Sarsi Island Resort in Madhya Pradesh – Dainik Bhaskar UP/UK

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में सीएम मोहन यादव ने किया सरसी आइलैंड रिसॉर्ट का लोकार्पण
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) शनिवार को शहडोल जिले के ब्यौहारी में पर्यटन विभाग द्वारा बाणसागर डैम के बैक वॉटर पर बनाए गए सरसी आइलैंड रिसॉर्ट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इसके बाद वे आमसभा में पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन कल्याण पर्व पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान 31.68 करोड़ रुपये की लागत से 22 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही 320.17 करोड़ रुपये की लागत के 40 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहडोल का यह सरसी आइलैंड अंडमान निकोबार से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर मध्य प्रदेश की नई पहचान बनेगा और इससे दुनिया मध्य प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य से परिचित होगी। इसके शुरू होने से यहां अब पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। मैंने यहां 352 करोड़ के विकास कार्य जनता को सौंपे हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से कहा कि यहां जितने भी निर्माण कार्य होने वाले हैं सभी गुणवत्तापूर्वक होने चाहिए। इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैने गीता जयंती मनाई, लेकिन लोगों को इसमें बुरा लगा। इसमें गलत क्या है। लोगों को पहले राम पसंद नहीं थे, कोर्ट गए, सुप्रीम कोर्ट गए। जब भगवान श्रीकृष्ण का नाम लेता हूं तो लोग विरोध करते हैं। कहते हैं कि ये राम और कृष्ण सुनाता है। तो सुनो तुम्हारी छाती में चढ़कर तुमको राम कृष्ण सुनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पता नहीं कांग्रेस वालों को क्या हो गया है। जब हिंदुओं पर बात आती है तो ये अपना मुंह छिपाए घूमते हैं। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, व्यवहारी विधायक शरद कॉल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नगरीकरण मौजूद रहे।

सरसी आइलैंड की खासियत

बाणसागर डैम के बैक वॉटर पर मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (एमपीटी) द्वारा इस आइलैंड रिसॉर्ट का निर्माण किया गया है। बांधवगढ़ नेशनल पार्क और मैहर आने वाले पर्यटकों के लिए यह एक विशेष सुविधा होगी। एमपीटी सरसी आइलैंड रिसॉर्ट में लग्जरी इको हट्स, तीन बोट क्लब, आकर्षक रेस्टोरेंट, आधुनिक कॉन्फ्रेंस रूम, जिम, लाइब्रेरी और बच्चों के लिए प्ले एरिया सहित पर्यटकों के लिए आवश्यक सभी आधुनिक सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। इको-सर्किट परियोजना के तहत विकसित यह स्थल क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।