second child – Dainik Bhaskar UP/UK

दूसरे बच्चे के जन्म के बाद एक्टिंग छोड़ने को राजी हुई एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों दूसरी बार प्रेग्नेंसी की खबरों से सुर्खियों में हैं। अनुष्का ने फिलहाल तो अपनी प्रेग्नेंसी पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, हालांकि कई वीडियोज में उनका बेबी बंप नजर आ चुका है। इस बीच अब अनुष्का का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वो ये कहती नजर आ रही हैं कि वो शादी और बच्चे होने के बाद एक्टिंग छोड़ देंगी।

अनुष्का शर्मा सालों पहले वेटरन एक्ट्रेस सिमी गरेवाल के चैट शो रेंडवू विद सिमी गरेवाल में नजर आई थीं। इस दौरान सिमी ने उसने पूछा था कि क्या आपके लिए शादी इंपोर्टेंट हैं। इसके जवाब में अनुष्का ने कहा था, बहुत जरूरी है, मैं शादी करना चाहती हूं, मैं बच्चे करना चाहती हूं और जब मैं शादी करूंगी तो मैं काम नहीं करना चाहती हूं।

इसी बीच शो में उनकी मां का एक वीडियो प्ले किया गया, जिसमें वो कह रही थीं कि मुझे नहीं लगता कि अनुष्का बॉलीवुड में किसी से शादी करेगी। मैं 100% श्योर हूं। मैंने उसे देखा है और जानती हूं कि वो बॉलीवुड टाइप हस्बैंड नहीं चाहती है। मुझे लगता है कि वो अरेंज मैरिज करेगी। इस पर अनुष्का ने रजामंदी देते हुए कहा था कि वो अरेंज मैरिज ही करना चाहती हैं। उन्हें अपनी पसंद पर भरोसा नहीं है, लेकिन उनके पेरेंट्स की पसंद अच्छी होगी।

अनुष्का फिर ले सकती है एक्टिंग से ब्रेक

बता दें कि अनुष्का शर्मा ने 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की थी। शादी के बाद अनुष्का की जीरो और सुई धागा में नजर आई हैं। हालांकि बेटी वामिका के जन्म के बाद से ही अनुष्का ने एक्टिंग करियर पर ब्रेक लगा दिया है। अब सालों बाद एक्ट्रेस चकदा एक्सप्रेस से कमबैक करेंगी। जाहिर है कि अगर अनुष्का दूसरी बार मां बनती हैं तो उन्हें फिर ब्रेक लेना पड़ेगा।कुछ समय पहले अनुष्का शर्मा और विराट को एक साथ एक क्लीनिक के बाहर स्पॉट किया गया था, जिससे अनुष्का के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आने लगीं।

अनुष्का शर्मा को पैपराजी ने किया था स्पॉट

हाल ही में अनुष्का शर्मा को पैपराजी ने स्पॉट किया था। अनुष्का कार में बैठी हुईं पैपराजी को देखकर तस्वीरें ना क्लिक करने की रिक्वेस्ट कर रही थीं। उस दौरान भी अनुष्का ने ढीले कपड़े पहने हुए थे, जिससे उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें लगातार बनी हुई हैं। वीडियो में वो व्हाइड ओवरसाइज शर्ट और डेनिम पहनी हुई थीं।

अनुष्का बेहद प्राइवेट पर्सन हैं

बता दें की 2017 में हुई शादी के 3 साल बाद अनुष्का शर्मा ने 2021 में बेटी वामिका को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में जन्म दिया था। उन्होंने 2020 में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। अनुष्का बेहद प्राइवेट पर्सन हैं और वो अपनी बेटी वामिका को मीडिया और पैपराजी से दूर रखना पसंद करती हैं। बेटी के जन्म के बाद से ही अनुष्का ने पैपराजी से रिक्वेस्ट की है कि उनकी बेटी की तस्वीरें न क्लिक की जाएं।

सीतापुर : दूसरा बच्चा “बेटी”होने पर ही मिलेंगे तीन हजार रुपए
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में सरकार ने किया संशोधन

सीतापुर। गर्भवती और धात्री महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) का लाभ आसानी से मिल सके, इसको लेकर इसमें केंद्र सरकार द्वारा कुछ संशोधन कर इसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) 2.0 के रूप में लागू कर दिया है। इस नई व्यवस्था के तहत अब तीन किस्तों में मिलने वाले पांच हजार रुपए दो किस्तों में मिलेंगे।

तीन किस्तों में मिलने वाले पांच हजार रुपए दो किस्तों में मिलेंगे

योजना का लाभ पाने के लिए पिता के आधार कार्ड की अनिवार्यता खत्म कर दी गयी है। दूसरा बच्चा बेटी होने पर योजना की पूरी धनराशि मिलेगी। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मधु गैरोला ने दी। सीएमओ ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए समय सीमा में भी बदलाव किया गया है। अब बच्चे के जन्म लेने के 270 दिन तक लाभार्थी पंजीकरण कर सकेंगे। इस संबंध में केन्द्रीय अपर सचिव ललित ग्रोवर की ओर से जारी निर्देश जारी किये गये हैं।

पिता के आधार कार्ड की अनिवार्यता समाप्त

योजना के नोडल अधिकारी डॉ. आरएन गिरि ने बताया कि इस योजना को पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है। इसमें फार्म भरने की जरूरत नहीं है, आशा कार्यकर्ता और एएनएम पोर्टल पर सीधे लाभार्थी का ब्योरा भर सकेंगी। योजना में पहले पिता का आधार कार्ड होना अनिवार्य था, अब यह अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। उन्होंने कहा इससे अब उन महिलाओं को भी लाभ मिल सकेगा जो तलाकशुदा और सिंगल मदर हैं। केवल मां के आधार कार्ड पर योजना का लाभ मिल सकेगा।

अब तीन नहीं दो किस्तों में मिलेगी योजना की धनराशि

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पहले लाभार्थी को तीन किस्तों में पांच हजार रुपये दिये जाते थे। प्रथम किस्त के रूप में 1000 रुपये, दूसरी किस्त के रूप में (गर्भावस्था के छह माह बाद) 2000 रुपये और बच्चे के जन्म का पंजीकरण होने और बच्चे के प्रथम चक्र का टीकाकरण पूरा होने पर तीसरी किस्त के रूप में 2000 रुपये दिए जाते थे लेकिन अब यह धनराशि दो किस्तों में मिलेगी। प्रथम किस्त (तीन हजार रुपये) प्रसव पूर्व कम से कम एक जांच होने पर और दूसरी किस्त (दो हजार रुपये) बच्चे के जन्म का पंजीकरण होने, बच्चे के प्रथम चक्र का टीकाकरण पूरा होने पर मिलेगी। बच्चे का जन्म होने के 270 दिन बाद तक योजना का लाभ लिया जा सकेगा।

बालिका होने पर ही मिलेगी दूसरी किस्त

इस योजना के तहत दूसरी बार गर्भवती होने और प्रसव पूर्व कम से कम एक जांच कराने पर गर्भवती को प्रथम किस्त (तीन हजार रुपये) मिलेंगे लेकिन योजना की दूसरी किस्त (तीन हजार रुपये) तभी मिलेगी जब दूसरा बच्चा बेटी हो। उन्होंने कहा यह राशि बालिकाओं के प्रति सकारात्मक व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए है।

अब तक 1,50,467 लाभार्थी फार्म पंजीकृत

योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक अम्बरीश दुबे ने बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से मिले लक्ष्य 1,53,822 के सापेक्ष अब तक 1,50,467 फार्म पंजीकृत किये जा चुके हैं। अब तक 62,74,80,000 रुपये का भुगतान लाभार्थियों को किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) एक जनवरी 2017 से लागू है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए), 2013 की धारा चार के प्रावधानों के अनुसार योजना का उद्देश्य गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वास्थ्य में सुधार को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इसका उद्देश्य मां और बच्चे के लिए पोषण के साथ-साथ मजदूरी के नुकसान के लिए आंशिक मुआवजे के लिए प्रोत्साहन प्रदान करना है। योजना के तहत मिलने वाली धनराशि लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है।