saved Ukrainian woman – Dainik Bhaskar UP/UK

उत्तरकाशी : रेडक्रॉस व अस्पताल प्रशासन ने बचाई यूक्रेनी महिला की बच्ची की जान
दैनिक भास्कर समाचार सेवा

उत्तरकाशी। यूक्रेन से किसी तरह जान बचाकर इन दिनों उत्तरकाशी में शरण लिए यूक्रेनी महिला की मदद करने को आगे आई रेडक्रॉस टीम के कार्यों की हर जगह सराहना हो रही है। यहां गत बुधवार रात को रेडक्रॉस टीम के चैयरमेन माधव जोशी व जिला अस्पताल के सीएमएस व सर्जन डॉ. एसडी सकलानी ने यूक्रेनी महिला की छह वर्षीय बच्ची का सफल ऑपरेशन करवाकर नेकी की मिसाल कायम की है। इस कार्य में जिला अस्पताल सहित रेडक्रॉस टीम की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है।

डा. सकलानी ने रेडक्रास टीम के आग्रह पर किया बच्ची का निशुल्क ऑपरेशन

बता दें कि यूक्रेन व रूस के मध्य चल रहे भीषण युद्ध के बीच में गत माह एक यूक्रेनी परिवार अपने चार बच्चों को लेकर उत्तरकाशी पहुंचा, जो इन दिनो सैंज कुमालल्टी में स्थित पायलट बाबा के आश्रम में शरण लिए हैं। मंगलवार देर रात को यूक्रेनी महिला की सबसे छोटी बेटी अभया के पेट में अचानक तेजी से दर्द हुआ। महिला के परिवार के अधिकांश सदस्य चिकित्सक हैं। उसने यूक्रेन में वार्ता कर उनसे सलाह ली तो उन्होंने अपेंडिक्स की शिकायत होने की बात कहकर तत्काल अस्पताल ले जाने की बात कही, लेकिन आर्थिक तंगी से गुजर रही महिला के पास जब अल्ट्रासांउड व दवाईयों के लिए भी पैसे नहीं थे, तो वह रेडक्रॉस कार्यालय पहुंची। यहां पर उनकी मुलाकात चेयरमैन माधव प्रसाद जोशी से हुई। महिला की समस्या को देख उन्होंने तत्काल महिला को सीएमओ डॉ. केएस चौहान के पास दिखाया।

बीते एक माह से अपेंडिक्स के दर्द से थी पीड़ित

रेडक्रॉस के सदस्य संतोष सकलानी ने महिला की बेटी के नाम से पंजीकरण किया और अल्ट्रासाउंड की फीस जमा कर जांच कराई। दोपहर बाद ऑल्टासांउड होने के बाद जब चिकित्सकों ने जब बच्ची का ऑपरेशन करने की बात कही तो महिला परेशान हो गई। चेयरमैन माधव जोशी व आकाश भट्ट सीएमएस डॉ. एसडी सकलानी के पास पहुंचे और उनसे मदद मांगी। सीएमएस ने भी पूर्ण सहयोग देकर निशुल्क ऑपरेशन की बात की। उन्होंने रात 8 बजे बच्ची का सफल ऑपरेशन किया और उसकी जान बचा ली। वहीं इस कार्य के लिए डीएम अभिषेक रूहेला सहित जनपद के लोगों ने टीम के कार्यो की सराहना की है।