share price today – Dainik Bhaskar UP/UK

महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे का शेयर बाजार पर असर: नेफ्टी व सेंसेक्स में उछाल
महाराष्ट्र के चुनाव परिणामों से उत्साहित घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी का रुख है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि बीच-बीच में मुनाफा वसूली के चक्कर में बिकवाली भी होती रही, लेकिन फिलहाल खरीदारों का उत्साह इतना अधिक है कि शेयर बाजार की चाल पर आज ज्यादा असर नहीं हुआ। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.41 प्रतिशत और निफ्टी 1.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, ओएनजीसी, बीपीसीएल, श्रीराम फाइनेंस और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर 5.04 प्रतिशत से लेकर 3.95 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, जेएसडब्ल्यू स्टील और इन्फोसिस के शेयर 2.29 प्रतिशत से लेकर 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,406 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,037 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 369 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 28 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 2 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 48 शेयर हरे निशान में और 2 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 1,076.36 अंक की मजबूती के साथ 80,193.47 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलते मुनाफा वसूली के दबाव में एक बार ये सूचकांक गिर कर 80,056.35 अंक तक लुढ़क गया, लेकिन इसके बाद खरीदारी का जोर बनने पर इसने 80,452.94 अंक तक पहुंचने में भी सफलता हासिल की। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 1,112.12 अंक की तेजी के साथ 80,229.23 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 346.30 अंक उछल कर 24,253.55 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण ये सूचकांक 24,212.25 अंक तक गिर गया। हालांकि इस गिरावट के बाद खरीदारों ने दोबारा जोर लगाया, जिससे इस सूचकांक ने 24,330.70 अंक तक पहुंचने में सफलता हासिल कर ली। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 363.50 अंक की बढ़त के साथ 24,270.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 1,961.32 अंक यानी 2.54 प्रतिशत की मजबूती के साथ 79,117.11 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने 557.35 अंक यानी 2.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,907.25 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।