Sadar – Dainik Bhaskar UP/UK

पीलीभीत : अपर पुलिस अधीक्षक ने एसडीएम सदर के संग किया गौरीशंकर मंदिर का निरीक्षण
पीलीभीत। अपर पुलिस अधीक्षक ने श्रावण मास व काँवड़ यात्रा को लेकर एसडीएम सदर के साथ गौरीशंकर मंदिर का निरीक्षण किया, इस दौरान मंदिर के पुजारी से सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर जानकारी ली गई। सावन के दिनों में बड़ी संख्या में कांवड़ गौरीशंकर मंदिर पर पहुंचती है। प्रथम सोमवार को शिव भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए शहर के प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर का एसडीएम सदर देवेन्द्र कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने जायजा लिया, आगामी सावन के प्रथम सोमवार व काँवड़ यात्रा की तैयारियों के बीच अधिकारी मंदिर पहुंचे थे, साथ ही शहर के मुख्य चौराहों, काँवड़ियों के आने वाले मुख्य मर्गाें पर लगी बैरीकेटिंग देखी गई।

कांवड़ यात्रा को लेकर धार्मिक स्थलों की बढ़ाई गई सुरक्षा -व्यवस्था

सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बल का निरीक्षण किया, थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत गौरीशंकर मंदिर परिसर की सुरक्षा -व्यवस्था को जरूरी दिशा निर्देश दिये। काँवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी व सुनगढ़ी को रुट चार्ट, पार्किंग व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश दिए गए है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान एसडीएम सदर देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली व सुनगढी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

फतेहपुर : पांच सीटों पर भाजपा का कब्जा, सदर की हॉट-सीट पर भाजपाइयों का धरना
दैनिक भास्कर ब्यूरो

फतेहपुर । नगर की सरकार को लेकर चली आ रही उठापटक पर आखिरकार आज विराम लग गया। देर शाम तक सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों के परिणामों की घोषणा हो गई। सबसे अधिक प्रतिष्ठा वाली सीट सदर नगर पालिका पर एक बार फिर सपा प्रत्याशी के जीतने की घोषणा की गई जिसके बाद बीजेपी प्रत्याशी प्रमोद द्विवेदी सहित पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह हजारों कार्यकताओं के साथ धरने पर बैठ गए। बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने सपा का एजेंट बनकर काम किया है। खबर लिखे जाने तक हजारों लोग धरने पर बैठे रहे। वहीं बिंदकी नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। नगर पंचायतों की बात की जाये तो चार पर भाजपा, दो पर सपा व दो पर निर्दलियों ने बाजी मार ली। परिणामों की घोषणा होने के बाद विजयी दलों के नेताओं व समर्थकों के बीच खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी ने अपने-अपने विजयी प्रत्याशी को फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया।

चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर धरने पर बैठे हजारों भाजपाई

जिले की फतेहपुर व बिंदकी नगर पालिका समेत जहानाबाद, हथगाम, बहुआ, किशनपुर, खागा, असोथर, खखरेरू व धाता नगर पंचायतों के लिए बीती चार मई को मतदान कराया गया था। सभी मतपेटियां अपने-अपने निर्धारित स्ट्रांग रूमों में रखवा दी गई थीं। आज मतगणना का वह दिन आ गया जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। शनिवार को मतगणना के लिए मतगणना स्थलों राजकीय इंटर कालेज फतेहपुर, शुखदेव इंटर कालेज खागा व बिंदकी राजकीय इंटर कालेज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। निर्धारित समय से पहले ही प्रत्याशियों के एजेंट मतगणना स्थल पहुंच गये। एजेंटों को लाइन में लगाकर कड़ी तलाशी के बीच प्रवेश दिया गया। निर्धारित समय पर संबंधित आरओ की देखरेख में एजेंटों के समक्ष मतपेटियों की सील खोली गई और चरणवार मतगणना का कार्य शुरू हुआ। जैसे-जैसे रूझान आते गये तो किसी दल के बीच खुशी व किसी दल के बीच मायूसी साफ दिखाई दी।

तीन पर निर्दलीय का कब्जा, एक पर सपा जीती

सबसे अधिक गहमागहमी का माहौल सदर नगर पालिका परिषद की मतगणना में देखने को मिला। यहां शुरूआत में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रमोद द्विवेदी ने सपा प्रत्याशी राजकुमार मौर्य से बढ़त बना ली थी जो चौथे चरण तक बनी रही। पांचवे चरण में धांधली का आरोप लगाकर भाजपाईयों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। भाजपाइयों का आरोप है बिना उनके एजेंटो की मौजूदगी के एकतरफा जीत घोषित कर दी गई। इसी तरह बिंदकी नगर पालिका परिषद में भी सुबह से माहौल गर्म रहा। भाजपा व सपा प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर रही लेकिन अंत में भाजप प्रत्याशी राधा साहू ने जीत दर्ज की। नगर पंचायतों में जहानाबाद नगर पंचायत पर समाजवादी पार्टी के आबिद हसन ने जीत हासिल की। हथगाम नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी मुन्ना बाबू विजयी हुए।

बहुआ नगर पंचायत में भाजपा की रेखा वर्मा ने झंडा गाड़ने का काम किया। किशनपुर नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सोनकर ने एक बार फिर जीत का सेहरा पहना। खागा नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी गीता सिंह ने चौथी बार जीत हासिल करके एक नया रिकार्ड बनाने का काम किया है। असोथर नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी नीरज सिंह सभी दलीय प्रत्याशियों पर भारी रहे। उन्होने यहां से जीत हासिल की है। खखरेरू नगर पंचायत से भी निर्दलीय प्रत्याशी ज्ञान चंद्र व धाता नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी रेखा सरोज ने जीत का सेहरा पहना। नगर पंचायत के सभी विजयी अध्यक्षों को संबंधित आरओ ने प्रमाण पत्र सौंपा। उधर सदस्यों की बात की जाये तो किसी वार्ड में भाजपा तो किसी में सपा समेत अन्य दलों के सभासदों ने जीत हासिल की। जीत की घोषणा होने के बाद सभी प्रत्याशियों के समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

लखीमपुर : सदर से ईरा श्रीवास्तव, गोला से विजय शुक्ला रिंकू जीते
लखीमपुर खीरी। गोला गोकर्णनाथ में चार नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों के नतीजे सामने आए। लखीमपुर खीरी की सदर सीट व गोला नगर की सीट पर बड़ा ही दिलचस्प मुकाबला रहा। सदर सीट पर शुरुआत से ही निर्दलीय प्रत्याशी इरा श्रीवास्तव व सपा प्रत्याशी रमा मोहन बाजपेई के बीच में दिलचस्प मुकाबला चला जिसमें तीसरे पायदान पर भाजपा प्रत्याशी पुष्पा सिंह रही।

शुरुआत के चरणों में सदर सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी इरा श्रीवास्तव और सपा प्रत्याशी रामा मोहन बाजपेई के बीच में लगभग बराबरी का मुकाबला चलता रहा वहीं अंतिम चरण तक निर्दलीय प्रत्याशी इरा श्रीवास्तव ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी रमा मोहन बाजपेई को 2851 वोटों से हराकर जीत हासिल की वहीं जिले की दूसरी दिलचस्प सीट गोला नगर पालिका सीट पर भाजपा प्रत्याशी विजय शुक्ला रिंकू और निर्दलीय प्रत्याशी मीनाक्षी अग्रवाल के बीच दिलचस्प मुकाबला चलता रहा जिसमें अंतिम चरण तक लगभग 854 वोटो से विजय शुक्ला रिंकू ने निकट प्रतिद्वंदी मीनाक्षी अग्रवाल को पराजित कर जीत हासिल की।

बता दे जिले में चार नगर पालिकाएं और आठ नगर पंचायतें हैं। इनके लिए 12 अध्यक्ष और 215 सदस्यों को चुनने के लिए चार मई को मतदान हुआ था। अध्यक्ष पद के लिए 100 और सदस्य पद के 1263 प्रत्याशियों के हार जीत के नतीजे घोषित हुए। चार मई को हुए मतदान में 444799 के मतदाताओं में से 246147 वोटरों ने मतदान किया था। शनिवार सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई थी। प्रशासन की निगरानी के बीच शांति व्यवस्था के साथ जिले भर में सभी केंद्रों पर मतगणना संपन्न हुई।

सुल्तानपुर : सदर और लम्भुआ तहसील क्षेत्र में बनेगा सिविल कोर्ट का नया भवन
सुल्तानपुर। सिविल कोर्ट(दीवानी न्यायालय) का नया भवन लम्भुआ तहसील क्षेत्र के मिश्रपुर-पुरैना और सदर तहसील क्षेत्र के लोहरामऊ ग्राम पंचायत में बनेगा। शहर के सीताकुंड घाट के नजदीक अंग्रेजी हुकूमत में बनें करीब सौ साल पुराने भवन में संचालित सिविल कोर्ट (दीवानी न्यायालय) को नया आशियाना (भवन) के लिए जमीन मिल गई है और सहमति पत्र पर किसानों के हस्ताक्षर होते ही सिविल कोर्ट (दीवानी न्यायालय) का नया भवन बनना शुरू हो जाएगा। सिविल कोर्ट के भवन निर्माण के लिए कुल 40 एकड़ जमीन ली जा रही है। जिसमें से ढाई एकड़ जमीन सरकारी(बंजर) खाते की है, बाकी साढ़े सैंतीस एकड़ जमीन किसानों से खरीदी जानी है।

लम्भुआ तहसील के मिश्रपुर-पुरैना व सदर के लोहरामऊ से ली जाएगी 40 एकड़ जमीन

अंग्रेजी हुकूमत में बनें करीब सौ साल से भी ज्यादा पुराने भवन में संचालित सिविल कोर्ट(दीवानी न्यायालय) के नए भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने के लिए राजस्व महकमा जुट गया है। सिविल कोर्ट का नया भवन सदर तहसील क्षेत्र के लोहरामऊ ग्राम पंचायत और लम्भुआ तहसील क्षेत्र के मिश्रपुर-पुरैना ग्राम पंचायत के किसानों से ली जा रही है, जो करीब 40 एकड़ होगी। राजस्व कर्मी गांवों में भूस्वामियों से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराने के लिए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि लम्भुआ तहसील क्षेत्र के ग्राम मिश्रपुर-पुरैना से 15 एकड़ जमीन लेने की तैयारी है, जिसमें से ढाई एकड़ जमीन सरकारी यानी कि बंजर जमीन है, बाकी साढ़े बारह एकड़ जमीन किसानों से ली जायेगी।

इसी तरह सदर तहसील क्षेत्र के लोहरामऊ ग्राम पंचायत के किसानों से तकरीबन 25 एकड़ जमीन किसानों से लेने की जोरदार तैयारी है। क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो को किसानों से उनसे सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराने के लिए लगाया गया है। सिविल कोर्ट के लिए बनने वाला भवन लोहरामऊ ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम महानपुर के पूर्वी सिरे से नेशनल हाईवे-56 पर स्थित हनुमानगंज बाजार से पहले जाने वाले बाईपास के किनारे करीब साढ़े तीन सौ मीटर लम्बी जमीन पर बनाए जाने की कसरत शुरू है।

सिविल कोर्ट जिला मुख्यालय से करीब 8 किमी दूर ग्रामीण क्षेत्र में जाने से शहरवासियों को 24 घण्टे लगने वाले जाम से निजात मिलेगी और वाहनों से निकलने वाले धुंए से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण से भी मुक्ति मिलेगी।
मुख्य राजस्व अधिकारी बोले- मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन ने बताया कि सिविल कोर्ट के नए भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सदर तहसील के लोहरामऊ गांव और लम्भुआ तहसील क्षेत्र के मिश्रपुर-पुरैना गांव में भवन के लिए जमीन चिन्हित किया गया है। सभी जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा किया जा रहा है।