session – Dainik Bhaskar UP/UK

बहराइच : जिलाधिकारी ने किया पारले चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारम्भ
दैनिक भास्कर ब्यूरो ,

बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा व अन्य अधिकारियों, क्षेत्रीय गणमान्य व संभ्रान्तजनों तथा प्रगतिशील गन्ना कृषकों के साथ वैदिक मंत्रोचार के बीच पारले चीनी मिल, परसेण्डी के डोंगा में गन्ना डालकर पेराई सत्र 2023-2024 का शुभारम्भ किया। पेराई सत्र के शुभारम्भ अवसर पर मिल गेट पर पहुंची प्रथम बैलगाड़ी के बैलों की पूजा कर गुड़ खिलाया गया तथा बैल गाड़ी के साथ गन्ना लेकर आये ग्राम मंझारा बघईया के कृषक छेदीलाल को माला पहनाकर अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीएम व एसपी ने गन्ना किसानों और मिल प्रबन्धन को सफल पेराई सत्र के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर डीएम मोनिका रानी ने मिल के जिम्मेदारान से कहा कि प्रत्येक किसान से गन्ना खरीद कर समय से भुगतान कराया जाय। डीएम ने गन्ना कृषकों से अपील की कि वह अपना गन्ना किसी अन्य बिचौलियों को ना बेचें बल्कि मिल में लाकर अपनी उपज का वाजिब मूल्य प्राप्त करें।

डीएम ने कहा कि पारले चीनी मिल की स्थापना से इस क्षेत्र के गन्ना किसानों को काफी लाभ हुआ है। उन्होंने मिल के जिम्मेदारान व गन्ना कृषकों से अपेक्षा की कि एक दूसरे के हित को दृष्टिगत रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। डीएम ने किसानों से अपील की कि खेतों में फसल अवशेष व पराली को जलाएं नहीं बल्कि बेहतर प्रबन्धन के सहारे इससे कम्पोस्ट खाद तैयार कर भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ाएं।

चीनी मिल के जीएम अनिल सखूजा ने बताया कि पूराई सत्र 2023-24 में मिल द्वारा 85 लाख कुण्टल पेराई का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि कृषकों को गेहूॅ की बुवाई में कोई असुविधा न हो, इसलिए इस वर्ष 18 दिवस पूर्व की पेराई सत्र का आगाज़ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मिल कृषकों की समस्याओं के समाधान के लिए दृढ़ संकल्पित है। किसानों को यदि कोई समस्या है तो वे मिल के जिम्मेदारान से सम्पर्क कर सकते हैं।

श्री सखूजा ने किसानों से अपील की कि मिल को साफ-सुथरे गन्ने की आपूर्ति करें तथा शरद कालीन गन्ना बुवाई में अधिक से अधिक क्षेत्रफल में उन्नतशील गन्ना प्रजातियों की बुवाई कर चीनी मिल की सुविधाओं का लाभ उठाएं ताकि चीनी मिल को पेराई क्षमता के अनुरूप गन्ना की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। श्री सखूजा ने कहा कि पूर्व वर्षों की भांति गन्ना मूल्य का भुगतान समय से भुगतान करना मिल की शीर्ष प्राथमिकता है।

इस अवसर पर गन्नाधिकारी आनन्द शुक्ला, फैक्ट्री मैनेजर अनिल यादव, मुख्य तकनीकि प्रबन्धक बी.के. पाण्डेय, गन्ना प्रबन्धक जगतार सिंह, बहाजुद्दीन व संजीव राठी, प्रगतिशील कृषक बब्बन सिंह, राजन सिंह सहित अन्य गन्ना कृषक तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

कानपुर : प्रथम शैक्षणिक सत्र प्रारम्भ 11 सितंबर, डीएम ने अटल आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण
कानपुर। जिलाधिकारी विशाख जी0 द्वारा बुधवार को बिल्हौर तहसील के अंतर्गत ग्राम रामपुर नरुआ में स्थित अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। अटल आवासीय विद्यालय का 11 सितंबर से प्रथम शैक्षणिक सत्र प्रारम्भ किया जाना है, जिसके दृष्टिगत अटल आवासीय विद्यालय के क्लास रूम, स्टाफ रूम, टेक्निकल लैब, बालक /बालिका छात्रावास,  किचेन तथा डायनिंग हाल, शौचालय आदि का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में प्रथम शैक्षणिक सत्र प्रारम्भ किए जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित

अपर श्रमायुक्त को निर्देशित किया गया कि 11 सितंबर से प्रारंभ होने वाले शैक्षणिक सत्र में प्रवेश पाने वाले छात्र/छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक स्टेशनरी, फर्नीचर एवं व्हाइट बोर्ड इत्यादि अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रत्येक स्थिति में तीन दिवस के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। विद्यालय का निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था के माध्यम से विद्यालय परिसर के समस्त भवनों की डीप क्लीनिंग कराई जाए तथा विद्यालय परिसर की समुचित रूप से साफ-सफाई कराई जाए।

प्रधानाचार्य को कार्यदायी संस्था द्वारा उपलब्ध कराए गए मैनपावर को विभिन्न भवनों में आवश्यकतानुसार तैनात करते हुए विद्यालय परिसर की स्वच्छता एवं सुरक्षा पर विशेष बल दिया जाए।उप जिलाधिकारी, बिल्हौर को राष्ट्रीय राजमार्ग से विद्यालय को आने वाले मार्ग पर आवश्यक स्थलों पर अटल आवासीय विद्यालय का साइन बोर्ड एवं फ्लैक्स, जिसमें विद्यालय की दूरी आदि उल्लिखित करते हुए लगवाए जाएं।

अधिशासी अभियंता भवन खंड, लोनिवि को विद्यालय परिसर में समुचित प्रकाश व्यवस्था हो, यदि कहीं भी ब्लैक स्पॉट हो, तो उसे चिन्हित कर वहां प्रकाश व्यवस्था कराई जाए। विद्यालय में निर्धारित मानकों के अनुरूप मेस में गुणवत्तापूर्ण खाना बनाया जाए जिसके लिए उपयोग की जाने वाली सामग्री को अध्यापकों की निगरानी में खरीदा जाए।

विद्यालय हेतु आवश्यक फल- सब्जी हेतु उद्यान विभाग के सहयोग से किचन गार्डन विकसित किए जाने के निर्देश दिए गए।अटल आवासीय विद्यालय के मुख्य द्वार एवं समस्त भवनों में आवश्यक साइनबोर्ड तथा कक्षाओं में हैंगिंग डिस्प्ले बोर्ड के साथ-साथ परिसर में वृक्षारोपण करते हुए चारों तरफ ग्रीन ग्रास लगाना सुनिश्चित किया जाए।

अटल आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कार्यक्रमों का वार्षिक कैलेण्डर निर्धारित किया जाय, जिसमें एक्सटा कैरिकुलर  गतिविधि खेलकूद एवं आर्ट्स, योग प्रशिक्षण इत्यादि के कार्यक्रमों की भी तिथियां निर्धारित की जायें।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी बिल्हौर रश्मि लांबा, अपर श्रमायुक्त सरजू राम समेत अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।