soldier martyred – Dainik Bhaskar UP/UK

पाकिस्तान ने की बॉर्डर पर अंधाधुंध फायरिंग, BSF जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में गुरुवार सुबह पाकिस्तान की ओर से फायरिंग हुई। BSF अधिकारी ने बताया कि रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बने नयनपुर पोस्ट पर गोलीबारी हुई, जिसमें BSF का एक जवान घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जवान का नाम लाल फर्न किमा बताया जा रहा है।

ये तीन हफ्ते में तीसरी बार है जब पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। सबसे पहले 17 अक्टूबर को पाक रेंजर्स की तरफ से फायरिंग की गई थी। इसमें दो BSF जवान घायल हुए थे। वहीं, दूसरी बार 26 अक्टूबर को जम्मू के अरनिया और सुचेतगढ़ सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स की फायरिंग में BSF का एक जवान और एक महिला घायल हो गई।

वहीं, शोपियां के कथोहलान इलाके में बुधवार देर रात सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें प्रतिबंधित आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के एक आतंकी को मार गिराया गया। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकी के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। अन्य आतंकियों की तलाश की जा रही है।

लोग बोले- सुबह 4 बजे बंद हुई फायरिंग, पता नहीं फिर कब शुरू हो जाए

सांबा की नरेंदर कौर ने बताया कि सुबह 4 बजे फायरिंग बंद हुई। सारी रात हम बच्चों को लेकर स्टोर में पड़े थे। हम बच्चों को अब स्कूल लेकर जा रहे हैं। स्कूल वालों ने यहां बस भेजने से मना कर दिया है, क्योंकि हमारा गांव जीरो लाइन पर आता है। वहीं, एक अन्य शख्स ने कहा कि कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं, क्योंकि पता नहीं कब फायरिंग शुरू हो जाए।

रात 1 बजे जवान को अस्पताल लाया गया

जवान का इलाज करने वाली कम्युनिटी हेल्थ सेंटर की डॉ. शमशाद ने बताया कि रात करीब 1 बजे BSF के एक घायल जवान को यहां लाया गया था। उसे बुलेट इंजरी थी। हमने जवान को प्रॉपर फर्स्ट ऐड ट्रीटमेंट देकर मिलिट्री हॉस्पिटल रेफर कर दिया है। हमने ऐसी घटनाओं में तुरंत मेडिकल हेल्प देने के लिए अलग से टीम बनाई हुई है। रात में हमें फायरिंग की आवाजें सुनाई दी, इसके चलते हमारी पूरी टीम अलर्ट मोड पर थी।

17 अक्टूबर: 2021 के शांति समझौते के बाद पहली बार पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर 24 अक्टूबर को पाक रेंजर्स की तरफ से फायरिंग की गई। इसमें दो BSF जवान घायल हो गए।BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) PRO के मुताबिक, यह घटना इंटरनेशनल बॉर्डर पर सुबह 8:15 बजे हुई। घायल BSF जवानों को अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इसके बाद अरनिया सेक्टर में तैनात भारतीय जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। 2021 में दोनों देशों के बीच हुए शांति समझौते के बाद सीज फायर उल्लंघन की यह पहली घटना थी।

26 अक्टूबर: पाकिस्तान ने मोर्टार दागे, एक BSF जवान और महिला घायल

जम्मू के अरनिया और सुचेतगढ़ सेक्टर में पाकिस्तान ने 26 अक्टूबर को सीज फायर का उल्लंघन किया। इंटरनेशनल बॉर्डर पर रात 8 बजे पाकिस्तानी रेंजर्स ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें BSF का एक जवान और एक महिला घायल हो गई। न्यूज एजेंसी को BSF के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने भारत की पांच चौकियों पर फायरिंग की। पाकिस्तान रेंजर्स ने रिहायशी इलाकों में मोर्टार के गोले भी दागे। इससे घरों की दीवारें ढह गईं। दोनों तरफ से सुबह तीन बजे तक फायरिंग होती रही।

29 अक्टूबर को TRF ने पुलिस अधिकारी पर हमला किया था

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रविवार 29 अक्टूबर को ईदगाह इलाके में एक आतंकी ने पुलिस इंस्पेक्टर को तीन गोलियां मारी थी। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन TRF ने ली थी। पुलिस अधिकारी के पेट, गर्दन और आंख में गोलियां लगी थी। इंस्पेक्टर की पहचान मसरूर अली वानी के रूप में हुई। मसरूर येचिपोरा ईदगाह इलाके के रहने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमला उस समय हुआ, जब मसरूर वानी स्थानीय लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी। मसरूर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हमले के बाद से ईदगाह इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

देश की सबसे लंबी पाकिस्तान की सीमा पर 0 से 50 डिग्री तक के तापमान में जांबाज देते हैं पहरा

भारत-पाकिस्तान की सबसे लंबी इंटरनेशनल बॉर्डर जैसलमेर से लगता है। इस बॉर्डर की लंबाई 471 किलोमीटर के करीब है। पहली बॉर्डर पोस्ट फतूवाला और आखिरी बॉर्डर पोस्ट रायथनवाला है। जैसलमेर की रेतीली धरती पर BSF भीषण गर्मी में लू के थपेड़ों को भी झेलती है। सरहद पर गर्मियों में तापमान जब 50 डिग्री से भी ऊपर चला जाता है, उस दौरान भी ये जवान तेज अंधड़ में भी मजबूती के साथ सरहद पर नजर आते हैं।