scooty to sister – Dainik Bhaskar UP/UK

बॉयफ्रेंड संग बहन को स्कूटी पर देख भाई ने चढ़ा दी गाड़ी, जरा आप भी देखे नजारा
भोपाल में बहन को उसके बॉयफ्रेंड के साथ घूमता देख भाई ने उनकी स्कूटी पर लोडिंग गाड़ी चढ़ा दी। जान बच गई तो आरोपी ने बीच सड़क पर दोनों पर हमला कर दिया। लड़की की भी पिटाई कर दी। दोनों घायल हैं। अयोध्या नगर की इस घटना का CCTV फुटैज सामने आया है। पुलिस ने युवती के भाई और लोडिंग गाड़ी के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाला विजय हिरवे (22) प्राइवेट काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर 4 बजे मोहल्ले में रहने वाली नगमा को स्कूटी पर बैठाकर अयोध्या नगर की तरफ आ रहा था। जेके रोड में नगमा के भाई अजीम मंसूरी ने हमें देख लिया।

जान से मारने की दी धमकी

अजीम ने धमकी दी कि तुम लोगों को आज जिंदा नहीं छोड़ेंगे। तुम्हारे प्यार से समाज में हमारी बदनामी हो रही है। उसकी धमकी से डरकर हम मिनाल की तरफ भागे। अजीम लोडिंग गाड़ी से हम दोनों का पीछे करने लगा। लोडिंग अजीम का दोस्त रवि रंगीले चला रहा था।

मिनाल गेट-2 के पास ब्रेकर की वजह से विजय ने स्कूटी स्लो कर ली। यहां अजीम ने हमारी स्कूटी पर लोडिंग गाड़ी चढ़ा दी। नगमा नीचे गिरकर लोडिंग में फंस गई। विजय घिसटता हुआ कुछ दूर गिरा।

चोट लगने की वजह से हमारे शरीर से खून निकल रहा था। कुछ समझ नहीं आ रहा था। इस बीच अजीम ने हम दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके साथी रवि ने कहा कि मार डालेंगे। हमें स्थानीय लोगों ने बचाया।

युवक-युवती एक-दूसरे से करते थे प्यार

अयोध्या नगर थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी ने बताया कि युवक-युवती एक-दूसरे से प्यार करते हैं। वह शादी करना चाहते हैं, लेकिन लड़की के परिवार वाले सहमत नहीं हैं। ऐसे में दोनों ने भागकर शादी करने की योजना बनाई। सोमवार को दोनों इसी इरादे से घर से निकले। रास्ते में लड़की के भाई ने दोनों को देख लिया।

इसके बाद उसने गाड़ी चढ़ा दी। लड़की का भाई पानी का व्यापार करता है। घटना के समय लोडिंग वाहन रवि चला रहा था। जबकि लड़की का भाई आगे की सीट पर बैठकर रवि को गाड़ी चढ़ाने के लिए निर्देश दे रहा था।