scored 1 run – Dainik Bhaskar UP/UK

AUS Vs PAK : पहली ही बॉल पर रिव्यू गंवा बैठा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया ने पहले ओवर में बनाए 1 रन
बेंगलुरु। वर्ल्ड कप-2023 का 18वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले ओवर में बिना नुकसान के 1 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श क्रीज पर हैं।

शादाब की जगह उसामा मीर को मौका

पाकिस्तानी टीम ने शादाब खान की जगह उसामा मीर को मौका दिया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया बिना बदलाव के उतरी है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया : पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोयनिस, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्लाह शफीक, इमाम-उल-हक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, उसामा मीर, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, हसन अली और हारिस रऊफ।

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान से पिछले दो वर्ल्ड कप मैच जीते हैं, यानी कि यदि ऑस्ट्रेलिया जीतती है, तो यह उसकी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार तीसरी जीत होगी। कंगारुओं ने 2015 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ ने 6 विकेट से और 2019 में 41 रन से जीत दर्ज की थी।

दोनों टीमों का टूर्नामेंट में चौथा मैच

दोनों टीमों का इस वर्ल्ड कप में यह चौथा मैच रहेगा। ऑस्ट्रेलिया को उसके शुरुआत तीन मैचों में दो में हार और एक जीत मिली है। वहीं पाकिस्तान को दो मैच में जीत और एक में हार मिली है। ऑस्ट्रेलिया को भारत ने 6 विकेट और साउथ अफ्रीका ने 134 रन से हराया। जबकि श्रीलंका के खिलाफ टीम ने 5 विकेट से मुकाबला जीता। वहीं पाकिस्तान ने नीदरलैंड और श्रीलंका को तो हरा दिया लेकिन भारत के खिलाफ उन्हें 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी।

हेड-टु-हेड

ओवरऑल ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच कुल 107 वनडे खेले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया को 69 बार और पाकिस्तान को 34 जीत मिली। तीन मुकाबले नो रिजल्ट और एक मुकाबला टाई भी रहा। वनडे वर्ल्ड कप की बात करें तो अब तक दोनों के बीच 10 मैच खेले गए हैं। 6 में ऑस्ट्रेलिया और 4 में पाकिस्तान को जीत मिली है।

ऑस्ट्रेलिया : पिछले 5 वनडे में से 2 में जीत और तीन में हार मिली।
पाकिस्तान : पिछले 5 वनडे में से 2 में जीत और तीन में हार मिली।

लाबुशेन के पाले में सबसे ज्यादा रन

इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया से मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वर्ल्ड कप में अब तक खेले 3 मैच में टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट मिचेल स्टार्क लिए हैं। स्टार्क ने कुल 5 विकेट लिए हैं।

रिजवान के नाम अर्धशतक

पाकिस्तान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान इस साल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। अब तक खेले तीन मैचों में इनके नाम शतक हैं। वहीं हसन अली ने सबसे ज्यादा 7 विकेट लिए हैं।

पिच रिपोर्ट

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर अब तक 26 वनडे मैच खेले गए हैं। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 11 और टारगेट चेज करने वाली टीम ने 12 मैच जीते। 2 मैच बेनतीजा और एक टाई भी रहा। पहली इनिंग का एवरेज स्कोर 260 रन है।