Sent warning letter – Dainik Bhaskar UP/UK

उत्तरकाशी : गैरहाजिर अधिकारी को डीएम ने भेजा चेतावनी पत्र
दैनिक भास्कर समाचार सेवा

गंगोत्री। चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने उत्तरकाशी से गंगोत्री तक यात्रा पड़ाव पर जुटाई गई आधारभूत सुविधाओं एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी अपर्ण यदुवंशी भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने पायलट बाबा आश्रम के पास निर्मित शौचालय में पानी का संयोजन देने के निर्देश अधिशासी अभियंता जल संस्थान को दिए। साथ ही सड़क मार्ग पर रखी गई निर्माण सामग्री को हटाने एवं सड़क मार्ग को समतलीकरण करने के निर्देश बीआरओ को दिए।

यात्रा के दौरान भटवाड़ी मोटर पुल के पास जाम की स्थिति से निपटने के लिए जिलाधिकारी ने पुलिस प्रशासन को पुल के ऊपर वाहनों की पार्किंग न करने के निर्देश दिए। उन्होंने चड़ेथी में स्थित सार्वजनिक शौचालय में पानी चालू करने के निर्देश दिए जल संस्थान को दिए तथा पर्यटन अधिकारी को सार्वजनिक शौचालय का साइनेज एवं बोर्ड स्थापित करने को कहा। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के निरीक्षण के दौरान उपस्थित नहीं होने पर जिलाधिकारी ने चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए तैयारी पूर्ण रखने के निर्देश

जिलाधिकारी ने गंगोत्री नेशनल हाईवे के हेल्गुगाड़ के पास सड़क पर पड़ा मलवा को तत्काल हटाने के निर्देश सीमा सड़क संगठन को दिए। सुरक्षा के दृष्टिगत क्रैश बैरियर एवं चेतावनी बोर्ड भी लगाने को कहा। गंगनानी में गर्म कुंड के पास महिला चेंजिंग रूम एवं शौचालय निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा। वहीं गर्म कुंड के पास व्यूप्वाइंट एवं सौंदर्यीकरण के कार्य को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। जल संस्थान द्वारा सुखी टॉप में स्थापित वाटर एटीएम मशीन का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। वाटर एटीएम मशीन में ठंडा पानी चालू स्थिति में पाया गया, जबकि गर्म पानी नही आने पर जिलाधिकारी ने विद्युत संयोजन आदि की जांच कर जल संस्थान को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

यात्रा के दौरान सुखी टॉप में जाम की स्थिति पैदा ना हो इस हेतु बीआरओ को निर्देशित किया गया कि सड़क मार्ग के गड्डों का भरान एवं नालियों व कलवट में पानी की निकासी की परस्पर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने हर्षिल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया तथा चारधाम यात्रा को देखते हुए आवश्यक दवाइयों, ऑक्सीजन सिलेंडर आदि की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने गंगोत्री मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक कर यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर समीक्षा की।

मंदिर समिति द्वारा नगर पंचायत को समय रहते अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती करने एवं यात्रा के दौरान व्हीलचेयर एवं वाहन पार्किंग के रेट तय करने की मांग की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता नगर पंचायत को जल्द व्हीलचेयर और पार्किंग की दर निर्धारित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीओ यातायात प्रशांत कुमार, अधिशासी अभियंता जल संस्थान बलदेव डोगरा,जिला पर्यटन अधिकारी जसवंत सिंह सहित मंदिर समिति के महेशचंद्र सेमवाल,संजीव सेमवाल,मायाराम सेमवाल आदि उपस्थित रहे।