said this – Dainik Bhaskar UP/UK

रश्मिका के डीपफेक वीडियो वाली लड़की आई सामने, बोली- मुझे खुद…
रश्मिका मंदाना की डीपफेक वीडियो पर काफी ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सी हो गई है। खुद रश्मिका ने भी इसे लेकर चिंता और दुख जाहिर किया है। अब इस वीडियो में दिख रहीं असल शख्सियत जारा पटेल का भी रिएक्शन आया है। जारा ने कहा कि इस डीपफेक वीडियो कॉन्ट्रोवर्सी में उनका कोई हाथ नहीं है। वो इस घटना से काफी ज्यादा डिस्टर्ब हो गई हैं। जारा ने कहा कि ऐसे ही रहा तो आने वाले वक्त में लड़कियां और औरतें अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करना छोड़ देंगी।

जारा ने कहा- इंटरनेट पर हर दिखाई चीज रियल नहीं होती

जारा पटेल ने सोशल मीडिया पर लिखा- किसी ने मेरी बॉडी को यूज करके पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस का चेहरा लगाकर डीपफेक वीडियो बनाया है। मेरा इसमें कोई इन्वॉल्वमेंट नहीं है। बल्कि ये सब देख कर मैं काफी ज्यादा अपसेट और डिस्टर्ब हो गई हूं। मुझे औरतों और लड़कियों के भविष्य की चिंता सता रही है। ऐसा ही रहा है तो वे सोशल मीडिया पर आने से कतराएंगी। आप इंटरनेट पर जो भी देखते हैं पहले उसका फैक्ट चेक करिए। इंटरनेट पर दिखाई जाने वाली हर चीज सही नहीं होती।

सोशल मीडिया पर बोल्ड कंटेंट शेयर करती हैं जारा, 4.5 लाख फॉलोअर्स हैं

जारा पटेल एक ब्रिटिश इंडियन इन्फ्लुएंसर हैं, उनके सोशल मीडिया पर 4.5 लाख फॉलोअर्स हैं। पेशे से जारा एक फुल टाइम डाटा इंजीनियर हैं, इसके अलावा वो एक मेंटल हेल्थ एडवोकेट भी हैं। हालांकि वो किन्हीं और वजहों से चर्चा में रहती हैं।

जारा अक्सर अपने सोशल मीडिया पर एडल्ट और बोल्ड कंटेंट वाले सब्जेक्ट्स शेयर करती हैं। उन्होंने 9 अक्टूबर को एक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में जारा ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में लिफ्ट में चढ़ती नजर आ रही हैं। इसी वीडियो का इस्तेमाल करके कुछ असामाजिक तत्वों ने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से रश्मिका मंदाना का फेक वीडियो बना डाला।

रश्मिका मंदाना ने इस डीपफेक वीडियो पर क्या कहा

‘मेरा एक डीपफेक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसके बारे में बात करते हुए मुझे बेहद दुख हो रहा है। ईमानदारी से कहूं तो ये सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि हममें से हर एक के लिए बेहद डरावना है, जो इस टेक्नोलॉजी के मिस यूज की वजह से खतरे में आ गए हैं।

आज एक महिला और एक एक्ट्रेस के तौर पर मैं अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों की आभारी हूं, जो मेरे लिए प्रोटेक्शन और सपोर्ट सिस्टम हैं। अगर मेरे साथ ऐसा तब होता जब मैं स्कूल या कॉलेज में थी, तो मैं सचमुच सोच भी नहीं सकती कि मैं इस सिचुएशन से खुद को कैसे बाहर निकाल पाती। हमें एक समाज के रूप में तत्काल अपनी पहचान के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए, इससे पहले कि और भी लोग इसके शिकार हो जाएं।’

डीपफेक होता क्या है और कैसे बनाया जाता है?

डीपफेक शब्द पहली बार 2017 में यूज किया गया था। तब अमेरिका के सोशल न्यूज एग्रीगेटर Reddit पर डीपफेक आईडी से कई सेलिब्रिटीज के वीडियो पोस्ट किए गए थे। इसमें एक्ट्रेस एमा वॉटसन, गैल गैडोट, स्कारलेट जोहानसन के कई पोर्न वीडियो थे।

किसी रियल वीडियो, फोटो या ऑडियो में दूसरे के चेहरे, आवाज और एक्सप्रेशन को फिट कर देने को डीपफेक नाम दिया गया है। ये इतनी सफाई से होता है कि कोई भी यकीन कर ले। इसमें फेक भी असली जैसा लगता है। इसमें मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लिया जाता है। इसमें वीडियो और ऑडियो को टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर की मदद से बनाया जाता है।

Oscars Awards के लिए जाएगी फिल्म ‘मिशन रानीगंज’, National Cinema Day पर मेकर्स ने कह दी ये बात…
अक्षय कुमार की फिल्म Mission Raniganj इस महीने ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 1 हफ्ते में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ तक का बिजनेस किया है। खिलाड़ी कुमार की मूवी को फैंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। अब सामने आई जानकारी के मुताबिक मिशन रानीगंज को मेकर्स इंडिपेंडेंट तौर पर प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स ऑस्कर के लिए भेजने वाले हैं।

अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ ने 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। सत्य घटना से प्रेरित इस फिल्म को समीक्षकों की खूब वाहवाही मिली। थिएटर से फिल्म देखकर निकले, वह भी इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। हालांकि, ICC Cricket World Cup 2023 की वजह से बॉक्स ऑफिस पर फिल्म काफी धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। अब हाल ही में अक्षय कुमार की ‘मिशन रानीगंज’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। ‘मिशन रानीगंज’ के मेकर्स अक्षय कुमार की फिल्म को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड ऑस्कर में लेकर जा रहे हैं।

RRR की राह पर चले मिशन रानीगंज के मेकर्स

‘मिशन रानीगंज’ की कहानी लाखों लोगों को प्रेरित करती है। ‘रानीगंज’ कोयला खदान से 65 मजदूरों को जसवंत सिंह गिल ने कैसे रेस्क्यू किया था, इस सच्चे हीरो की कहानी को अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म के जरिये दर्शकों को दिखाया। अब सामने आई जानकारी के मुताबिक ऑस्कर एकेडमी में ‘मिशन रानीगंज’ को इस फिल्म के मेकर्स सबमिट करेंगे।

उन्होंने RRR के मेकर्स की तरह ही मिशन रानीगंज को इंडिपेंडेंटली ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए सब्मिट करने का फैसला किया है। बता दें, ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए देश की ऑफिशियल एंट्री मलयालम फिल्म 2018 है, जिसकी घोषणा कुछ दिन पहले ही की गयी है। इस फिल्म की कहानी केरल में आयी बाढ़ पर आधारित है। ऑस्कर्स में 2018 इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में कॉम्पीट करेगी।

2022 में एसएस राजामौली अपनी फिल्म RRR को ऑस्कर्स लेकर गये थे, जिसे बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में जीत हासिल हुई थी। फिल्म के नाटू नाटू गाने ने ऑस्कर अपने नाम किया। वहीं, ऑफिशियल एंट्री के तौर पर गुजराती फिल्म छेलो शो को भेजा गया था, जो इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर्स की शॉर्ट लिस्ट में शामिल हुई थी।

अगले साल इतनी तारीख को होंगे ऑस्कर अवॉर्ड्स

ऑस्कर अवॉर्ड्स का हर साल फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। अगले साल 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स 10 मार्च 2024 को लॉस एंजेलिस में होंगे। इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स लिस्ट में नॉमिनेशन में किस-किस हॉलीवुड और इंडियन फिल्म ने अपनी जगह बनाई है, इसकी घोषणा 23 जनवरी को होगी।|

https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

Dainikbhaskarup.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें।

सनी देओल का नाम सुनते ही आमिर खान ने कह दी ये बड़ी बात
आमिर खान ने सनी देओल के साथ हाथ मिला लिया है। आमिर, सनी देओल स्टारर फिल्म ‘लाहौर, 1947’ को प्रोड्यूस करेंगे। 90 के दशक के फेमस डायरेक्टर राजकुमार संतोषी इस फिल्म का डायरेक्शन करेंगे। आमिर खान प्रोडक्शन ने मंगलवार 3 अक्टूबर को इसकी घोषणा की। सनी और राजकुमार संतोषी की बॉन्डिंग बेहद खास है। संतोषी सनी को घायल, घातक और दामिनी जैसी सुपरहिट में डायरेक्ट कर चुके हैं। इन तीनों में सनी के रोल को काफी पसंद किया गया था।

आमिर खान प्रोड्क्शन के हवाले से कहा गया- इस बात की अनाउंसमेंट करते हुए बहुत खुशी ही रही है कि मैंने, सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने फिल्म लाहौर,1947 के लिए हाथ मिलाया है। उम्मीद करता हूं कि यह सफर शानदार रहे। हमें आपकी दुआओं की जरूरत है।

राजकुमार संतोषी की फिल्मों ने सनी को दो नेशनल अवॉर्ड दिलाए, फिर विवाद हुआ और रिश्ते खराब हुए
इस फिल्म के साथ सनी देओल और राजकुमार संतोषी कई साल बाद वापस साथ आ रहे हैं। घातक के बाद दोनों ने कोई फिल्म साथ नहीं की। फिल्म भगतसिंह को लेकर दोनों में विवाद हुआ और फिर दोनों ने साथ काम नहीं किया।

राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में सनी ने दो नेशनल अवॉर्ड जीते थे। पहला घायल के लिए और दूसरा दामिनी के लिए। ये इंडस्ट्री की सबसे सफल एक्टर-डायरेक्टर पेयर्स में से एक है।

इस फिल्म के साथ आमिर खान और राजकुमार संतोषी भी कई सालों के बाद वापस आ रहे हैं। दोनों ने 1994 की फिल्म अंदाज अपना-अपना में काम किया था। राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन वाली इस फिल्म में आमिर के अलावा सलमान भी मुख्य भूमिका में थे। कुछ समय से अंदाज अपना-अपना के सीक्वल पर भी बात चल रही है।

गदर-2 की सक्सेस पार्टी में पहुंचे थे आमिर

एक वक्त था, जब आमिर और सनी देओल की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस क्लैश होता था। 2001 में गदर वर्सेज लगान की टक्कर को कौन भूल सकता है। दोनों फिल्मों को खूब पसंद किया गया था। हालांकि, कमाई के मामले में सनी देओल की गदर काफी आगे थी। बीते दिनों जब गदर-2 की सक्सेस पार्टी रखी गई थी तो आमिर खान भी वहां पहुंचे थे। सनी देओल ने बहुत गर्मजोशी से आमिर खान का स्वागत किया था।

एक वक्त पर कॉम्पिटीटर थे आमिर-सनी, अब साथ आए

आमिर खान और सनी देओल का साथ आना इसलिए भी दिलचस्प है, क्योंकि एक वक्त पर दोनों के बीच मुकाबला चलता था। 90 के दशक में आमिर खान की फिल्म दिल और सनी देओल की घायल एक ही दिन रिलीज हुई थीं।

इसके अलावा आमिर की राजा हिंदुस्तानी और सनी देओल की फिल्म घातक का भी क्लैश हुआ था। हालांकि, जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा होती है, वो लगान वर्सेज गदर- एक प्रेम कथा के क्लैश की है। लगान को गदर की तुलना में बेहतर रेट किया गया था। हालांकि, जब दोनों फिल्में रिलीज हुईं तो गदर काफी आगे निकल गई।

कब-कब हुआ आमिर और सनी की फिल्मों का क्लैश

1990 में पहली बार आमिर खान और सनी देओल की फिल्मों का क्लैश हुआ। 20 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ आमिर स्टारर ‘दिल’ उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। वहीं ‘घायल’ ने 17 करोड़ की कमाई की थी। यह उस साल की सेकंड हाईएस्ट कलेक्शन वाली फिल्म थी।

1996 में आमिर और सनी की फिल्में एक बार फिर से आमने-सामने थीं। राजा हिंदुस्तानी 43 करोड़ कमाकर ब्लॉकबस्टर रही। वहीं, घातक 16 करोड़ की कमाई कर सुपर हिट थी। लगान वर्सेज गदर की टक्कर सबसे जबर्दस्त रही। गदर ने 76 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं, लगान का कलेक्शन 35 करोड़ रुपए तक ही रहा। पिछली दो क्लैश में आमिर खान बाजी मारते आ रहे थे, लेकिन इस बार सनी ने टेबल टर्न कर दिया।