दिन रविवार है। इसे देखते हुए सरकारी लेन-देन वाली बैंक शाखाओं को खुला रखने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा शनिवार, 30 मार्च को आठ बजे तक बैंकों को कार्य करना पड़ेगा।

रिजर्व बैंक ने एक सर्कुलर जारी करते हुए कहा है कि भारत सरकार के निर्देशानुसार सरकारी प्राप्तियों और भुगतान के लिए 31 मार्च 2019 को उसके सभी पे एंड अकाउंट कार्यालय खुले रहेंगे। सभी एजेंसी बैंकों को निर्देश दिया गया है कि सरकारी व्यवसाय करने वाली बैंकों की सभी शाखाएं रविवार, 31 मार्च 2019 को भी खुला रखा जाएगा।

केंद्रीय बैंक ने कहा है कि सरकारी लेन-देन करने वाले सभी एजेंसी बैंकों की प्राधिकृत शाखाओं को सरकारी लेन-देन के लिए 30 मार्च 2019 को शाम आठ बजे तक और 31 मार्च 2019 को शाम छह बजे तक खुला रखा जाएगा। सर्कुलर में कहा गया है आरटीजीएस और एनईएफटी सहित सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक लेन-देन भी 30 और 31 मार्च 2019 को अतिरिक्त समय तक उपलब्ध रहेंगे।

क्यों खुले रहेंगे बैंक

दरअसल, 31 मार्च फाइनेंशियल ईयर (वित्त वर्ष) का आखिरी दिन होता है. इस दिन बैंकों में क्लोजिंग का काम होता है. इसलिए सरकारी लेनदेन वाली बैंक शाखाओं को खुला रखने का आदेश दिया गया है.

क्या था आरबीआई के सर्कुलर में

आरबीआई के सर्कुलर के मुताबिक —सरकारी लेन-देन करने वाले सभी एजेंसी बैंकों की प्राधिकृत शाखाओं को सरकारी लेन-देन के लिए 30 मार्च 2019 को शाम आठ बजे तक और 31 मार्च 2019 को शाम 6 बजे तक खुला रखा जाए. इसके अलाावा RTGS और NEFT सहित सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक लेन-देन भी 30 और 31 मार्च 2019 को बढ़े समय तक खुले रहेंगे.

कौन—कौन से काम हो सकेंगे

इस रविवार को आम ग्राहकों से जुड़े काम हो सकेंगे. उदाहरण के लिए अगर आपको बैंक ब्रांच में चेक जमा करना है तो यह काम रविवार को करा सकते हैं. इसके साथ ही रविवार को ऑनलाइन बैंकिंग की NEFT-RTGS सर्विस का भी लाभ ले सकते हैं. बैंकों मेंं पेमेंट से भी जुड़े काम हो सकेंगे. बता दें कि रविवार को NEFT, RTGS सर्विस बंद रहती है.

क्या होती है NEFT सर्विस

NEFT यानी नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर के तहत फंड ट्रांसफर का सेटलमेंट एक निश्चित समय पर होता है. आसान भाषा में समझेंं तो आपने जो फंड ट्रांसफर किया है वह तुरंत नहीं पहुंचेगा. पैसे ट्रांसफर की यह प्रक्रिया कुछ समय बाद पूरी होती है.  NEFT का इस्तेमाल आॅनलाइन के अलावा बैंक ब्रांच जाकर भी किया जा सकता है.

बैंकों में यह सर्विस सोमवार से शुक्रवार के अलावा शनिवार को 5 घंटे (सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक) उपलब्ध होती है. रविवार व छुट्टी वाले दिन यह सर्विस नहीं मिलती है.

क्या होती है RTGS सर्विस

RTGS यानी रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट के जरिए तुरंत 2 लाख रुपये से अधिक अमाउंट ट्रांसफर हो सकता है. इसे आॅनलाइन और बैंक ब्रांच दोनों माध्यमों से इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि RTGS सर्विस रविवार और छुट्टी वाले दिनों में बैंकों में उपलब्ध नहीं होती है. लेकिन इस रविवार को RTGS आप करा सकेंगे.

सावधान : पांच दिन रहेगी पैसो की किल्लत, खाली रहेंगे सभी एटीएम; जानिए क्या है वजह
अगले महीने सितम्बर की शुरुआत में देश के बैंकिंग इतिहास में काफी खराब रहने वाली है। सितंबर की शुरुआत में बैंक व एटीएम में पैसो  की किल्लत होने वाली है, वहीं किसी भी तरह का फंड ट्रांसफर भी नहीं हो पाएगा। इसलिए हमारी सलाह है कि आप अभी से पर्याप्त मात्रा में अपने पास कैश रखें, ताकि महीने के पहले हफ्ते किसी तरह की कोई दिक्कत आप लोगो को न हो.।

इस वजह से होगी दिक्कत

बैंक सितंबर के महीने में लगातार पांच दिन बंद रहेंगे। एक सितंबर को शनिवार व दो को रविवार की वजह से बैंक बंद रहेगा। वहीं तीन सितंबर को जन्माष्टमी के चलते देश भर के कई राज्यों में अवकाश रहेगा। चार व पांच सितंबर को भारतीय रिजर्व बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल की वजह से आरबीआई से बैंकों को होने वाली करेंसी की आपूर्ति व किसी भी तरह का भुगतान नहीं होगा।

होगी अरबों रुपये की क्लियरिंग प्रभावित

पांच दिन बैंकों में कार्य नहीं होने से अरबों रुपये की क्लियरिंग प्रभावित होने की आशंका है। इससे व्यापारियों के काम तो अटकेंगे, साथ ही सरकारी कोषागारों में भी कार्य प्रभावित होगा। इसके चलते कई सरकारी कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं।

हड़ताल पर जाने की यह है वजह

यूनाइटेड फोरम आफ रिजर्व बैंक आफिसर्स एंड इंप्लाइज के बैनर तले अधिकारी और कर्मचारी पेंशन अपडेटेशन, पेंशन ओपनिंग आदि मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। रिजर्व बैंक आफ इंडिया कर्मचारी एसोसिएशन के सचिव अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि चार व पांच सितंबर को अधिकारी व कर्मचारी सामूहिक रूप से आकस्मिक अवकाश लेंगे।

पांच दिन तक प्रभावित होगा आरटीजीएस

अब रीयल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) और नेशनल इलेक्ट्रानिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) नेशनल पेमेंट कारपोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआई) के गेटवे से होते हैं। देश भर में हर महीने औसतन एक लाख अरब रुपये आरटीजीएस और करीब 15350 अरब रुपये एनईएफटी के जरिये ट्रांसफर होते हैं। पांच दिनों तक इलेक्ट्रानिक पेमेंट सिस्टम के ये दोनों बड़े गेटवे बंद होने का असर बैंकिंग लेनदेन पर पड़ेगा।