sensex nifty – Dainik Bhaskar UP/UK

बड़ा झटका : लगातार तीसरे दिन बाजार क्रैश, निवेशकों के ₹15 लाख करोड़ डूबे, जानिए वजह
नई दिल्ली:  जिस आशंका को लेकर बाजार सतर्क था, वही स्थिति अब सामने आ गई है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगातार किए जा रहे टैरिफ हमलों (Trump Tariff Attack) का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखने लगा है। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन एशियाई बाजारों में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे भारतीय शेयर बाजार के लिए पहले से ही नकारात्मक संकेत मिल रहे थे।

बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ने सुस्त शुरुआत की, लेकिन यह सुस्ती ज्यादा देर नहीं टिकी। कारोबार शुरू होने के करीब एक घंटे के भीतर ही सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार बिकवाली देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स अपने दिन के उच्च स्तर से करीब 1100 अंकों तक टूट गया, जबकि एनएसई निफ्टी में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, निचले स्तरों पर कुछ रिकवरी जरूर देखने को मिली।

लगातार तीसरे दिन बाजार में गिरावट
शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार तीसरे कारोबारी दिन भी जारी रहा। मंगलवार को निवेशकों को बड़ा झटका लगा था और बुधवार को भी हालात में कोई खास सुधार नहीं दिखा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद 82,180 के मुकाबले फिसलकर 81,794 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 82,282 तक पहुंचा, लेकिन इसके बाद अचानक तेज बिकवाली शुरू हुई और सेंसेक्स गिरकर 81,124 के स्तर तक आ गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी दबाव में नजर आया। निफ्टी अपने पिछले बंद 25,232 के मुकाबले 25,141 पर खुला और 25,277 के उच्च स्तर को छूने के बाद फिसलकर 24,919 के स्तर तक आ गया। दिन के उच्च स्तर से निफ्टी में करीब 358 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

निवेशकों को भारी नुकसान
बाजार में जारी इस गिरावट से निवेशकों को लगातार झटके लग रहे हैं। महज तीन कारोबारी दिनों में शेयर बाजार के टूटने से निवेशकों की संपत्ति में करीब 15 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। सोमवार को बीएसई का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 465.68 लाख करोड़ रुपये रह गया था, जो मंगलवार को और गिरकर 455.72 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यानी एक ही दिन में करीब 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। बुधवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा और खबर लिखे जाने तक मार्केट कैप में भारी कमी दर्ज की गई।

इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट
बुधवार को बाजार में आई भारी बिकवाली के बीच कई बड़े शेयर दबाव में रहे। लार्जकैप शेयरों में ICICI बैंक, एलएंडटी, ट्रेंट और बीईएल में गिरावट दर्ज की गई। वहीं मिडकैप सेगमेंट में कल्याण ज्वेलर्स, पेटीएम और कोफोर्ज के शेयरों में तेज कमजोरी देखने को मिली। स्मॉलकैप शेयरों में फ्रॉन्टएसपी, रामा स्टील और आईनॉक्स ग्रीन के शेयरों में भी भारी गिरावट रही।

निवेशकों के लिए सलाह
बाजार की मौजूदा अस्थिरता को देखते हुए विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने की जरूरत है। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले किसी भी तरह का फैसला लेने से पहले बाजार विशेषज्ञों की सलाह लेना जरूरी है।

Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजार में गिरावट, लुढ़के सेंसेक्स व निफ्टी
Stock Market Today : घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद लिवाली के सपोर्ट से शेयर बाजार की चाल में कुछ देर के लिए तेजी आई, लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बनने पर बाजार ने दोबारा लाल निशान में गोता लगा दिया। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.43 प्रतिशत और निफ्टी 0.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज, सन फार्मास्युटिकल्स, सिप्ला, रिलायंस इंडस्ट्रीज और विप्रो के शेयर 2.07 प्रतिशत से लेकर 0.86 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, लार्सन एंड टूब्रो, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और अडाणी पोर्ट्स के शेयर 2.21 प्रतिशत से लेकर 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,320 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,071 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,249 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 10 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 20 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान में और 32 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 18.19 अंक की मामूली गिरावट के साथ 80,666.26 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान की स्थिति बन गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में भी उतार-चढ़ाव होता रहा। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 80,868.02 अंक तक पहुंचा वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर इसने 80,313.02 अंक तक गोता भी लगा दिया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 473.88 अंक की गिरावट के साथ 80,363.57 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 38.05 अंक टूट कर 24,297.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल भी लगातार ऊपर नीचे होती रही। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 24,394.45 अंक तक पहुंचा, वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर ये 24,229.85 अंक तक लुढ़क भी गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 94.15 अंक की कमजोरी के साथ 24,241.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 1,064.12 अंक यानी 1.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,684.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 332.25 अंक यानी 1.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,336 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।