slam – Dainik Bhaskar UP/UK

क्रिसमस पर ट्रंप का ट्वीट, ‘मैं व्हाइट हाउस में अकेला हूं’
क्रिसमस  की धूम इन दिनों चारो तरफ है. बताते चले राष्ट्रपति ट्रंप पूर्व संध्या पर व्हाइट हाउस में अकेले रह गए और ऊब रहे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना पूरा दिन आलोचकों पर हमला बोलने में बिताया। सरकारी विभागों में गतिविधियां आंशिक रूप से ठप हुए तीन दिन बीत गए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के लिए वित्तपोषण की मांग को लेकर डैमोक्रेट्स से विवाद के बाद यह गतिरोध उत्पन्न हुआ है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को फ्लोरिडा में अपने मारा लागो रिसॉर्ट की यात्रा रद्द कर दी और कहा कि वह व्हाइट हाउस में पूरी तरह अकेले थे और आंशिक रूप से ठप पड़े सरकारी कामकाज को शुरू करने के लिए डेमोक्रेट्स का बातचीत की मेज तक आने का इंतजार करते रहे।

एक के बाद एक ट्वीट कर और तस्वीरें पोस्ट कर ट्रंप ने यह दिखाया कि वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं जबकि विपक्षी डेमोक्रेटिक सांसद अपने घर में क्रिसमस मना रहे हैं। ट्रंप ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘मैं व्हाइट हाउस में पूरी तरह अकेला हूं और डेमोक्रेट्स के वापस आने और शीघ्र जरूरत वाली सीमा सुरक्षा पर एक समझौता करने के लिए इंतजार कर रहा हूं।’

I am all alone (poor me) in the White House waiting for the Democrats to come back and make a deal on desperately needed Border Security. At some point the Democrats not wanting to make a deal will cost our Country more money than the Border Wall we are all talking about. Crazy!

— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) December 24, 2018

डेमोक्रेट्स बोले- अराजकता पैदा कर रहे हैं ट्रंप

अमेरिकन कांग्रेस के डेमोक्रेट सदस्यों का आरोप है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फेड रिजर्व पर अपने हालिया हमलों और सरकार के कामकाज के आंशिक रूप से ठप होने की वजह बनकर देश को अराजकता की ओर धकेल रहे हैं.

डेमोक्रेट्स ने कहा कि अमेरिकी सरकारी कामकाज के आंशिक रूप से ठप होने के कारण 25 फीसदी अमेरिकी सरकारी एजेंसियां बिना फंड के संचालित हो रही हैं.

सीनेट में अल्पसंख्यक डेमोक्रेट नेता चक शूमर और सदन की अल्पसंख्यक नेता नैंसी पेलोसी ने एक संयुक्त बयान में चेतावनी देते हुए कहा, “यह क्रिसमस की पूर्व संध्या है और राष्ट्रपति ट्रंप देश को अराजकता की ओर धकेल रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि शेयर बाजार डूब रहा है और राष्ट्रपति हाल ही में रक्षा मंत्री को हटाने के बाद फेड रिजर्व के साथ एक व्यक्तिगत लड़ाई छेड़ रहे हैं.”

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फेड के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल द्वारा पिछले सप्ताह अमेरिकी ब्याज दरें बढ़ाए जाने के बाद से राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करने पर विचार कर रहे हैं, हालांकि, वित्त मंत्री स्टीवन मनुचिन ने इस बात को खारिज किया है कि ट्रंप पॉवेल को हटाने वाले हैं.

सरकार का कामकाज ठप होने के कारण शुक्रवार रात से अमेरिकी सरकार की करीब 25 फीसदी गतिविधियां थम गई हैं क्योंकि कांग्रेस बजट को मंजूरी नहीं दे पाई है और इन विभागों की फंडिंग खत्म हो गई है.

अमेरिका, मेक्सिको सीमा पर दीवार के निर्माण के लिए धनराशि मुहैया कराने पर सहमति नहीं बनने से शनिवार को अमेरिकी संघीय प्रशासन में आंशिक तौर पर कामकाज ठप हो गया. दीवार निर्माण के लिए पांच अरब डॉलर के बजट की ट्रंप की मांग पर प्रतिनिधि सभा और सीनेट के बीच चर्चा किसी मुकाम पर नहीं पहुंची. सीनेट बजट पर सहमति बनाने के लिए गुरुवार को फिर से बैठक करेगी.