Shivpal Yadav – Dainik Bhaskar UP/UK

‘अगर “मैं BJP संपर्क में हूं”, तो अखिलेश मुझे विधानमंडल से निकाल क्यों नहीं देते?- शिवपाल यादव
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। गुरुवार को शिवपाल ने भतीजे अखिलेश यादव के तंज का करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘अगर अखिलेश यादव को लगता है कि मैं BJP के संपर्क में हूं, तो फिर मुझे विधानमंडल दल से निकाल क्यों नहीं देते? उनके पास अधिकार है। अगर मैं भाजपा के संपर्क में हूं, तो वो मुझे निकाल सकते हैं।’ बता दें कि विधानसभा चुनाव में शिवपाल सपा के सिंबल पर जसवंतनगर सीट से जीते थे।

दरअसल, बुधवार को आगरा में अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव को लेकर पूछे गए सवाल पर इशारों ही इशारों में भाजपा का करीबी बताते हुए कहा था कि उन्हें चले जाना चाहिए। अखिलेश ने कहा था कि जो भाजपा में है वो सपा में कैसे हो सकता है। गुरुवार को शिवपाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह समाजवादी पार्टी के 111 विधायकों में से एक हैं।

आजम खान से फिर करूंगा मुलाकात- शिवपाल

शिवपाल यादव ने आजम खान को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि वह आजम खान से लगातार संपर्क में हैं। उनकी तबीयत बहुत खराब है। मैं जल्द ही उनसे मुलाकात करने फिर जाऊंगा। इतना ही नहीं, शिवपाल यादव ने आगे कहा कि आजम खान के साथ ठीक नहीं हो रहा है। उनके खिलाफ राजनीतिक द्वेष में कार्रवाई हो रही है। फिलहाल, आजम खान और अखिलेश यादव के बीच भी तल्खियों की खबरें सुर्खिया बन रही हैं।

शिवपाल ने ओम प्रकाश राजभर के दावे को किया खारिज

शिवपाल यादव ने ओम प्रकाश राजभर के उस दावे को भी खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने शिवपाल यादव से मुलाकात की बात कही थी। राजभर ने कहा था कि कि समाजवादी पार्टी और शिवपाल यादव मिलकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। शिवपाल ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर जी से मेरी कोई बात नहीं हुई है। शिवपाल ने कहा कि हो सकता है कि ओम प्रकाश राजभर मेरे नाम के किसी और व्यक्ति से बात कर रहे हों।

भाजपा में शामिल होने के सवाल पर शिवपाल यादव का बयान

शिवपाल यादव ने भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि उचित समय आने पर फैसला लिया जाएगा। अभी इस बात को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। शिवपाल ने कहा कि अभी वह पार्टी की समीक्षा करेंगे और इसके बाद नए संगठन का गठन होगा। दरअसल, विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद से ही अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच तल्खियां बढ़ी हैं। शिवपाल को समाजवादी पार्टी के विधायकों की बैठक तक में नहीं बुलाया गया था।

अखिलेश ने शिवपाल के सवाल पर क्या कहा था?

बुधवार को आगरा पहुंचे अखिलेश मीडिया के साथ हुए संवाद में तल्ख दिखे। चाचा शिवपाल यादव और CM योगी आदित्यनाथ के बीच हुई मुलाकात पर भी वो भड़क गए थे। बोले थे कि जो भाजपा के साथ… वो हमारे साथ नहीं हो सकता है। इसके बाद वो वहां से निकल गए।

अभी तो वैकेंसी नहीं है, शिवपाल यादव के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर बोले डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
नई दिल्ली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख शिवपाल यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात ने सियासी सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। अटकलें लगाई जाने लगी थी कि यादव भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘फिलहाल के लिए’ इन बातों को खारिज किया है। खबर है कि विधायकों की बैठक में नहीं बुलाए जाने के चलते यादव अपने भतीजे अखिलेश यादव से नाराज हैं।

मौर्य ने यादव के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर कहा, ‘अभी तो हमारे यहां ऐसी कोई वैकेंसी नहीं है।’ हाल ही में यादव, भतीजे अखिलेश की तरफ से बुलाई गई सहयोगी दलों की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। शिवपाल समाजवादी पार्टी के संस्थापक और अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई हैं। उन्होंने कहा, ‘योगी आदित्यनाथ हमारे मुख्यमंत्री हैं और कोई भी उनसे मुलाकात कर सकता है। फिर चाहे वे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी हों… और अखिलेश यादव भी उनसे मिल चुके हैं। यूपी चुनाव हारने के कुछ दिन बाद ही शिवपाल यादव अपने भतीजे के साथ गठबंधन करने वाले हैं।

उन्होंने कथित तौर पर अपनी पार्टी के नेताओं से मुलाकात की और ‘बड़ी जंग के लिए तैयार रहने को’ कहा। रिपोर्ट के अनुसार, यादव ने कथित तौर पर 24 मार्च को अखिलेश से मुलाकात की थी और समाजवादी पार्टी में बड़े पद की इच्छा जताई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने कहा कि अखिलेश ने चाचा को याद दिलाया था कि वे सहयोगी हैं, सपा के सदस्य नहीं। दिसंबर में अखिलेश ने घोषणा की थी कि सपा और उनके चाचा की पार्टी मिलकर यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। खास बात है कि दोनों नेता करीब 5 सालों के बाद साथ आए थे।

उस दौरान यादव ने सियासी खींचतान के चलते अखिलेश से राहें अलग कर ली थी। 2012-17 की अखिलेश सरकार में यादव को दूसरा सबसे ताकतवर मंत्री माना जाता था।

रामायण का नाम लेते ही शिवपाल यादव का छलका दर्द, बोले- हनुमान जैसा कोई नहीं
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई। सर्वसम्मति से अखिलेश यादव को सपा के विधायक दल का नेता चुना गया है। पर इस बैठक में समाजवादी पार्टी के बनैर से चुनाव जीते प्रगतिशील समाजवादी पार्टी सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव को नहीं बुलाया गया।

दुखी शिवपाल सिंह यादव को अखिलेश यादव का यह व्यवहार बहुत अखरा। और इटावा में आयोजित एक भागवत कथा में शिवपाल सिंह यादव का दर्द छलक उठा। और खुले तौर पर अपनी नाराजगी जताते हुए शिवपाल ने कहाकि, हमें हनुमान की भूमिका को भूलना नहीं चाहिए। क्योंकि युद्ध तो राम उन्हीं की वजह से जीत सके थे।

अपने गम को छिपा न सके शिवपाल यादव

शिवपाल सिंह यादव का दुखी मन रुक नहीं रहा था, उन्होंने आगे कहाकि, भगवान राम का राजतिलक होने वाला था, पर उनको वनवास जाना पड़ा। इतना ही नहीं हनुमान जी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण थी क्योंकि अगर वह नहीं होते, तो राम युद्ध नहीं जीत पाते। ये भी याद रखने वाली बात है कि, हनुमान ही थे, जिन्होंने लक्ष्मण की जान बचाई।

हर खेल के अंत में सत्य की ही होती है जीत

शिवपाल ने कहा कि, विषम परिस्थितियां कभी-कभी सामने आती हैं। आमजन ही नहीं, भगवान पर भी विषम परिस्थितियां आईं। कई संकट आए लेकिन अंत में जीत सत्य की ही होती है।

रामायण-महाभारत देख लोगों को लेना चाहिए ज्ञान

महाभारत के चरित्रों का भी जिक्र करते हुए शिवपाल ने कहा कि, धर्मराज युधिष्ठिर को शकुनि से जुआ नहीं खेलना चाहिए था। अगर जुआ खेलना ही था तो दुर्योधन के साथ खेलते लेकिन जुआ शकुनि के साथ खेल लिया। अब ये भी सच है कि वह शकुनि ही थे, जिन्होंने महाभारत करा दी थी।

मुझे पार्टी की बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया- प्रसपा

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, मुझे पार्टी की बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया। मैंने 2 दिनों तक प्रतीक्षा की। और इस बैठक के लिए अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए थे। लेकिन आमंत्रित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अगले कदम के बारे में जल्द ही आपको बताऊंगा।

बोले शिवपाल – इज्ज़त दें भतीजा तो चुनाव बाद करेंगे सपा से गठबंधन पर विचार
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सभ्रान्त लोगों की राय पर हमने बहू के खिलाफ उम्मीदवार नहीं लड़ाया है। उन्होंने कन्नौज की सांसद डिंपल यादव के सामने अपना उम्मीदवार न लड़ाने के सवाल पर यह जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जब से नेता जी को हटाया गया है, तभी से समाजवादी पार्टी में दादागीरी आयी है।

प्रसपा अध्यक्ष एवं फिरोजाबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवार शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को फिरोजाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में अपना चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान वह मीडिया से भी रूबरू हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के अली व बजरंगबली वाले बयान पर का कहा कि चुनाव में अली व बजरंग बली ये बाते नहीं आनी चाहिए। जनता की समस्याएं आनी चाहिए। किसान, नौजवान व महिलाओं की समस्याएं आनी चाहिये। देश की सीमाएं खतरे में है। अली और बजरंग बली को तो संत व आचार्यों पर छोड़ देना चाहिये।

इस बीच एक और बड़ी खबर ने लोगो को हैरानी में डाल दिया है| बताते चले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (पीएसपी) प्रमुख शिवपाल यादव ने रविवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (एसपी) में उनकी पार्टी का विलय नहीं होगा और न ही समाजवादी पार्टी में वे लौटेंगे.  मीडिया  से बातचीत में शिवपाल ने कहा कि वे सपा के साथ गठबंधन को तैयार हैं लेकिन इसके लिए अखिलेश को पहले उनसे बात करनी होगी.

‘मैंने हमेशा सपा के लिए और बीजेपी के खिलाफ काम किया है.

पीएसपी प्रमुख ने कहा, ‘चुनाव बाद अगर वे (अखिलेश यादव) हमसे बात करें, हमें आदर दें तो मैं इसपर विचार करूंगा लेकिन गठबंधन सहयोगी ही बनूंगा. मेरी पार्टी बने रहेगी और सपा में शामिल नहीं होगी.’ शिवपाल यादव ने उन आरोपों को खारिज कर दिया जिसमें उन्हें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बी-टीम बताया जा रहा है. शिवपाल ने कहा, ‘मैंने हमेशा सपा के लिए और बीजेपी के खिलाफ काम किया है.

अखिलेश ने गठबंधन का ऐलान किया तो हमने उनसे पीएसपी को सहयोगी बनाने के लिए कहा. मेरी मांग बड़ी नहीं थी. उसके बाद मैंने कांग्रेस के साथ कोशिश की. कांग्रेस नेताओं से बातचीत भी हुई. मैंने उनसे फिरोजाबाद और इटावा की सीट मांगी. मैंने उनसे वैसी सीटें मांगीं जहां उनके उम्मीदवार नहीं थे. 15-20 सीटों की मांग थी. मैं बीजेपी को हराने के लिए तैयार था.

शिवपाल यादव के नेतृत्व में सत्ता परिवर्तन मोर्चा 300 सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव
आजमगढ़ में हुआ राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष का हुआ स्वागत

जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी के तहत दी जाएगी लोकसभा में सीटें

वरुण सिंह/अरविंद श्रीवास्तव

आजमगढ़ जनपद के बरदह बाजार में राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सत्ता परिवर्तन मोर्चा के संयोजक गोपाल राय का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया । स्वागत से अभिभूत गोपाल राय ने कहा कि हमारे साथ चार दर्जन राजनीतिक पार्टियां हैं जो लखनऊ में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव द्वारा 9 दिसंबर को आयोजित रमाबाई अंबेडकर मैदान में जन आक्रोश रैली में शामिल रहे।

गोपाल राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की किसानों को कर्ज माफी, किसान, मजदूर, व बेरोजगारी होंगे पार्टी के प्रमुख मुद्दे ।

श्री राय ने कहा कि जिसकी जितनी संख्या भारी होगी उसको उतनी हिस्सेदारी के तहत लोकसभा की सीटें दी जाएंगी । गोपाल राय नेे स्पष्ट रूप से कहा कि मोर्चे में शामिल सभी पार्टियां चुनाव शिवपाल यादव जी के नेतृत्व में लड़ेगी । श्री राय ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी, किसान मजदूर, बेरोजगारो को मुफ्त बीमा रोजगार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, विधवा एवं वृद्धा आयोग का गठन प्रमुख मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ा जाएगा । जिसमें पूर्वांचल राज्य की मांग भी शामिल है !

शिवपाल यादव के बागी बोल- कहा-चुनावी जंग में कोई चाचा नहीं भतीजा सिर्फ विरोधी…
आगामी लोक सभा चुनाव के पहले सियासी माहौल गरमा गया है. सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है. हाल में ही सपा-बासप गठबंधन के बाद यूपी में भाजपा के लिए एक बड़ी परेशानियो का दौर शुरू हो गया है. इस बीच कांग्रेस ने भी अकेले यूपी में 80 सीटो पर  चुनाव का ऐलान  कर दिया है. इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं का मिलना-जुलना जारी है. महागठबंधन की एकता को बढ़ाने के लिए पिछले कुछ दिनों में कई तरह के समीकरण सामने आए हैं.  इस बीच चची शिवपाल में एक बयान से फिर सियासत को गरमा दिया है.  शिवपाल ने रविवार को कहा कि वह चुनाव में किसी को ‘चाचा या भतीजे’ के रूप में नहीं बल्कि सिर्फ विरोधी के रूप में देखेंगे। बता दें कि शिवपाल ने सपा से अलग होकर अपनी एक अलग पार्टी बनाई है। इस मौके पर शिवपाल ने रामपुर से संजय सक्सेना और मेरठ से अनामिका अंबेर को अपना उम्मीदवार घोषित किया। ये दोनों पहली बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

अभी फिरोजाबाद सीट पर सपा महासचिव राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव सांसद हैं। अक्षय अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिवपाल के यहां आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। उन्होंने कहा कि ‘शिवपाल भाजपा के आदमी हैं और उन्होंने अपने क्षेत्र में जो स्वच्छता फैलाई है उस पर वह गंदगी फैलाने आए हैं।’

फिरोजाबाद में अपनी ‘हैं तैयार हम’ रैली को संबोधित करते हुए शिवपाल ने कहा कि सपा में जिन लोगों ने हमेशा लाभ लिया उन लोगों ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया। अब वे लोग उन पर भाजपा की ‘बी टीम’ होने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘चूंकि मैंने फिरोजबाद से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है ऐसे में अब कोई चाचा और भतीजा जैसी बात नहीं है। हम लोग सिर्फ विरोधी हैं। मैं देश और यूपी को प्रगति करते देखना चाहता हूं।’

शिवपाल ने कहा कि वह सत्ता से भाजपा को हटाना और ‘समान विचारधारा वाली धर्मनिरपेक्ष पार्टियों के साथ गठबंधन’ करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव यदि उनके चुनाव चिह्न पर चुनाव नहीं लड़ना चाहते तो भी वह उनकी जीत के लिए उनका समर्थन करेंगे।

सपा-बसपा गठबंधन को लेकर बोले शिवपाल, चुनाव में दोनों दलों को नकार देगी जनता
लखनऊ।  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सपा और बसपा गठबंधन को बेमेल बताते हुये कहा कि लोकसभा चुनाव में मतदाता दोनों दलों के प्रत्याशियों काे नकार देंगे।यादव ने शनिवार को यहां कहा कि दोनों दलों इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों में राज्य में मिलकर लड़ने का ऐलान किया है। दोनों दलों का यह बेमेल गठबंधन है। प्रदेश के मतदाता दोनों दलों को चुनावों में नकार देंगे।

निजी हित के लिये गठबंधन किया

उन्होंने कहा कि दोनों दलों ने अपने निजी हित के लिये गठबंधन किया है। इससे समाज का कोई भला नही होगा। सुश्री मायावती ने कभी भी समाजवादियों का सम्मान नहीं किया। जो लोग गठबंधन का पक्ष ले रहे हैं उनको चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा।  श्री यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वादे न निभाने और जनता का भरोसा तोड़ने का आरोप लगाते हुये कहा कि चुनावों में फायदा लेने के लिये भाजपा राम मंदिर मसले को उठाकर सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश कर सकती है। ऐसे में हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी चौकन्ना रहना होगा।

सपा में सम्मान न मिलने का आरोप लगाया

अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिये कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुये श्री यादव ने कहा कि कार्यकर्ताआें को चुनौतियों का सामना करने के लिये तैयार रहना होगा। गौरतलब है कि शिवपाल सिंह यादव ने 2016 में सपा में सम्मान न मिलने का आरोप लगाया था। जिसके बाद भतीजे अखिलेश यादव के साथ उनका मनमुटाव हो गया था। श्री यादव ने अगस्त 2018 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) पार्टी का गठन किया था। हालांकि वह अभी भी सपा से ही जसवंतनगर सीट से विधायक हैं। श्री यादव ने फिरोजाबाद सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। फिरोजाबाद सीट से शिवपाल सिंह यादव के भतीजे और सपा के महासचिव रामगोपाल यादव का बेटा अक्षय यादव मौजूदा सांसद हैं।

शिवपाल की नयी पार्टी का हुआ ऐलन, EC ने दी मान्यता
लखनऊ : समाजवादी पार्टी (एसपी) नेतृत्व से नाराज होकर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा गठित करने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी का पंजीयन हो गया है और उसे ‘प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया‘ नाम मिला है. शिवपाल ने मोर्चा के एक कार्यक्रम में कहा, हमारी पार्टी का रजिस्ट्रेशन हो गया है. पार्टी का नाम है प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया.

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सपा अध्यक्ष बनने के बाद हाशिये पर पहुंचे शिवपाल ने ‘उपेक्षा’ से नाराज होकर पिछले अगस्त में समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का गठन किया था. उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का एलान किया था.

जसवंतनगर सीट से अब भी एसपी के विधायक शिवपाल ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि वह हमेशा एसपी में एकजुटता चाहते थे, लेकिन कुछ चापलूसों की वजह से उन्हें मजबूरन पार्टी से किनारा करना पड़ा. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला ने शिवपाल का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में बड़ी सियासी ताकत बनेगी.

यूपी में गठबंधन को प्रभावित कर सकती है शिवपाल की एंट्री

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी को हराने के लिए एसपी, बीएसपी और कांग्रेस के साथ-साथ कई अन्य छोटी पार्टियां भी गठबंधन कर सकती हैं। ऐसे में शिवपाल की एंट्री यूपी की राजनीति में नया ऐंगल ला सकती है। हालांकि, गठबंधन पर भी अभी आशंका के बादल मंडरा रहे हैं क्योंकि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में बीएसपी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। एसपी ने भी गठबंधन की बजाय कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

आपको यह भी बता दें कि जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती समाजवादी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। 2017 के चुनाव से पहले पार्टी में शुरू हुए विवाद के बाद से यह स्पष्ट हो गया था कि अब पार्टी में उनकी कोई जगह नहीं है। शिवपाल के मुताबिक, उन्होंने काफी इंतजार किया लेकिन लगातार एसपी में उनकी अनदेखी ही हुई।

माया के बंगले में कदम रखते ही शिवपाल ने साधा अखिलेश पर निशाना, कहा-मैं हूँ सपा
लखनऊ।  सेक्युलर मोर्चा के संयोजक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को महाष्टमी के दिन नए सरकारी बंगले में गृह प्रवेश किया। राज्य संपत्ति विभाग ने  यादव को छह लाल बहादुर शास्त्री मार्ग अावास आवंटित किया है। यह बंगला पहले बहुजन समाज पार्टी(बसपा) अध्यक्ष मायावती को आवंटित था।

यादव ने बताया कि महाष्टमी के दिन पूजा पाठ करके गृह प्रवेश कर लिया है। उन्होने कहा कि कल से यहां पर पार्टी का काम शुरू हो जाएगा। प्रदेश की जनता का विश्वास बहुत से दलों से उठ गया है, इसलिए हमने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाया है। इसी बंगले से बैठकर हम काम करेंगे और यहीं पर हम लोगों से मिलेंगे। उन्होने कहा कि सभी समान विचारधारा दलो को समाजवादी सेक्युलर माेर्चा से जोड़ा जायेगा।  गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कुछ दिन समाजवादी पार्टी(सपा) से बगावत कर समाजवादी सेकुलर मोर्चा का गठन करने वाले विधायक शिवपाल यादव को राज्य संपत्ति विभाग ने नया बंगला छह लाल बहादुर शास्त्री मार्ग आवंटित किया था। इस बंगले में कभी बसपा अध्यक्ष और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का आफिस हुआ करता था।

शिवपाल ने मीडिया  से बातचीत में कहा

शिवपाल ने मीडिया  से बातचीत में कहा कि अखिलेश यादव से कहीं ज्यादा योगदान समाजवादी पार्टी को बनाने में मेरा है. हम ही समाजवादी पार्टी हैं और हम सेकुलर भी हैं.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा समाजवादी सेकुलर मोर्चा को बीजेपी की बी टीम कहे जाने पर भड़के शिवपाल ने कहा कि अखिलेश यादव को मुझे बीजेपी की बी टीम कहने का कोई अधिकार नहीं है. अभी जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं वहां समाजवादी पार्टी की हैसियत क्या है पता चल जाएगा.

शिवपाल ने कहा,’ मैंने मुलायम सिंह यादव के आशीर्वाद से ही समाजवादी सेकुलर मोर्चा बना बनाया है. नेता जी का आशीर्वाद हमारे साथ हमेशा रहा है और आगे भी रहेगा.

उन्होंने दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी सेकुलर मोर्चा के बिना केंद्र में कोई सरकार नहीं बनेगी. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में हमारा जलवा दिखेगा.

शिवपाल ने कहा कि बीजेपी ने मुझे सरकारी बंगला देकर कोई मेहरबानी नहीं की है मेरे ऊपर खतरा था एलआईयू की रिपोर्ट थी. मैं 5 बार का विधायक हूं सबसे सीनियर हूं और मुझे छोटा सा फ्लैट दिया गया था. यही वजह है कि मुझे यह बंगाला आवंटित किया गया है. उन्होंने कहा कि शासन ने तो हम से नीचे और कम अनुभव वाले लोगों को बड़े-बड़े बंगले दे रखे हैं इसलिए यह आरोप गलत है.

शिवपाल ने कहा कि नवरात्र अच्छा वक्त होता है इसीलिए हम लोगों ने गृह प्रवेश के लिए यह दिन चुना है. ये घर होगा और यहीं पर पार्टी के लोगों से मिलूंगा. उन्होंने कहा, ‘मैं सभी दूसरे दलों के ऐसे लोगों को जोड़ रहा हूं जो अपने दलों में उपेक्षित हैं. समाजवादी और गांधीवादी लोगों का एक गठजोड़ बनेगा.

चाचा के शक्ति प्रदर्शन ने उड़ाए भतीजे के होश, बोले- एक कंस आज भी है, धर्मयुद्ध होगा
लखनऊ : एक बार फिर समाजवादी कुनबे में  रार बढ़ी गयी है वही चाचा  शिवपाल ने भतीजे अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा , ‘महाभारत धर्म युद्ध था, पांडवों ने तो अहंकारी दुर्योधन से पांच गांव मांगे थे, मैंने तो सिर्फ बड़ों का सम्मान मांगा, उसी सम्मान के लिए मैंने मोर्चे के जरिये धर्मयुद्ध का संकल्प लिया है।’  समाजवादी सेक्युलर मोर्चा प्रमुख शिवपाल यादव मे मंगलवार (11 सितंबर) को लखनऊ में इशारों-इशारों में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। शिवपाल सामाजिक संगठन श्रीकृष्ण वाहिनी के राज्यस्तरीय सम्मेलन में बोल रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक

शिवपाल ने सम्मेलन में कहा, ‘महाभारत धर्म युद्ध था, पांडवों ने तो अहंकारी दुर्योधन से पांच गांव मांगे थे, मैंने तो सिर्फ बड़ों का सम्मान मांगा, उसी सम्मान के लिए मैंने मोर्चे के जरिये धर्मयुद्ध का संकल्प लिया है।’ शिवपाल ने बिना नाम लिए सपा अध्यक्ष की कंस से तुलना कर दी। उन्होंने कहा, ‘कंस ने धर्म का पालन नहीं किया। बहन, बहनोई और पिता को कैद में डाल दिया। आज भी बहुत से कंस पैदा हो जाते हैं, एक कंस आज भी है।’ शिवपाल यहीं नहीं रुके और धार्मिक पात्रों के हवाले से अपने जज्बात बयां करते रहे। उन्होंने आगे कहा, ‘धर्म के रास्ते में संघर्ष तो होता ही है, मर्यादा पुरुषोत्तम राम को भी चौदह साल का वनवास मिला, रावण शक्तिशाली राजा था लेकिन राम से हारा और लंका भी जली, अधर्म के रास्ते पर चलने के कारण कंस भी मारा गया।’

शिवपाल ने रावण और कंस का उदाहरण देते हुए कहा कि ताकत मिलने पर अभिमान आ जाता है, उनकी हालत याद रखना चाहिए। शिवपाल के भाषण में श्रीकृष्ण के मित्र सुदामा का भी नाम आया। शिवपाल ने कहा कि उन्होंने बहुत लोगों को बहुत कुछ दिया लेकिन वे सुदामा नहीं निकले, चुनाव में उन लोगों ने ही हराने की पूरी कोशिश की। शिवपाल ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर सिलसिलेवार निशाना साधते रहे।

मुलायम सिंह यादव को लेकर उन्होंने अपने जीवन से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ‘जब मैं हाईस्कूल में था, तब से नेताजी के साथ काम करने लगा था, चुनाव में 90-90 किलोमीटर साइकिल चलाकर नेताजी का प्रचार करता था, आज लोग एक घंटा साइकिल चला देते हैं तो बताते हैं कि बड़ा काम कर दिया, मैंने तो कभी राजनीति में आने का सोचा ही नहीं था लेकिन राजनीति में आना पड़ा, बड़े विभागों का मंत्री रहा, कभी कोई आरोप नहीं लगा, पुलिस भर्ती को लेकर बदनाम करने की कोशिश की गई लेकिन जिन्होंने गड़बड़ की वे वही ठग और चापलूस थे, जिन्हें मंत्री बनाया गया।’