sikkim news – Dainik Bhaskar UP/UK

आज सिक्किम की 50वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी जारी करेंगे ‘स्मारक डाक टिकट’ और ‘स्मारक सिक्का’
गंगटोक, सिक्किम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सिक्किम को कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री सिक्किम राज्य की स्थापना के स्वर्ण जयंती समारोह के तहत राजधानी गंगटोक के पाल्जोर स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। सिक्किम की 50वीं वर्षगांठ पर आज पीएम मोदी ‘स्मारक डाक टिकट’ और ‘स्मारक सिक्का’ जारी करेंगे।

सिक्किम की 50वीं वर्षगांठ पर जारी होगा ‘स्मारक डाक टिकट’ और ‘स्मारक सिक्का’

इस मौके पर प्रधानमंत्री सिक्किम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। परियोजनाओं में 750 करोड़ रुपये की लागत से दक्षिण सिक्किम के नाम्ची में 500 बिस्तरों वाला जिला अस्पताल, पश्चिम सिक्किम के गेजिंग जिले के अंतर्गत पेलिंग में सांगाछोइलिंग में एक यात्री रोपवे, गंगटोक जिले के अंतर्गत सांगखोला में अटल अमृत उद्यान में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति शामिल हैं। प्रधानमंत्री राज्य की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट और स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे।

सिक्किम प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजधानी में आज सुबह करीब 4 बजे से लोग पहुंचने लगे हैं। गंगटोक जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तेंजिंग लोडेन लेप्चा ने कल संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम निर्धारित समय से एक घंटा पहले शुरू होगा। सुबह 8 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक गंगटोक नगर निगम क्षेत्र में आपातकालीन सेवाओं और वीआईपी के अलावा अन्य वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। नगर निगम क्षेत्र में आज शैक्षणिक संस्थान और कार्यालय भी बंद रहेंगे।

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राज्य के सभी छह जिलों से लोग राजधानी आ रहे हैं। राज्य के सभी 32 निर्वाचन क्षेत्रों से लोगों को राजधानी लाने के लिए 1,500 से अधिक वाहनों की व्यवस्था की गई है। लोग पंक्तिबद्ध होकर कार्यक्रम स्थल पाल्जोर स्टेडियम की ओर बढ़ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी सुबह 9:05 बजे बागडुगरा हवाई अड्डे (पश्चिम बंगाल) से हेलीकॉप्टर द्वारा सिक्किम के लिए रवाना होंगे और करीब 9:45 बजे राजधानी के लीबिंग स्थित भारतीय सेना के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह 10 बजी पाल्जोर स्टेडियम पहुंचेंगे।

सिक्किम की 21 जातियों के सदस्य अपने पारंपरिक परिधानों और पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्रों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 10 के विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। कार्यक्रम के समापन के बाद प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़े : जम्मू-कश्मीर : शोपियां में लश्कर के दो आतंकियों ने किया आत्मसमर्पण, सुरक्षबलों के सामने डाले हथियार