Shri Anna – Dainik Bhaskar UP/UK

बहराइच : फील्ड डे आयोजन पर किसानों को श्री अन्न की खेती करने पर दिया गया बढ़ावा
दैनिक भास्कर ब्यूरो ,

बहराइच। “उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम अन्तर्गत श्री अन्न के उत्पादन एवं उपभोग को बढावा देने हेतु बीज मिनीकिट प्रदर्शन खेत पर फील्ड डे का आयोजन ब्लाक हुजूरपुर के आकांक्षी ग्राम निजामपुर में नेचुरल फार्मर्स प्रोड्यूसर लिमिटेड के कृषकों द्वारा लगाई गई फसल पर किया गया।

कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक टीपी शाही, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, अरविन्द कुमार, वरि.प्रा.सहा. ग्रुप-ए, वी.के. सिंह सलाहकार नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन योजना, फत्तेदास ग्राम प्रधान निजामपुर-भगरिया, दिनेश मौर्या, लक्ष्मन प्रसाद मौर्या, मनोहर लाल, रामजस निदेशक हुजूरपुर नेचुरल फार्मर्स प्रोड्यूसर लिमिटेड एवं एफ.पी.ओ. के अन्य सदस्य तथा प्रबंधक के साथ 200 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम में प्रबंधक एफपीओ दिनेश मौर्या द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराई कोदो/इन्दरा की बुवाई अपने एफपीओ के साथ लगभग 04 एकड में की गई है। उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि फसल प्रदर्शन को देखकर ग्राम पंचायत के अन्य कृषकों द्वारा भी श्री अन्न की खेती करने हेतु इच्छा जताई गई। बैठक में उपस्थित वी.के. सिंह सलाहकार द्वारा कृषकों को श्री अन्न के उपभोग के फायदे बताते हुए अवगत कराया गया कि विश्व पटल पर आज श्री अन्न के उपभोग में वृद्धि हो रही है।

श्री अन्न में प्रचुर मात्रा प्रोटीन, फाइबर होता है जिसके उपभोग से कई बडी-बडी बिमारियों जैसै शुगर, उच्च रक्त चाप, मोटापा आदि से बचा जा सकता है। उप कृषि निदेशक द्वारा कृषकों को श्री अन्न के उपभोग एवं उत्पादन के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि श्री अन्न शरीर को स्वस्थ्य रखने के सबसे सस्ते साधन है इनके सेवन से इंसान तमाम प्रकार की बीमारी से बचा जा सकता है। कृषक भाई श्री अन्न के उपभोग के साथ अधिक मात्रा में उत्पादन कर बाजार में भी विक्रय कर सकते हैं जिनकी कीमत आज अन्य अनजों की तुलना में बाजार में अधिक है।

उन्होनें यह भी बताया गया कि कृषक भाई कृषक उत्पादक संगठन का गठन कर संगठित होकर कृषि करें जिससे उनकी एकत्रित उपज का अधिक से अधिक मूल्य उन्हें प्राप्त होगा तथा वह मोल-भाव करने की अधिक क्षमता रख पायेंगे। अवगत कराया गया कि कृषक उत्पादक संगठनो को सरकार द्वारा 40 से 80 प्रतिशत के अनुदान पर कृषि यंत्रों का लाभ दिया जा रहा। जिसे कृषि विभाग के पोर्टल से आनलाइन टोकन जनरेट कर प्राप्त किया जा सकता है।

उप कृषि निदेशक द्वारा उपस्थित कृषकों से अनुरोध किया गया कि वर्तमान समय में धान की कटाई के उपरान्त आप सभी पराली/फसल अवशेषों को जलाये नहीं इससे पार्यावरण को बहुत क्षति पहुँचती है तथा मिट्टी में पाये जाने वाले जीवाणु मर जाते हैं जिससे मृदा की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है साथ ही पराली जलाने पर सरकार द्वारा दण्ड का भी प्राविधान है अतः कृषक भाई अपनी पराली जलाने के  स्थान पर उसे बायो डि-कम्पोजर, बेस्ट डी-कम्पोजर का प्रयोग कर खेतों में ही सडा लें जिससे वह खेतों में खाद का काम करेगी एवं मृदा की उर्वरा शक्ति को बढाकर उत्पादन को बढायेगी।

कार्यक्रम में हुजूरपुर नेचुरल फार्मर्स प्रोड्यूसर लिमिटेड के सदस्य कृषकों उप कृषि निदेशक द्वारा फार्मर्स शेयर प्रमाण-पत्र भी वितरित किया गया। इसके उपरान्त उपस्थित समस्त कृषकों के साथ प्रदर्शन खेत का स्थलीय भ्रमण कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई।

Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

सीतापुर : श्री अन्नों के लिये दुनिया देख रही भारत की ओर – राजेश वर्मा
सीतापुर। जनपद में श्रीअन्न के आच्छादन तथा उत्पादन को बढ़ाये जाने के लिये कृषकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अर्न्तगत जनपद स्तरीय रोड शो एवं दो दिवसीय मिलेट्स विकास कार्यशाला का आयोजन 25 सितंबर को कृषि भवन खैराबाद के परिसर में किया गया। मिलेट्स जागरूकता रोड शो की गाड़ियों को जिलाधिकारी सीतापुर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। कृषि भवन खैराबाद के परिसर में दो दिवसीय मिलेट्स विकास कार्यशाला का शुभारम्भ सांसद राजेश वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

प्रथम दिवस के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिला कृषि अधिकारी द्वारा बताया गया कि मिलेट्स (श्री अन्न) जो कि हमारे पूर्वज नियमित रूप से खाते थे और नियमित रूप से उसे उगाते थे आज धीरे-धीरे हम सबकी थाली से गायब हो चुका है, हमें फिर से श्री अन्न उगाने हेतु आगे आना होगा। कृषि विज्ञान केन्द्र कटिया के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा0 दयाशंकर श्रीवास्तव द्वारा कृषकों की आय बढ़ाने में श्री अन्नों की उपयोगिता के बारे में बताते हुये कहा गया कि श्री अन्न उत्पादन की लागत बहुत कम आती है, और उसकी मांग भी धीरे-धीरे बढ़ रही है। किसान भाइयों को चाहिए कि अन्य फसलों के साथ-साथ कुछ क्षेत्रफल में श्री अन्न की खेती भी अवश्यक करें।

श्रीअन्न मूल रूप से भारत की धरोहर

कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक श्रवण कुमार सिंह सीतापुर द्वारा कृषकों को सम्बोधित करते हुये बताया गया कि श्री अन्न मूल रूप से हमारी धरोहर है। गेंहूँ और चावल के अत्यधिक चलन के कारण हम इसके महत्व को भूल गये है जबकि आज पूरी दुनिया हमारे श्री अन्नों की उपयोगिता को समझ रही है। श्री अन्न में पाये जाने वाले पोषक तत्व हमें कई प्रकार की बीमारियों से बचाते है। यह इतने सुपाच्य होते है कि डाक्टरों द्वारा रोगियों एवं बच्चों को श्री अन्न खाने की सलाह दी जाती है।

विदेशों में श्री अन्न की मांग बहुत तेजी से बढ़ी है हमारे किसान भाईयों के पास श्री अन्न के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने का यह बहुत अच्छा अवसर है। इसके बाद कार्यशाला को जिला प्रबन्धक इफको द्वारा भी सम्बोधित किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र कटिया की गृह विज्ञान विशेषज्ञ सुश्री रीमा द्वारा श्री अन्नों के विभिन्न पकवानोें के बनाये जाने की विधि से कृषकों को अवगत कराया गया।

वाहनों को हरी झंडी इिदखा किया रवाना

जागरूकता के प्रसार के लिये कार्यक्रम स्थल से प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह प्रचार वाहन ग्रामीण क्षेत्रों में घूम-घूम कर कृषकों को पराली न जलाने के सम्बन्ध में जागरूक करेंगे। कार्यशाला में आए सांसद, विधायक का पुष्पगुच्छ और विभिन्न प्रकार के श्री अन्न भेंट किये गये। श्री अन्न के उपभोग को बढ़ावा देने के लिये कार्यक्रम में उपस्थित किसानों सहित सभी अतिथियों को श्री अन्न से निर्मित खाद्य पदार्थो को जलपान के उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम में स्टॉल के माध्यम से श्री अन्न (ज्वार, बाजरा, कोदों, सावां, मडुवा, रागी, रामदाना आदि) एवं इनसे निर्मित खाद्य पदार्थो का प्रदर्शन किये जाने के साथ ही उद्यान विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभाग की योजनाओं का प्रदर्शन स्टॉल के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी के साथ ही कृषि एवं अनुषांगिक विभागों के विभिन्न कर्मचारी तथा अधिकारी उपस्थित रहे।

बहराइच : श्री अन्न के गुणों का गुणगान करेंगे शिक्षक, बच्चों की सुधरेगी सेहत
बहराइच। कृषि विभाग बहराइच के तत्वावधान में सांवरिया रिसार्ट लखनऊ रोड बहराइच में आयोजित 01 दिवसीय उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत स्कूल करीकुलम के माध्यम से अध्यन तथा परीक्षण कार्यक्रम का डीएम मोनिका रानी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात् कार्यक्रम स्थल पर स्टैन्डी के माध्यम से लगाये गये ज्वार, बाजरा, कोदो, सांवा के श्रीअन्न (मिलेट्स) की प्रदर्शनी को देखा।

कार्यक्रम में उपस्थित इण्टर कालेज के अध्यापको को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि आज हमारे जीवन में श्री अन्न का अत्यन्त महत्व है, इसी लिए इसे सुपरफूड भी कहते है। वर्तमान जीवन शैली में स्वस्थ्य रहने के लिए अपनाना होगा श्री अन्न। उन्होनें उपस्थित अध्यापकों से अपेक्षा किया कि वे श्री अन्न के महत्व को अपने कक्षा के बच्चों को बताए जिससे उनके माध्यम से उनके माता-पिता सुपरफूड श्री अन्न की खेती ज्वार, बाजरा, कोदो, सांवा आदि की खेती की ओर उन्मुख हो सके। उन्होनें बताया कि वर्तमान पीढ़ी धान, गेहूॅ, पिज्जा, बर्गर आदि से बने भोजन का उपयोग करते है जिससे वे कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो जाते है। जिससे उनका अच्छा पैसा स्वास्थ्य सेवा पर खर्च करना पड़ रहा है। देश के प्रधानमंत्री  ने वर्ष 2023 को इण्टरनेशनल ईअर आफ मिलेटस घोषित किया है तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिलेटस के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रमों के माध्यम से मिलेटस का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

इसी क्रम में अध्यापक बन्धुओं के साथ मिलेटस का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। डीएम ने इस अवसर पर पराली प्रबन्धन के बारे में बताया कि वर्ष 2020-21 में 115, वर्ष 2021-22 में 60, वर्ष 2022-23 में कुल 23 पराली जलाने की घटनाएं हुई थी। इस वर्ष इसे शून्य पर लाया जाना है। उन्होनें उपस्थित अध्यापक बन्धुओं से अपनी-अपनी कक्षाओं में उपस्थित बच्चों को पराली प्रबन्धन के बारे में जागरूक करने का निर्देश दिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, भूमि संरक्षण अधिकारी सौरभ वर्मा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रियानन्दा, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर उदय शंकर सिंह ने मिलेटस उत्पादन के सम्बंध में अपने-अपने विचार साझा कर अध्यापकों को प्रशिक्षित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र देव ने मिलेटस की विशेषता के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार कराने की अपेक्षा की। कृषि विज्ञान केन्द्र नानपारा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ शैलेन्द्र कुमार सिंह, बहराइच के डॉ पी.के. सिंह, डॉ नन्दन सिंह, डॉ अनिल कुमार राजभर आदि द्वारा उपस्थित अध्यापकों को श्री अन्न की खेती के बारे में प्रशिक्षित किया।

इस अवसर पर अध्यापक ओम प्रकाश वर्मा, मनोज कुमार श्रीवास्तव, कमलेश कुमार गुप्ता, रजत पाठक, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, देवेन्द्र प्रकाश मिश्र, पवन कुमार गुप्ता, संत कुमार चौबे, मो. तारिक, यतीन्द्र मिश्र, मानवेन्द्र सिंह, नैमिष कुमार गिरी, सूर्य प्रताप पाल, सुशील शुक्ल, देवेन्द्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में सहायक अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। तथा कई अध्यापकों ने अपने-अपने विचार भी प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक गु्रप ‘ए’ पंकज, अरविन्द कुमार, राम प्रकाश मौर्या, कुलदीप वर्मा, सुधाकर शुक्ला, सतीश कुमार जायसवाल, रविराज शर्मा आदि कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

सीतापुर : अन्नदाताओं को स्वस्थ्य और समृद्ध बनायेगी श्री अन्न की खेती
सीतापुर। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार सीतापुर में आयोजित किसान दिवस की बैठक मे उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार योजना के अन्तर्गत किसानो को श्री अन्न की खेती से सम्बन्धित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे कृषि एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगणों के साथ ही विभिन्न विकास खण्डों से किसान एवं किसान संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

कलेक्ट्रेट सभागार में किसानों को दिया गया श्री अन्न की खेती का प्रशिक्षण

श्री अन्न की खेती का प्रशिक्षण प्रदान करते हुये उप कृषि निदेशक सीतापुर द्वारा बताया गया कि श्री अन्न जैसे ज्वार, बाजरा, सांवां, कोदो, रागी, मडुवा, काकुन की खेती किसानो को समृद्व बना सकती है। श्री अन्नो का रोग एवं कीटो से कम प्रभावित होना, उर्वरक की कम खपत और कम समय मे तैयार हो जाना इसे मुनाफे का सौदा बनाता है। श्री अन्न में पोषण तत्वो की अधिकता होती है तथा यह सुपाच्य होते है। दैनिक आहार मे इनके समावेष से हृदय रोग, पीलिया तथा मधुमेह जैसे रोगो से बचाव किया जा सकता है।

उच्च आय वर्ग के लोगो मे श्री अन्न की स्वीकार्यता दिन प्रतिदिन बढ.रही है। श्री अन्न की खेती द्वारा किसान अपनी अरोग्यता तथा आय मे वृद्वि कर सकते है। कृषको के प्रशिक्षण के पश्चात किसान दिवस की कार्यवाही प्रारम्भ करते हुये किसानो के स्तर से प्राप्त शिकायतो को सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियो को प्राथमिकता के आधार पर शिकायतो के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया एवं सभी के धन्यवाद ज्ञापन के उपरान्त कार्यक्रम समापन की घोषणा की गयी।