series – Dainik Bhaskar UP/UK

कोटा में नहीं थम रहा स्टूडेंट्स का सुसाइड, टेस्ट सीरीज के चक्कर में दो स्टूडेंट्स ने दी जान
कोटा में स्टूडेंट्स के सुसाइड का सिलसिला थम नहीं रहा है। पढ़ाई के प्रेशर में स्टूडेंट्स यहां लगातार जान दे रहे हैं। रविवार को भी दो स्टूडेंट्स ने टेस्ट सीरीज में कम नंबर आने से तंग आकर सुसाइड कर लिया। इसके बाद जिला कलेक्टर ने कोचिंग्स में टेस्ट लेने पर रोक लगा दी है। फिलहाल रोक दो महीने के लिए लगाई गई है। रविवार को 4 घंटे के अंतर पर दो स्टूडेंट्स ने आत्महत्या कर ली थी। इस तरह इस साल जनवरी से 28 अगस्त तक 24 मामले सामने आए हैं। इनमें 13 स्टूडेंट्स को कोटा आए हुए दो-तीन महीने से लेकर एक साल से भी कम समय हुआ था। सात स्टूडेंट्स ने तो डेढ़ महीने से लेकर पांच महीने पहले ही कोचिंग इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया था। इनके अलावा दो मामले सुसाइड की कोशिश के भी सामने आ चुके हैं।

रविवार को 2 बच्चों ने सुसाइड किया; एक छठी मंजिल से कूदा, दूसरे ने फंदा लगाया

एएसपी भगवत सिंह हिंगड़ ने बताया ने रविवार दोपहर को करीब 3 बजे लातूर (महाराष्ट्र) के रहने वाले आविष्कार संभाजी कासले (16) ने कोटा में कोचिंग इंस्टीट्यूट की छठी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट तलवंडी इलाके में 3 साल से रह रहा था। वह यहां NEET की तैयारी कर रहा था। वह रविवार को रोड नंबर 1 स्थित कोचिंग इंस्टीट्यूट में टेस्ट देने के लिए आया था। रविवार को रात 7 बजे कुन्हाड़ी के लैंडमार्क एरिया में आदर्श (18) अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। आदर्श बिहार के रोहितास जिले का रहने वाला था। स्टूडेंट नीट की तैयारी के लिए 4 महीने पहले ही कोटा आया था। यहां लैंडमार्क एरिया में भाई-बहन के साथ फ्लैट लेकर रह रहा था।

खाने के लिए आवाज दी, लेकिन जवाब नहीं मिला

एएसपी ने बताया कि फ्लैट में अलग-अलग तीन कमरे हैं। रविवार को टेस्ट देकर आने के बाद आदर्श अपने कमरे में चला गया था। शाम को 7 बजे उसकी बहन ने उसे खाना खाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसने कजिन भाई को बुलाया।
दोनों ने काफी देर दरवाजा खटखटाया ,लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दोनों भाई-बहनों ने दरवाजा तोड़ा। फंदे पर आदर्श को लटका देख दूसरे फ्लैट में रह रहे लोगों को जानकारी दी। इसके बाद उसे फंदे से उतारकर एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे बचाने के लिए सीपीआर दी गई, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

पुलिस ने बताया- शुरुआती जांच में सामने आया है कि आदर्श के कोचिंग संस्थान के टेस्ट में लगातार कम नंबर आ रहे थे। 700 में से वह सिर्फ 250 नंबर तक ही अचीव कर पा रहा था। इसे लेकर वह परेशान था। माना जा रहा है कि इसी के चलते उसने फंदा लगाया। एएसपी ने बताया- अभी तक कोई सुसाइड नोट नही मिला है। पेरेंट्स के आने के बाद कमरे की तलाशी लेंगे।

टेस्ट पर रोक, फिर भी कोचिंग संस्थान बात नहीं मान रहे

कोटा कलेक्टर ओपी बुनकर ने 12 अगस्त को गाइडलाइन जारी कर कोचिंग संचालकों को सख्त हिदायत दी थी कि संडे के दिन कोई टेस्ट नहीं करवाएं जाएं। इसके बावजूद भी टेस्ट को लेकर रविवार के दिन ही दो छात्रों के सुसाइड के मामले सामने आए हैं। घटना के बाद कलेक्टर ओपी बुनकर ने रविवार रात को आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार अब कोई भी कोचिंग संस्थान दो महीने तक बच्चों के टेस्ट नहीं लेगा।

कैसे रोकी जा सकती है सुसाइड?

इस साल 24 सुसाइड, ज्यादातर स्टूडेंट्स कुछ महीने पहले ही कोटा आए थे

कोटा में जनवरी से 10 अगस्त तक सुसाइड के 20 मामले सामने आए हैं। इनमें 13 स्टूडेंट्स को कोटा आए हुए दो-तीन महीने से लेकर एक साल से भी कम समय हुआ था। सात स्टूडेंट्स ने तो डेढ़ महीने से लेकर पांच महीने पहले ही कोचिंग इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया था। इनके अलावा दो मामले सुसाइड की कोशिश के भी सामने आ चुके हैं।

जनवरी: अली राजा ने सुसाइड किया। इसे कोटा आए पांच महीने ही हुए थे।
8 फरवरी: बाड़मेर की कृष्णा और उत्तरप्रदेश के धनेश कुमार ने फांसी लगाई।
12 जून: महाराष्ट्र के 17 साल के भार्गव केशव ने कमरे में फांसी लगा ली। 2 महीने तक कोटा में रहा। JEE की तैयारी कर रहा था।
27 जून: उदयपुर के सलूंबर के रहने वाले मेहुल वैष्णव (18) ने हॉस्टल में फांसी लगाई थी। NEET की कोचिंग कर रहा था।
7 जुलाई: यूपी के रामपुर के बहादुर सिंह (17) फांसी लगाकर सुसाइड किया। JEE की तैयारी कर रहा था।
3 अगस्त: NEET की तैयारी कर रहे यूपी के छात्र मनजोत ने सुसाइड किया था।
4 अगस्त: बिहार के चंपारण के भार्गव मिश्रा ने सुसाइड किया था। JEEकी तैयारी के लिए आया था।
10 अगस्त: यूपी के आजमगढ़ के रहने वाले मनीष प्रजापति (17) ने हॉस्टल में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मनीष 6 महीने पहले ही कोटा आया था और जेईई की तैयारी कर रहा था।
16 अगस्त: बिहार का रहने वाला वाल्मीकि प्रसाद जांगिड़ (18) जुलाई 2022 में कोटा आया था। स्टूडेंट ने कमरे की खिड़की से लटक कर सुसाइड किया था।

28 अगस्त: बिहार के रहने वाले आदर्श और महाराष्ट्र के स्टूडेंट अविष्कार संभाजी ने सुसाइड कर लिया।

कोटा में स्टूडेंट सुसाइड के लिए डबल मैथड चुन रहे:इसमें जिंदा बचने की गुंजाइश न के बराबर, इस साल 20 मौतें; तीन वजहें जिम्मेदार

इंजीनियर-डॉक्टर बनने की चाहत में कोटा में कोचिंग कर रहे बच्चे मौत का सबसे खौफनाक तरीका चुन रहे हैं। संख्या इतनी बढ़ गई है कि लगभग हर महीने दो से ज्यादा सुसाइड केस सामने आ रहे हैं। जनवरी से अब तक एक के बाद एक 20 स्टूडेंट सुसाइड कर चुके हैं।

डे-नाइट टेस्ट में पिंक बॉल करेगी कमाल, सीरीज जीतने के लिये चुनी गई टीम इंडिया
बेंगलुरु में भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार से दो टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच डे-नाइट टेस्ट होगा और पिंक बॉल से खेला जाएगा। मोहाली टेस्ट में मिली एकतरफा जीत के बाद दूसरे मैच के लिए भी टीम इंडिया को जीत का फेवरेट माना जा रहा है

भारत को मिला बेस्ट मौका

टीम इंडिया अगर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रही, तो घरेलू मैदानों पर लगातार 15वीं सीरीज जीतेगी। भारत ने पिछली घरेलू टेस्ट सीरीज नवंबर 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ हारी थी। उस समय महेंद्र सिंह धोनी टीम के कैप्टन थे। उसके बाद से अब तक भारतीय टीम कोई घरेलू टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई है। आज तक किसी भी टीम ने अपने घरेलू मैदानों पर इतनी सीरीज नहीं जीती है।

रोहित खेलेंगे 400वां इंटरनेशनल मैच

टीम इंडिया के बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया का नाम आता है। कंगारू टीम ने अब तक घर में लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीती हैं। टीम ने ये कारनामा दो बार किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली सीरीज नवंबर1994 से नवंबर 2000 तक जीती, जबकि दूसरी बार ये कारनामा जुलाई 2004 से नवंबर 2008 के बीच किया था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का ये 400वां इंटरनेशनल मैच होगा। टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 400 मैच खेलने वाले रोहित 8वें खिलाड़ी होंगे। रोहित शर्मा ने अभी तक 230 वनडे, 125 टी-20 और 44 टेस्ट मैच खेले हैं।

हिटमैन से पहले सचिन तेंदुलकर (664), महेंद्र सिंह धोनी (535), राहुल द्रविड़ (505), विराट कोहली (457), मोहम्मद अजहरुद्दीन (433), सौरव गांगुली (421) और अनिल कुंबले (401) 400 से अधिक इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। मोहाली में 6 विकट लेकर रिचर्ड हैडली (431) और कपिल देव (434) का रिकॉर्ड तोड़ने वाले आर अश्विन दूसरे मैच में अगर चार विकेट ले लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के 8वें गेंदबाज बन जाएंगे। चार विकेट लेते ही अश्विन साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन (439) का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। अश्विन ने अभी तक 85 मैचों में 436 विकेट ले चुके हैं।

शतक के इंतजार में कोहली

इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली ने 70 शतक लगाए हैं। बेंगलुरु में अगर कोहली शतक लगाने में कामयाब रहे तो तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से रिकी पोंटिंग (71) की बराबरी कर लेंगे। अगर दोनों पारियों में विराट ने शतक लगा दिया तो वह पोंटिंग को भी पीछे छोड़ देंगे। बता दें कि शतकों के मामले में सबसे आगे सचिन तेंदुलकर (100) का नाम आता है।

300 विकट के क्लब में शामिल बुमराह

दूसरे मैच में अगर जसप्रीत बुमराह 5 विकेट लेने में सफल रहे तो इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके 300 विकेट पूरे हो जाएंगे। उन्होंने अभी तक 155 मैचों में 285 विकेट चटकाए हैं। भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में 300 विकेट लेने वाले जसप्रीत 12वें खिलाड़ी होंगे। उनसे पहले अनिल कुंबले (956), हरभजन सिंह (707), कपिल देव (687), आर अश्विन (648), जहीर खान (597), जवागल श्रीनाथ (551), रवींद्र जडेजा (477), इशांत शर्मा (434), मोहम्मद शमी (378), अजित अगरकर (349) और इरफान पठान 301 इंटरनेशनल विकेट ले चुके हैं।

ऐतिहासिक जीत के बाद ग्राउंड पर हुआ डांस, विराट ने दिखाया अनोखा अंदाज़, देखे VIDEO
सिडनी. । भारतीय टेस्ट क्रिकेट के 71 साल के इतिहास में जो काम कोई भी कप्तान नहीं कर सका, वह करिश्मा विराट कोहली ने कर दिखाया। कोहली की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला 2-1 जीतकर ऑस्ट्रेलिया में अपने 71 साल के इतिहास को बदल दिया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेला जा रहा चौथा टेस्ट बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया।

इसी के साथ भारत ने चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम कर ली। चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच के पांचवें दिन बारिश के कारण आज एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब बारिश नहीं रूकी तो अंपायरों ने मैच को ड्रा घोषित कर दिया। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 622 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 300 रनों पर सिमट गई और इसी के साथ भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोआन दिया।

पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया भारत से 322 रन पीछे है। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 6 रन बना लिए थे, जिसके बार बारिश ने मैच में खलल डाल दी और अंत में मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए पहली पारी में मार्कस हैरिस ने 79 रन,उस्मान ख्वाजा ने 27, लबुशान ने 38, ट्रेविस हेड ने 20, पैट कमिंस ने 25 और पीटर ने 37 रन बनाए।

भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने पांच, मोहम्मद शमी और रवीन्द्र जडेजा ने दो-दो व जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिया। इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 622 रन बनाकर घोषित कर दी। रिषभ पंत 159 रन बनाकर नाबाद रहे। शुक्रवार को चेतेश्वर पुजारा अपने दोहरे शतक से मात्र सात रन से चूक गए। वह 193 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों के अलावा रवीन्द्र जडेजा ने 81 और मयंक अग्रवाल ने 77 रनों की शानदार पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन लियोन ने चार, जोश हेजलवुड ने दो और मिचेल स्टॉर्क ने 1 विकेट लिया। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

इस मैच में भारतीय टीम की ओर से दो बदलाव किए गए हैं। लोकेश राहुल की वापसी हुई है तो अश्विन के अनफिट होने के चलते कुलदीप यादव को मौका मिला है। भारत ने इस श्रृंखला में एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 31 रनों से जीत दर्ज की थी।

Cheteshwar Pujara: can bat, can't dance?

Celebrations have well and truly begun for Team India! #AUSvIND pic.twitter.com/XUWwWPSNun

— cricket.com.au (@cricketcomau) January 7, 2019

इसके बाद पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 146 रनों से जीतकर श्रृंखला में 1-1 की बराबरी कर ली। भारतीय टीम ने मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिग टेस्ट मैच को 137 रनों से जीतकर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली थी।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को दी बधाई

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी। कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीतकर यह इतिहास रचा है।

भारतीय क्रिकेट टीम के 71 साल के टेस्ट इतिहास में 11 कप्तानों के बाद 12वें कप्तान के रुप में कोहली ने वहां पहली टेस्ट श्रृंखला जीतकर यह उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने बधाई संदेश में कहा, विराट कोहली और उनकी टीम को भारतीय क्रिकेट के अंतिम मोर्चे पर पहुंचने और पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने के लिए बधाई। शानदार बल्लेबाजी, शानदार तेज गेंदबाजी और टीम के शानदार प्रयास ने हमें गौरवान्वित किया है। चलो, इसकी आदत बनाओ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर टीम को बधाई देते हुए कहा, ऑस्ट्रेलिया में एक ऐतिहासिक क्रिकेट उपलब्धि। भारतीय क्रिकेट टीम को कड़ी मेहनत और समृद्ध श्रृंखला की जीत के लिए बधाई। श्रृंखला में कुछ यादगार प्रदर्शन और ठोस टीम वर्क देखा गया। आगे के विभिन्न खेलों के लिए शुभकामनाएं।