Samvidhan Divas – Dainik Bhaskar UP/UK

75th Constitution Day: जम्मू कश्मीर में पहली बार मनाया गया ‘संविधान दिवस’
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं जम्मू-कश्मीर के प्रभारी तरुण चुघ ने संविधान दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। चुघ ने कहा कि आज़ादी के सात दशक बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35 ए को हटाए जाने के बाद वहांं 5 अगस्त 2019 को भारत का संविधान पूर्णतः लागू हुआ। गरीब, पिछड़े एवं महिलाओं को उनके अधिकार मिले, यह गौरव की बात है। पहली बार जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ने डॉ भीम राव आंबेडकर के संविधान की शपथ ली है और आज पूरे हर्षोल्लास से समूचे जम्मू कश्मीर में संविधान दिवस मनाया गया। आज कश्मीर ने श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के ‘एक निशान एक विधान और एक प्रधान’ को मोहर लगा दी।

तरुण चुघ ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि आज पूरा देश संविधान दिवस को गर्व और उत्साह के साथ मना रहा है। यह वही महान संविधान है, जिसे भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर के कुशल नेतृत्व में तैयार किया गया था। 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान अंगीकृत हुआ था। इस दिवस की एतिहासिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2015 में इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। भारत जैसे विशाल और विविधता वाले देश में हमारा संविधान लोकतंत्र की नींव है, जो प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाता है। डॉ. अंबेडकर ने एक ऐसा संविधान तैयार किया, जिसने न केवल देश को एकता और अखंडता का पाठ पढ़ाया बल्कि हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार भी सुनिश्चित किया। उनका जीवन और विचारधारा हमें समाज में समानता और समरसता स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं। यह न्याय, गरिमा और अधिकारों को सुनिश्चित करता है, साथ ही राष्ट्रीय एकता और अखंडता के मंत्र को मजबूती प्रदान करता है।

चुघ ने कहा, “भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए संविधान प्रेरणा का स्रोत और सार्वजनिक जीवन में मार्गदर्शक है। यह हमें राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होकर काम करने के लिए प्रेरित करता है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर एक मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करेंगे, जो डॉ. बी.आर. अंबेडकर के सपनों को साकार करेगा।”

संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू ने नागरिकों से की अपील: 2047 तक विकसित भारत बनाने में दें सहयोग
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने मंगलवार को संविधान को अंगीकृत करने की 75वीं वर्षगांठ पर देशवासियों से आग्रह किया कि वे संवैधानिक आदर्शों को अपने व्यवहार में अपनाएं और अपने मौलिक कर्तव्यों का पालन करें और 2047 तक विकसित भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में काम करें।

राष्ट्रपति मुर्मु ने मंगलवार को ‘संविधान दिवस’ के अवसर पर संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में संसद के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान एक जीवंत और प्रगतिशील दस्तावेज है। आज हम सभी एक ऐतिहासिक घटना के भागीदार बने हैं। 75 साल पहले संवैधानिक परिषद ने संवैधानिक परिषद के इसी केंद्र में एक नव स्वतंत्र देश के लिए संविधान बनाने का एक बड़ा कार्य पूरा किया था।

अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मु ने संविधान निर्माताओं का स्मरण किया। उन्होंने संविधान सभा की 15 महिला सदस्यों और अधिकारियों के योगदान को भी याद किया। उन्होंने महिला आरक्षण पर कानून को लोकतंत्र में महिला सशक्तिकरण के नए युग की शुरुआत बताया।

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उपसभापति हरिवंश, केन्द्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू, राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंच पर उपस्थित रहे। वहीं केन्द्रीय मंत्री, संसद सदस्य, दिल्ली स्थित मिशनों के प्रमुख और अन्य गणमान्य व्यक्ति केन्द्रीय कक्ष में उपस्थित रहे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वागत भाषण दिया। वहीं उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति ने भी दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित किया। इस अवसर पर भारत के संविधान को अंगीकृत किए जाने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट का विमोचन किया गया। इसके अलावा “भारत के संविधान का निर्माण: एक झलक” और “भारत के संविधान का निर्माण और इसकी गौरवशाली यात्रा” शीर्षक से दो पुस्तकों का विमोचन किया गया। भारत के संविधान की कला को समर्पित पुस्तिका का विमोचन किया गया। इसके अलावा संस्कृत और मैथली भाषा में लिखित भारत के संविधान का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संविधान की महिमा, इसके निर्माण और ऐतिहासिक यात्रा को दर्शाते हुए एक लघु फिल्म दिखाई गई।

संविधान दिवस: ‘कांग्रेस ने चोरी से संविधान में सेक्युलर और समाजवादी शब्द जोड़ा’- सीएम योगी
‘संविधान दिवस’ के अवसर पर लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा साहब आम्बेडकर ने भारत के संविधान को भारत के अनुरूप बनाकर एक भारत श्रेष्ठ भारत की आधारशिला को पुख्ता किया था। संविधान सभा में अलग—अलग सत्रों के माध्यम से न्याय समता व बंधुता प्राप्त करने के लिए जो निचोड़ आया आज वह संविधान के रूप में हमारे सामने है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता के कारण आज हम संविधान दिवस मना रहे हैं।

मुख्यमंत्री याेगी ने कहा कि भारत का मूल संविधान जिसे बाबा साहब आम्बेडकर ने अंगीकार किया था, उस संविधान में सेक्युलर और समाजवादी शब्द नहीं था। कांग्रेस ने चोरी छिपे इन शब्दों को संविधान में डालने का काम किया। जिन लोगों ने संविधान का गला घोंटने का काम किया था, जनता ने उनको सबक सिखाने का काम किया। 1975 में आपातकाल रहा हो या भारत के बाहर जाकर ​दलित व पिछड़ी जाति के लोगों को मिले अधिकारों पर टिप्पणी करना।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के संविधान ने समान मतदान का अधिकार दिया है। दुनिया के अनेक देशों ने अपने सभी नागरिकों को मतदान का अधिकार नहीं दिया। भारत के संविधान ने प्रथम आम चुनाव में ही सबको समान मताधिकार दिया था। दुनिया के अनेक देशों ने महिलाओं को मतदान का अधिकार प्रदान नहीं किया था। भारत का संविधान भारत के नागरिकों का संरक्षण, सम्मान व अधिकार प्रदान करता है। बाबा साहब की धरोहर जो भारत का संविधान है, उसका संरक्षण करना हम सबका दायित्व है।

हर घर में संविधान की प्रति होनी चाहिए : केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। आजादी के अमृतकाल में हर घर तिरंगा अभियान चलाया था। इस दौरान हर घर में तिरंगा फहराया गया। अब समय आ गया है कि हर घर में संविधान की प्रति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज केशव प्रसाद मौर्य यहां खड़ा है तो संविधान के कारण खड़ा है। अगर आज ओबीसी आयोग को संवैधानिक अधिकार मिला है तो संविधान के कारण मिला है। अगर आज द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति हैं तो बाबा साहब के संविधान के कारण बनी हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि संविधान की मूल प्रति में भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण, भगवान बुद्ध और सम्राट अशोक सबका चित्र है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमारा संविधान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। 2014 को मोदी सरकार आने के बाद पिछड़ों, दलितों व वंचितों को उनका अधिकार मिला। आज हम कह सकते हैं डाॅ. भीमराव आम्बेडकर के पंचतीर्थों को विकसित करने का काम मोदी सरकार ने किया है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज कुछ लोग संविधान की प्रति लेकर घूम रहे हैं। लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस ने बाबा साहब को धोखा दिया। कांग्रेस ने डाॅ. आम्बेडकर को चुनाव में हराने का काम किया था।

बाबा साहब ने समरसता की बात की थी। आम्बेडकर की सोच के मुताबिक हर नागरिक को उसका अधिकार मिलना चाहिए। हर नागरिक के जीवनस्तर को उठाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहब की सोच के मुताबिक आज देश प्रगति कर रहा है।

संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि दूसरों के अधिकारों की रक्षा हम तभी कर पायेंगे जब हम अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। अगर हम कानून का शासन देंगे तभी लोगों को न्याय मिल पायेगा। हमारे शासन में न्यायपालिका को स्वतंत्र रखा गया है। बहुत सी बातें कही गयीं कि आरक्षण को खत्म किया जा रहा है। दुष्प्रचार की बातें नहीं होनी चाहिए। संविधान में संशोधन करते हुए आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।

इस अवसर पर लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी लालजी प्रसाद निर्मल, विधायक डाॅ. नीरज बोरा, विधायक ओपी श्रीवास्तव व अनुसूचित जन जाति आयोग के अध्यक्ष वैजनाथ रावत उपस्थित रहे।